पौर्न वेबसाईट्स पर कसेगा शिकंजा
अजामिल
देश
में लगातार बढ़ती बलात्कार और दूसरी यौन आपराधिक घटनाओं के पीछे बहुत से कारणों के
साथ पिछले दिनों सुप्रीमकोर्ट ने इन्टरनेट पर पौर्नो ग्राफी साईट्स में हो रही
बढ़ोतरी को एक बड़ा कारण माना है और इस पर अभी तक रोक लगाने के लिए कोई कारगर कदम
क्यों नहीं उठाए गए, इसका जावाब सरकार से माँगा है | सायबर अपराध शाखा और ख़ुफ़िया
विभाग की रिपोर्ट के मद्देनज़र देश के साठ फ़ीसदी लोग लगभग रोज़ ही पोर्न साईट्स
खोलते हैं या अश्लील विडियो देखते हैं | कई बार यह भी देखने में आया है कि
अपराधियों ने स्वीकार किया कि उन्हें यौन अपराध के लिए पोर्न साईट्स पर मौजूद
सामग्री ने राह दिखाई | समाज में पोर्न साईट्स को बंद करने की आवाज़ लगातार उठाई
जाती रही है | और सरकार से बार-बार कहा जता रहा है कि वह इन पर बैन लगाए और इनकी
निगरानी करे | सुप्रीमकोर्ट ने ये भी कहा कि इन्टरनेट में चाइल्ड पौर्नो ग्राफी की
प्रस्तुति बहुत हो रही है |
सुप्रीमकोर्ट
के पोर्नोग्राफी के मसले पर हस्तक्षेप किये जाने से यह सवाल उठने लगा है कि क्या
चीन, रूस, गयाना, मिश्र, पकिस्तान और दक्षिणी कोरिया की तरह भारत में भी इन्टरनेट पोर्नोग्राफी
को गैर कानूनी घोषित किया जाएगा और अश्लीलता परोस रही वेब साईटों पर बैन लगेगा ?
क्या पोर्नोग्राफीसाईट्स पर प्रतिबन्ध लगाना इतना आसान है ? इसमें कानूनी दिक्कतें
कहना पैदा होंगी ? बताया जाता है कि पकिस्तान में पोर्न साईट्स पर कड़ा प्रतिबन्ध
है, बावजूद इसके पाकिस्तान के बाज़ार पोर्न मटिरियल यानी सीडी डीवीडी और अश्लील
फिल्मों से पटे हुए हैं | यह सवाल भी महत्वपूर्ण है कि पोर्न साईट्स पर यदि
प्रतिबंध लगा दिया जाये तो क्या इससे बलात्कार की घटनाएँ रुक जाएंगी ? क्या यह
प्रतिबांध यौन हिंसा रोकने की दिशा में कोई गैरेंटी होगी ? यह भी सोचना होगा कि
सरकार अगर पोर्न साईट्स पर बैन लगाती है तो इससे इन्टरनेट का कितना नुक्सान होगा |
यह आश्चर्य की बात है कि इन्टरनेट पर कई मिलियन पोर्न साईट्स मौजूद हैं | भारत में
दस करोड़ इन्टरनेट शहरी इलाकों के उपभोक्ता और लगभग चार करोड़ ग्रामीण इलाकों के
उपभोक्ताओं को जोड़ दिया जाये तो आंकड़े बताते हैं कि उपभोक्ताओं का तकरीबन बीस
फ़ीसदी ट्रैफिक पोर्न साईट्स का नियमित उपभोक्ता है | दुनिया की सबसे बड़ी पोर्न वेब
साईट एक्स विडियोज़ को हर महीने पांच अरब उपभोक्ता रोज़ देखते हैं | दुनिया भर में
हर सेकेण्ड तीस हज़ार लोग पोर्न वेब साईट्स या अश्लील सामग्री देखते हैं |
समाज
का अध्ययन करने वाले यह मानते हैं कि पोर्न वेब साईट्स और अश्लील सामग्री इन्टरनेट
