जादू है नशा है मदहोशियाँ हैं...
अजामिल
इंटरनेट ने पूरी दुनिया को एक बड़े गाँव में तब्दील कर दिया है | आज कई हज़ार करोड़ लोगों की ज़रूरतों को तो इंटरनेट पूरी क्षमता के साथ कम से कम समय में पूरा कर ही रहा है, इसने सारी दूरियों को मिटा कर इन्सान को इन्सान के करीब लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है |
इंटरनेट ने पूरी दुनिया को एक बड़े गाँव में तब्दील कर दिया है | आज कई हज़ार करोड़ लोगों की ज़रूरतों को तो इंटरनेट पूरी क्षमता के साथ कम से कम समय में पूरा कर ही रहा है, इसने सारी दूरियों को मिटा कर इन्सान को इन्सान के करीब लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है |
आज हालात ये हो गए
हैं कि 65 फ़ीसदी दुनिया इंटरनेट के नशे में है | युवा तो युवा, किसी भी काम्क़ाज़ी
आदमी के सामने से आज इंटरनेट की सुविधा हटा ली जाती है तो वह कुछ ही देर में पागलों
जैसी हरकत करने लगता है | इंटरनेट के बिना लोग अपने को आधे अधूरे महसूस करते हैं |
अधिकतर इंटरनेट नशेड़ियों का मानना है कि इंटरनेट उनके अकेलेपन को बाँट लेता है |
अपनी तकलीफों को शेयर करके ये इंटरनेट नशेड़ी अपने को हल्का महसूस करते हैं | खास
बात यह है कि ये 24 घंटे ऑनलाईन बने रहते हैं | युवाओं में 8-9 घंटे प्रतिदिन सोशल
नेटवर्किंग साईट पर बने रहने की बीमारी बढ़ गई है | व्यापारिक क्षेत्र में काम करनेवाले
लोग 3-4 घंटे ई मेल करने में बिताते हैं | जबकि चैटिंग करनेवालों की तो कोई समय
सीमा ही नहीं है |
अमेरिका
में यूनिवर्सिटी ऑफ मैरी लैंड के इंटरनेशनल सेंटर फॉर मीडिया एंड द पब्लिक एजेंडा के
एक अध्ययन के बाद यह निष्कर्ष निकल कर आया
कि जिन छात्रों को 24 घंटे के लिए इंटरनेट से दूर रखा गया ,उनके दिन की शुरुआत तो
बहुत अच्छी हुई लेकिन दोपहर होते-होते तक उनमे से अधिकतर लोग इंटरनेट पर वापस होने
के लिए बेचैन होने लगे | कुछ लोगों का तो व्यवहार ही बदल गया | उन्हें लगा कि वो
बिल्कुल अकेले हो गए हैं और उनके साथ कोई नहीं है | कुछ लोगों ने घबराकर आईपौड का
इस्तेमाल करना शुरू कर दिया | दरअसल मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि इंटरनेट पर आज
की नई पीढ़ी की निर्भरता इतनी ज़्यादा हो गई है कि अधिकतर युवा सेलफोन या ऑनलाईन
वर्ल्ड के बिना अपने जीवन की कल्पना ही नहीं कर पाते | इंटरनेट के साथ उनकी
कनेक्टिविटी अगर कहीं टूट जाती है तो उन्हें लगभग पागलपन के दौरे पड़ने लगते हैं | इतना
ही नहीं ,ऐसे युवा जब नेट पर होते हैं और अचानक उनके काम में कहीं कोई बाधा आ जाती
है तो वे परेशान होने लगते हैं | यहाँ तक कि उनके सेलफोन की बैटरी खत्म हो जाए तो उनका
व्यवहार बदल जाता है | इन युवाओं कों जल्दी-जल्दी अपना सेलफोन बदलने की आदत होती
है और जैसे ही इनके सामने किसी नए स्मार्टफोन का विकल्प आता है, ये उस अत्याधुनिक
तकनीक कों अपनाने की जुगत में लग जाते हैं | मनोवैज्ञानिक इसे युवाओं के भीतर पनप
रही बिमारी मानते हैं और इसे इंटरनेट एडिक्शन डिसआर्डर का नाम देते हैं |
वर्ल्ड
वाईड वेब पर बने रहने का यह नशा युवाओं कों आत्मकेंद्रित कर रहा है और उनकी
सामाजिक गतिविधियों में बहुत तेजी से गिरावट आ रही है | ऐसे युवा खामोशी से अपनी
दुनिया में पड़े रहते है और नेट पर अपने सपने तालाश्ते रहते हैं | दरअसल इंटरनेट पर
