Sunday, December 14, 2025

स्मार्ट फोन : हर गैजेट की मास्टर की


  पिछले एक वर्ष में बाज़ार में अपनी तमाम विशेषताओं के साथ आने वाले ब्रांडेड कंपनियों के स्मार्ट फोन ने एक ऐसे गेजेट का रूप ले लिया है जिसके ज़रिये से जीवन में उपयोग में आने वाले बहुत से मनोरंजक उपकरणों के साथ कार को भी नियंत्रित किया जा सकता है | स्मार्ट फोन में ऐसे-ऐसे फ़ीचर शामिल किये जा रहे हैं जिनके माध्यम से टेक्नोलॉजी की दुनिया सिमट कर आपकी मुट्ठी में समाती जा रही है | स्मार्ट फोन अपनी कीमतों के हिसाब से इतने स्मार्ट हो रहे हैं कि इनसे बहुत कुछ कंट्रोल किया जा सकता है  आज किसी भी स्मार्ट फोन को एक इंटेलिजेंट मशीन या गेजेट के रिमोट कंट्रोल में बदला जा सकता है और उसे एक ऐसा यूनिवर्सल रिमोट कंट्रोल बनाया जा सकता है जिसके ज़रिये से आधुनिकतम टीवी सेट, म्यूजिक सिस्टम, डीवीडी प्लेयर, डीटीएच बॉक्स, गेमिंग कंसोल, कम्पुटर, ए.सी. और कार को भी sistकमांड्स दिए जा सकते हैं | आज बहुत से गेजेट्स बाज़ार में ऐसे हैं जो आसानी से स्मार्ट फोन के सिग्नल रिसीव कर लेते है | जैसे ए.सी. एक ऐसा गेजेट है जिसे स्मार्ट फोन द्वारा दिए गए सिग्नल्स से भी कंट्रोल कर सकते हैं | आई फोन, आई पैड और आईपौड पर मौजूद एक खास अप्लिकेशन स्मार्ट फोन को इस काम की क्षमता उपलब्ध कराती है | सेमसंग, नोकिया और कुछ अन्य ब्रांडेड कंपनियों के स्मार्ट फोन से टीवी कंट्रोल किया जा सकता है |
टेलीविजन, स्टीरियो, ए.सी. आदि में इन्फ्रारेड सिग्नल रिसीव करने की व्यवस्था है लेकिन स्मार्ट फोन और टेबलेट में ऐसे सिग्नल्स भेजने की व्यवस्था अभी नही है | कुछ गेजेट्स वायर् लैस  रेडियो सिग्नल्स भेज सकते हैं लेकिन टेलीविजन और ए.सी. उन्हें रिसीव नही करते | ये गेजेट्स इंफ्रारेड सिग्नल्स को रिसीव कर पाते हैं | ऐसे हालात में एक ऐसे तीसरे सिग्नल्स की आवश्यकता होती है जो स्मार्ट फोन से निकले सिग्नल्स को टेलीविजन और ए.सी. जैसे गेजेट्स के समझने योग्य सिग्नल्स में बदल सके | इस हार्डवेयर को इन्फ्रारेड ब्लास्टर कहा जाता है | यह सात-आठ सौ की रेंज में बाज़ार में मिल जाता है |
यह सच है कि स्मार्ट फोन को तमाम दूसरे कामों को अंजाम देने के लिए डिज़ाइन किया गया है | इसका काम रिमोट सिग्नल पैदा करना नही है | शायद यही वजह है कि उसमे रिमोट कंट्रोल जैसे कमांड बटन भी नही लगाये गए हैं | स्मार्ट फोन में रिमोट कंट्रोल की भूमिका को निभाने के लिए एक खास किस्म की एप्लीकेशन जोड़ी जाती है | tतब स्मार्ट फोन रिमोट कंट्रोल की वर्चुअल भूमिका निभाता है | इस एप्लीकेशन में रिमोट सिग्नल भेजने के सभी ज़रुरी बटन मौजूद होते हैं | आई आर ब्लास्टर हार्डवेयर के ज़रिये ये  सिग्नल्स टेलीविजन तक पहुंचाए जाते हैं |