उपभोक्ता के दिमाग पर सीधा असर दाल रही है | पोर्न साईट्स देखना आज के दौर में
बहुत आसान भी हो गया है | अध्ययन बताता है कि ग्यारह साल की उम्र के बच्चे पोर्न
साईट्स के किसी न किसी रूप से परिचित हो चुके हैं | इन्टरनेट पर प्रति मिनट होने
वाले सर्च में पच्चीस फ़ीसदी सामग्री पोर्न साईट्स से सम्बंधित होती है | पिछले
पांच साल में देखि गयी गूगल सर्च साईट्स का अध्ययन करें तो आंकड़े चौकाने वाले हैं
| किसी समय में लव शब्द अश्लीलता के दायरे में आता था | आज बात आई लव यू के दायरे
से बहार निकल चुकी है और सेक्स और पोर्न शब्द बड़े ही आसानी से इस्तेमाल हो रहे हैं
| लोग लव की बात नहीं करते, सीधे सेक्स की चर्चा करते हैं | पोर्न सर्च के मामले
में भारत पहले स्थान पर है | गूगल के आंकड़े के अनुसार पटना भोपाल दिल्ली लखनऊ
कोलकाता बैंगलोर और सूरत आदि शहरों में पोर्न साईट्स को प्रतिदिन सर्च करने वाले
उपभोक्ता लाखों की संख्या में हैं | भारत पोर्न साईट्स उपभोक्ताओं की संख्या को
लेकर दुनिया के दस बड़े देशों में एक है | गूगल का यह भी कहना है कि पोर्न साईट्स
देखने वालों का अगर कोई सैंपल बनाना होता है तो सबसे पहले भारत को सामने रखना होता
है | पिछले पांच वर्षों में भारत में सबसे ज्यादा पोर्न साईट्स सर्च की गयी |
आज
से 15-20 वर्ष पहले तक पोर्न सामग्री की उप्लाब्धता समाज में न के बराबर थी | और
जो मिल भी जाती थी उसे सार्वजानिक करने में लोग अपने मान सम्मान के तहत बहुत डरते
थे | आज पोर्न सामग्री को वितरण करने वाली एक बड़ी इंडस्ट्री पूरी दुनिया में बन
चुकी है | बाकायदा पोर्न सामग्री का उत्पादन किया जा रहा है | मुनाफे के इस सौदे
में दुनिया भर के अनेक बड़े-बड़े पूंजी पति शामिल हैं | इसके उत्पादन में उच्चकोटि
का संसाधन इस्तेमाल किया जा रहा है | अच्छे स्टूडियोज़, महंगे कैमरे, लाईटिंग्स,
डाएरेक्शन और पोर्न स्टार को कास्ट करने में हजारों करोड़ों का बजट निवेश किया जा
रहा है | अब यह एक ऐसी इंडस्ट्री बन चुका है जो घातक हथियारों की तरह ही पोर्न
हथियार बना रहा है | आपको यह जानकार आश्चर्य होगा कि पोर्न जैसे खतरनाक हथियार का
इस्तेमाल आज अमेरिका और कुछ दुसरे देश अपने टारगेट देशों की संस्कृति और परंपरा को
नष्ट करने में इस्तेमाल कर रहे हैं | इन्टरनेट की पोर्नोग्राफी साईट्स ने इस
इंडस्ट्री के माल को उपलब्ध कराने में बहुत मदद की है | आज इन्टरनेट पर क्लिक करने
भर की देर है, वह सब इन्टरनेट उपभोक्ता की आँखों के सामने आ जाता है, जिसे सभ्य
समाज परदे में रखने की बात करता है | पोर्नोग्राफी से जुड़े सभी वेब पेज सनसनाहट और