युवाओं की सक्रियता युवाओं के भविष्य के लिए घातक है | इसने युवाओं के सोचने के
सभी रास्तों कों बंद कर दिया है | इनकी रचनात्मकता और सृजनात्मकता नष्ट हो रही है
| इंटरनेट देखने पर ऐसा लगता है कि समय की बचत करता है और ऐसा होता भी है लेकिन सच
यह है कि इंटरनेट नेट के नशेड़ियों का बहुत समय बरबाद करता है और मुश्किल यह है कि इंटरनेट
एडिक्शन डिसआर्डर धीरे-धीरे एक ऐसी बिमारी बनती जा रही है कि अब मनोवैज्ञानिकों को
डर लगने लगा है कि कहीं ये बीमारी लाइलाज न हो जाए |
इंटरनेट
पर समय बरबाद क्यों होता है इसकी बहुत सी वजह हैं लेकिन मनोवैज्ञानिक ने कुछ
कारणों की ओर संकेत किया है | नेट पर सेल्फकंट्रोल (http//:visitsteve.com/made/selfcantrol) एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जो इंटरनेट एडिक्शन
से निजात दिलाता है | यह देखा गया है कि
सोशल नेटवर्किंग साईट पर जो उपभोक्ता एक बार बैठ जाते हैं तो वो उसे जल्दी छोडना
नहीं चाहते | सेल्फकंट्रोल सॉफ्टवेयर को नेट पर लोड करने के बाद किसी ऐसे डोमेन का
नाम उसकी वेबसाइट लिस्ट में डाल दिया जाता है . उसके बाद टाइमर ऑन करके सॉफ्टवेयर
को सूचित कर दिया जाता है कि कोई उपभोक्ता दिन में कितनी बार उस वेब साईट का इस्तेमाल करना चाहता है | ऐसा करने पर कोई
विशेष साईट उपभोक्ता के लिए उतनी ही देर तक उपलब्ध रहती है जितनी देर के लिए उसे
सेल्फकंट्रोल सॉफ्टवेयर अनुमति देता है बाकि समय के लिए साईट ब्लॉक रहती है | सेल्फकंट्रोल
एप्लीकेशन का इस्तेमाल तभी करना चाहिए जब कोई उपभोक्ता सच मुच ये तय करले कि उसे इंटरनेट
एडिक्शन से छुटकारा पाना है | ध्यान रहे कि एप्लीकेशन को डीलीट करने या कम्प्यूटर
को रिबूट करने से यह सॉफ्टवेयर अनब्लॉक नहीं होगा |
ज़रा
सोचिये कि जब इंटरनेट नहीं था तब भी लोग अपनी ज़रूरत की चीज़ें ज्ञान और सूचनाएं
एकत्र करते ही थे | गूगल सर्च के बिना भी दुनिया चल रही थी और ये भी सच है कि
हमारे बड़े बुजुर्गो के पास बिना किसी इंटरनेट के ज्ञान का अथाह भण्डार था और ये
भण्डार उन्होंने मानव मस्तिष्क कम्प्यूटर में सहेज कर रखा था | पीढ़ी दर पीढ़ी वो
इसे सुरक्षित भी करते जा रहे थे | कौन जाने किस कम्प्यूटर और इंटरनेट पर आज की नई
पीढ़ी इतना इतराती है | वह ज्ञान भी हमें पूर्वजों से प्राप्त हुआ हो | आज नेट के
ज़माने में और भी ज्यादा बेचैनी, अशांति और समय की मारा-मारी बढ़ गई है | ज़ाहिर है
कि कहीं पर कुछ गडबड है ,जैसे दौड़ते चले जाना ही आज के आदमी की नियति बन गई है | इंटरनेट
एडिक्शन डिसआर्डर से मुक्ति पाने के लिए बहुत ज़रूरी हो गया है कि नेट उपभोक्ता
महीने में कम से कम एक बार एक सप्ताह के लिए नेट डिस्कनेक्ट करें | (www.sabbathmanifesto.org) एक ऐसी वेबसाइट है जिसे यदि स्मार्टफोन
में इंस्टाल कर लिया जाए तो यह एप्लीकेशन नेट उपभोक्ता को पूरे एक दिन नेट से दूर
रहने के लिए प्रेरित करती है |कोई उपभोक्ता कितनी देर तक ऑफ़लाइन रहना चाहता है ,यह
उपभोक्ता को ही तय करना होता है | ट्वीटर या फेसबुक लगातार ये सूचना देते रहते हैं
कि अमुक उपभोक्ता कितनी देर के लिए ऑफलाइन है | यह एप्लीकेशन मुफ्त में मिलती है
लेकिन यह आईफोन, एंड्रोइड और ब्लैकबेरी पर
काम करती है |
मैं
एक ऐसे युवा को जानता हूँ जो खाते पीते उठते बैठते हर वक्त अपने स्मार्टफोन पर जुटा रहता है |उसका
