
सुपर सिक्योर ताले
अजामिल
इंटरनेट पर मौजूद
अधिकतर सोशल साइट्स कितनी सुरक्षित है, इसे लेकर चिंताएं उसी समय से है, जब से इन सोशल साइट्स को डिजाइन किया गया है। इसके हर स्टेप को अच्छी तरह जांचा परखा गया है ,बावजूद इसके कहीं न कहीं किसी भूल का
लाभ उठा कर हैकर्स किसी के अकाउंट में सेंध लगाने में कामयाब हो ही जाते
हैं। तो क्या ये माना जाए कि सोशल साईट्स पर डाली गयी सूचनाएं और ज़रूरी डाटा सुरक्षित नहीं है। जब हम किसी सोशल साइट्स पर लॉग इन होते हैं तब
ये खतरा और भी बढ़ जाता है। ज़ाहिर है जो लोग सोशल साईट्स पर हमेशा लॉग इन रहते हैं,वे इस खतरे को हमेशा उठाते हैं।
फेसबुक को लीजिये,इस सोशल साईट को सेंधमारी के खतरे से बचाने के लिए अनेक उपाए किये गए हैं,लेकिन इसके
बावजूद फेसबुक के मालिक मार्क जुकर बर्ग का ही फेसबुक पेज हैक कर लिया गया। फिलिस्तीन के उस
हैकर में ऐसा करके मार्क जुकर बर्ग
को फेसबुक की इस खामी के बारे में बताया। हैकर की इस कारस्तानी को जुकर बर्ग ने गंभीरता से लिया और फेसबुक पर मौजूद सिक्योरिटी फीचर की समीक्षा
की और यह माना क़ि फेसबुक भी पूरी
तरह सुरक्षित नहीं है। इसके भी कुछ तालों
को आसानी से खोला जा सकता है। सायबर अपराध करने
वाले ज़यादातर वे लोग होते हैं ,जो किसी सोशल साईट्स अथवा ऐप का ताला खोलने की कला में माहिर होते हैं। इनका सारा शोध ही इसी पर केन्द्रित होता है।किसी नयी साईट के लांच होते ही ये हैकर्स उसके तालों को खोलकर लोगों के गुप्त डाटाज़ और सूचनाओं को हासिल कर उसका गलत सही इस्तेमाल शुरू कर
देते है। दुनिया भर की सोशल साईट्स इनसे बचने का एक ही उपाय बताती है और वह है सावधानी। उनका मानना है क़ि हैकर्स अधिकतर अकाउंट होल्डर की लापरवाही का फायदा उठाते हैं जोकि कभी न कभी सबसे ही ही जाती है। सोशल साईट पर अपना अकाऊंट लॉग आउट न
करना और उसे हमेशा लॉग इन रखना एक बड़ा जोखिम तो है ही ,हैकर्स के लिए
दावत भी है। इनसे बचने के
उपाय क्या हैं, जिनपर भरोसा किया
जा सकता है। पहली बात तो ये क़ि
लगभग सभी सोशल साईट्स ने अपने सिक्योरिटी फीचर्स को न सिर्फ अपने साईट में शामिल किया है बल्कि अकाउंट होल्डर के डाटास की सुरक्षा के दावे भी किये हैं ।सिक्योरिटी फीचर्स में सबसे पहला उपाय है पासवर्ड। ई मेल अकाउंट को सिक्योर रखने के साथ यह ज़रूरी होता है क़ि पासवर्ड ऐसा रखा जाए जिसमें नम्बर्स, लेटर्स और स्पेशल कैरेक्टर शामिल किये गए हो। सामान्य पास वर्ड नहीं रखने चाहिए।
आपस में कंप्यूटर शेयर करना भी आज हमारी आदत में
शुमार है, ऐसा अगर किया जाये तो सुरक्षा की दृष्टि से काम समाप्त होने के बाद
कंप्यूटर दुसरे को देने से पहले लॉग आउट अवश्य कर दिया जाये | एक्सपर्ट मानते हैं
कि कंप्यूटर में एक अच्छा एंटीवायरस ही इस्तमाल करना चाहिए | बहुत बार जब फोटो
अथवा कोई दूसरी सामग्री किसी दूसरी साईट से डाउनलोड की जाती है तब उसके साथ वायरस
के आने का खतरा बहुत ज्यादा होता है | कोई अच्छा एंटीवायरस इस खतरे को पूरी तरह से
दूर कर देता है | आखिरी बार अकाउंट होल्डर ने अपनी साईट कहाँ खोली थी और किस
डिवाईस पर खोली थी, यह अक्सर याद नहीं रहता | किसी विशेष साईट को खोलने के बाद उसे
लॉग आउट किया था या नहीं, यह और भी याद नहीं रहता | तमाम सोशल साईट्स पर ऐसे