आई आर ब्लास्टर हार्डवेयर बाज़ार में कई रूपों में मिलते हैं | इनमे इंटरनेट राउटर के साथ जोड़े जा सकने वाले आई आर ब्लास्टर है तो ऐसे आई आर ब्लास्टर भी  हैं जिन्हें टेबल या घर के किसी खुली अलमारी में भी रखा जा सकता है | कुछ आई आर ब्लास्टर स्मार्ट फोन के साथ अटैच हो जाते हैं और कुछ को टेलीविजन अथवा अन्य उपकरणों के साथ जोड़ दिया जाता है | जी-मार्ट रिमोट एक ऐसा हार्डवेयर गेजेट है जो स्मार्ट मोबाइल फोन को रिमोट कंट्रोल में तब्दील कर देता है | यह युनिवेर्सल रिमोट आई oओ है | यह युनिवेर्सल रिमोट आई ऑ एस और andoid   दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम में लगाया जा सकता है |  ी केशन नही है | शायद यही वाजग यह एप्लीकेशन एप्पल के एप स्टोर अथवा गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड की जा सकती है | जी-मार्ट के ज़रिये टेलीविजन के अलावा स्टीरियो, डीवीडी प्लेयर, ब्लू रे प्लेयर, डीटीएच बॉक्स को भी कंट्रोल कर सकते हैं |
रेड आई मिनी, आई आर एमिटर एक ऐसा हार्डवेयर है जो स्मार्ट गेजेट्स को रिमोट  कंट्रोल में तब्दील कर सकता है | यह हार्डवेयर स्मार्ट फोन के हेडफोन जैक के साथ अटैच हो जाता है | बस इसके लिए उपभोक्ता को रेड आई एप, एप स्टोर से इंस्टाल करना पड़ता है | रेड आई गेजेट का थोड़ा एडवांस वर्जन लिया जाये तो ए.सी., घर की सभी लाइट और सिक्योरिटी सिस्टम भी कंट्रोल में आ जाते हैं | android तकनीक पर आधारित स्मार्ट फोन और टेबलेट के साथ जुडकर रिमोट बीन एक ऐसा गेजेट है जो स्मार्ट फोन को और भी स्मार्ट बना देता है | घर के लगभग सभी रिमोट संचालित उपकरणों को रिमोट बीन अकेले संचालित कर सकता है | यह गेजेट करीब दो हज़ार रुपये का है | रिमोट बीन के साथ करने वाले एप्लीकेशन गूगल तथा आई ओ एस के स्टोर्स पर फ्री मिलते हैं | रिमोट बीन 15 मीटर की रेंज में काम करता है |
पील एक ऐसा गेजेट है जिसे सोशल मिडिया का लिए उपयुक्त माना गया है | यह टेलीविजन को तो संचालित करता है अच्छे टीवी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी भी देता है | यही वजह है कि पील इंटेलिजेंट एप्लीकेशन आज चार करोड़ लोगों द्वारा अपनाई जा चुकी है | इसका आर आई ब्लास्टर सेमसंग गैलेक्सी एस 4 और एचटीसी स्मार्ट फोन तथा सेमसंग टेबलेट में ठीक प्रकार काम करता है |
जिन लोगों का बज़ट स्मार्ट फोन को लेकर कुछ ज़्यादा होता है उनके लिए लोजिटेक का हार्मनी अल्टीमेट हब एवी कंट्रोल यूनिट एक शानदार विकल्प हो सकती है | इस डिवाइस को वाई-फाई से जोड़ा जा सकता है और यह आर आई  ब्लास्टर और ब्लूटूथ के सिग्नल्स भी रिसीव करती है |इसके ज़रिये एक स्मार्ट फोन टेलीविजन, ए.सी., डीवीडी प्लेयर, डीटीएच और सोनी प्ले स्टेशन गेमिंग कंसोल को रिमोट कंट्रोल किया जा सकता है | इसका एप्लीकेशन android और आईओएस दोनों उपलब्ध है | गेजेट्स है तो हमें रिमोट्स भी चाहिए | पूरे घर में 50 तरह के रिमोट्स नही रखे जा सकते... ज़ाहिर है कि एक ऐसा रिमोट चाहिए जो तमाम गेजेट्स को कंट्रोल कर सके | इसके लिए स्मार्ट फोन के भीतर मौजूद रिमोट कंट्रोल डिवाइसेस से अच्छा कुछ नही हो सकता | क्योंकि स्मार्ट फोन हमेशा साथ रहता है | भारतीय बाज़ार में भी जो गेजेट्स उपलब्ध हैं ,उनके ताले खोलने के लिए एक रिमोट कंट्रोल डिवाइस बनाने पर जोर दिया जा रहा है | जापान और चाइना में ऐसे रिमोट डिवाइस बन चुके हैं जो घर में रखे लगभग सभी उपकरणों को रिमोट कंट्रोल करते हैं और इतनी कीमती रिमोट कंट्रोल चाभी को स्मार्ट फोन में ही सुरक्षित कर दिया गया है |
                                                   -अजामिल  

   

No comments:

Post a Comment