उत्तेजना की चरम अनुभूति कराने के दावे करते हैं
भारत
में भी तमाम रुकावटों की बावजूद पोर्नोग्राफी और अश्लील सामग्री का बाज़ार लुका
छुपा है तो क्या, भरपूर गर्म है | भारत में ऐसी सामग्री का उत्पादन अवैद है लेकिन
अवैध काम तो अपने देश में वैध काम से बहुत ज्यादा होता है | इस काम सीधे-सीधे न
सही, वो लोग ज़रूर शामिल हैं जो इन्टरनेट पर परोसी गयी अश्लील सामग्री को डाउनलोड
करके उनकी सीडी बनाकर बेचते हैं | ये अश्लील सीडी मनमाने दाम पर बेची जाती है |
इसे खरीदने वाला कोई मोलभाव नहीं करता | और आपको आश्चर्य होगा यह जान कर कि इनके
उपभोक्ता बच्चे युवा और महिलाऐं तो हैं हीं तमाम बुज़ुर्ग भी हैं | ख़ास तौर पर इन
सामग्री के उपभोक्ताओं में वो लोग शामिल हैं जो किसी न किसी रूप से एकाकी जीवन
व्यतीत करते हैं |
सरकार
प्रतिबंधित सामग्री वाली वेब साईट पर रोक लगाने के लिए तैयार है इसकी तयारी चल रही
है | सब कुछ ठीक ठाक रहा तो तकरीबन 546 पोर्न साईट्स पर जल्दी ही ओके लगे जा सकती
है | सरकार इन साईट्स पर बैन लगाने के लिए गूगल और याहू जैसी इन्टरनेट सेवा देने
वाली कंपनियों की भी मदद लेगी | ऐसे सर्च इंजनों पर रोक लगाई जाएगी जो पोर्न
सामग्री परोसते हैं | समाजशाश्त्री मानते हैं कि तकनीकी पक्ष में बहुत सी खामियां
होने के कारण इन्टरनेट पर पोर्न साईट्स को पूरी तरह रोक पाना न मुमकिन है | इन्टरनेट
पर इतनी बड़ी संख्या में पोर वेब साईट्स हैं कि सबको बैन कर पाना संभव न होगा | इन्टरनेट
की बारीकियों को जानने वाला कोई भी उपभोक्ता प्रॉक्सी सर्वर अथवा वर्चुअल प्राईवेट
नेटवर्क का इस्तेमाल करके पोर्न वेब साईट्स को देख सकता है | वहीँ दूसरी ओर इस बात
का भी दर है कि भारत में इन्टरनेट पर अगर अश्लील सामग्री पर बैन लगेगा तो ऑनलाइन
कम्युनिटी की और से इसका ज़ोरदार विरोध होगा | सुप्रीमकोर्ट के आदेशानुसार अगर ऐसी
वेब साईट्स को प्रतिबंधित किया जाता है और उल्लंघन पर सजा का प्रावधान होता है तो कानून
व्यवस्था बनाए रखने में अभूत सी बाधाएं आएंगी | ऑनलाइन कम्युनिटी अभिव्यक्ति की
स्वतंत्रता और मानवाधिकार का सवाल भी उठा सकती है और फिर इस बात का जवाब कौन देगा
कि अगर पोर्न वेब साईट्स को बंद कर दिया जाये तो महिलाओं पर होंने वाली यौन हिंसा
बंद हो जाएगी |
भारत
पोर्न वेब साईट्स के बड़े खतरों के बीच सांस ले रहा है ऐसी सामग्री जहाँ से भी आ
रही है, वह भारत की सांस्कृतिक परम्पराओं को नष्ट ही करेगी | इस विषय फ़ौरन गंभीरता
ज़रूरी है | जैसे भी हो पोर्न के ज़हर को फैलने से रोकना होगा क्योकि इससे देश का
जैसा विनाश होगा उसे सम्हलना बहुत मुश्किल होगा |
No comments:
Post a Comment