इंटरनेट एडिक्शन डिसआर्डर इस सीमा तक हो गया है कि यदि उसे इसके लिए माना किया
जाता है तो वह चीखने-चिल्लाने लगता है | नेट के किसी प्रेजेंटेशन पर कोई दूसरा काम
करते हुए सक्रिय रहना गलत बात है | अच्छा ये होगा कि इंटरनेट पर टाईम मनेजमेंट
सॉफ्टवेयर इंस्टाल कर लिया जाए ताकि ऑन्लाइन समय बच सके | याद रखें कि लगातार नेट
पर काम करना असमय मौत को बुलाना है, इसलिए उपभोक्ता को नेट से ध्यान हटा कर
बीच-बीच में गपशप करते रहना चाहिए | नेट पर (www.rescutime.com)
एक वेब बेस्ड टाईम
मैनजेमेंट एवं एनालेटिक्स टूल है जो उउत्पादकता में बढोतरी करता है | यह उपभोक्ता के आदेश पर उन सभी वेबसाइट को ब्लॉक कर
देता है जिन पर उपभोक्ता समय बरबाद करता है | यह एप्लीकेशन उपभोक्ता को डाकुमेंट्स,
वेबसाईट्स या एप्लीकेशन की ओर भी ध्यान
दिलाता है जो अधिक से अधिक इस्तेमाल होती है | ये एप्लीकेशन तीन वर्ज़न्स में
मिलती हैं और इस पर करीब 500 रूपए महीने का खर्च आता है |
इमेल
भी व्यापरिक क्षेत्र से जुड़े नेट उपभोक्ताओं के लिए खासी मुसीबत है | ज़्यादातर मेल
बॉक्स में ऐसी चीज़ें ज़्यादा होती हैं जिनकी उपभोक्ता को कोई ज़रूरत नहीं होती |
इनके बीच से अपने काम की मेल को तलाशना भी एक मुसीबत भरा काम है | इसमें कार्य
भटकाव तो होता ही है ,समय भी बरबाद होता है | (www.macfreedom.com)
एक ऐसी नेट
एप्लीकेशन है जो इंटरनेट को उपभोक्ता का आदेश मिलते ही 8 घंटे के लिए बंद कर देती
है | ऑफ़लाइन होने पर उपभोक्ता अपनी रचनात्मकता का अधिक से अधिक इस्तेमाल कर सकता
है | यह
सॉफ्टवेयर और इसकी सिस्टर एंटीसोशल में भी
यह क्षमता है कि वो निशचित समय के लिए नेट को ब्लॉक कर दे | इंटरनेट पर इसका फ्री ट्रायल वर्ज़न मौजूद है, उसके बाद ये
सॉफ्टवेयर 15 डॉलर में एक बार के लिए डाउनलोड किया जा सकता है |
देखने
में यह आ रहा है कि अधिकतर नेट उपभोक्ता गूगल प्लस पर कुछ ज़रूरी तो गैर ज़रूरी चीज़ों
की तलाश में लगे रहते हैं | इस तालाश में बहुत से लोगों ने अपने कीमती ऑफ़लाइन जीवन
को बिल्कुल भुला दिया है | इंटरनेट पर लगभग 160 से अधिक सोशल नेटवर्किंग साईट्स
हैं अगर इनमे से 10 पर भी कोई उपभोक्ता मौजूद है तो उसका ऑफलाइन जीवन प्रभावित
होता है | एक से अधिक सोशल नेटवर्क अपडेट करने के लिए कई फोन और डेस्कटॉप
एप्लीकेशन है | (www.digsby.com),
(www.tweetdeck.com),
(http://seesmic.com),
(http://hootsuite.com)
ऐसी वेबसाइटस हैं जो एक ही तरीके से काम
करती हैं और ये उपभोक्ता की सभी सोशल नेटवर्क को कनेक्ट करके एक ही पेज पर अपडेट
करती हैं ताकि उपभोक्ता साईट्स पर हो रहे परिवर्तन को देख सकें और केवल एक माउस क्लिक
पर अपनी प्रतिक्रिया दे सकें | वर्ल्ड वाईड वेब की अनेक परेशानियों से बचने के लिए
निराकरण भी इंटरनेट पर ही मौजूद हैं | ब्रॉडबैंड इंडिया आपको सलाह देता है कि कम्प्यूटर
पर अथवा नेट पर काम करते समय हल्का-हल्का म्युज़िक अवश्य सुनते रहें क्योंकि इससे
आपके दिमाग को आराम मिलेगा | हर 10 या 15 मिनट के बाद 2-3 मिनट के लिए आँखे बंद करके चुप चाप बैठ जाएँ और
फिर काम शुरू करें | आपकी आखों की थकान पहले आपके मन को प्रभावित करती हैं और फिर
आपका दिमाग थक जाता है | थके हुए दिमाग से काम करने पर काम की गुणवत्ता तो
प्रभावित होती ही है आपका स्वास्थ भी गिरता है |
-अजामिल


No comments:
Post a Comment