फीचर्स हैं जो इन बातों को याद रखते हैं और एक निश्चित समय के बाद अगर भूल से
अकाउंट होल्डर ने अपना अकाउंट लॉग आउट नहीं किया है तो ये उसे स्वतः लॉग आउट कर
देते हैं | इस विशेष फीचर से जुड़ने के लिए पहले अकाउंट होल्डर को अकाउंट सेटिंग
में जाकर सिक्युरिटी ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और इसी के साथ ही उसने कब कहाँ अपना
कंप्यूटर मोबाइल टैबलेट किस डिवाईस पर और किस ऑपरेटिंग सिस्टम यानि विन्डोज़ या
एंड्राइड या किसी और ब्राउज़र में अपना पेज खोला था, इसकी जानकारी मिल जाती है |
अकाउंट होल्डर एक से ज्यादा एक्टिव सेंसेज़ को एंड एक्टिविटी पर क्लिक करके उसे बंद
भी कर सकते हैं |
सिक्युरिटी पेज पर लॉगिन करके
अकाउंट होल्डर नौटिफिकेशन पर क्लिक करके अपने सोशल साईट पेज को और भी ज्यादा
सिक्योर कर सकते हैं इसमें चेक बॉक्स में ईमेल टेक्स्ट मेसेज/पुश नोटिफिकेशन में
से किसी एक विकल्प का चयन किया जा सकता है | सेव चेंज करने के बाद जब कभी भी अकाउंट
होल्डर अपना अकाउंट किसी एनी कंप्यूटर अथवा मोबाइल डिवाईस पर खोलेगा जिसका कि पहले
कभी इस्तेमाल नहीं किया गया है तो तुरंत उसके पास एक मेसेज आजाएगा जो सतर्कता की
घंटी होगी |
कोई अकाउंट होल्डर किसी
लाएब्रेरी अथवा साईबर कैफे में अगर फेसबुक, ट्विटर, इन्स्टाग्राम जैसी लोकप्रिय
सोशल साईट्स का इस्तेमाल करना चाहता है और वह पासवर्ड का प्रयोग नहीं करना चाहता
तो इसकी भी सुविधा सुरक्षा के मद्देनज़र सोशल साईट्स पर मौजूद है | फेसबुक पर वन
टाइम पासवर्ड की भी व्यवस्था है | इसके प्रयोग से सोशल साईट लॉग इन हो जायेगी | इस
पासवर्ड की खासियत यह है कि यह केवल एक बार ही इस्तेमाल किया जा सकता है | और केवल 20 मिनट के लिए ही वैध होता है यानी 20
मिनट के बाद यह किसी काम का नहीं होता | इसके लिए फेसबुक के साथ रजिस्टर्ड अपने
मोबाइल से अंग्रेजी में OTP 51555 (टाटा इंडिकॉम, एयरसेल, विडियोकौन मोबाइल
सर्विस) और अगर कोई अन्य मोबाइल है तो 9232232665 पर भेजना होता है| ऐसा करने पर
उपभोक्ता मोबाइल पर 1 टाइम पासवर्ड आ जाएगा जिसका आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता
है |
सिक्योरिटी पेज में ट्रस्टेड
कॉन्टेक्ट्स पर क्लिक कर के तीन से पांच फेसबुक दोस्तों को शामिल किया जा सकता है
जिन्हें उपभोक्ता व्यक्तिगत तौर पर जानते हों और फ़ोन पर भी उनकी बात चीत होती रहती
हो | इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि अगर कभी कोई उपभोक्ता फेसबुक पासवर्ड भूल जाये और
ईमेल की मदद से भी वह अपना पासवर्ड रिसेट न कर पा रहा हो तो ये दोस्त उसकी मदद कर
सकते हैं | फेसबुक का पासवर्ड भूलने की हालत में उपभोक्ता फॉरगेट योर पासवर्ड पर
क्लिक करके निर्देशों का पालान करते हुए उपभोक्ता किसी एक दोस्त का चयन करके उससे
अपना पासवर्ड ले सकता है | इसके लिए इन तीन दोस्तों को फोन पर कहना होगा कि जो
लिंक उनके पास आया है उस पर क्लिक करें और सिक्योरिटी कोड उन्हें बता दें | ये
सावधानी रखनी होगी कि सिक्योरिटी कोड दोस्तों से ही लिया जाये क्योकि इस बात की
सम्भावना भी हो सकती है कि किसी हैकर ने आपका फेसबुक पेज तो हैक किया ही हो और
ईमेल आई डी भी हैक करली हो |
लगभग सभी सोशल साईट पर
प्राइवसी सेटिंग्स का ख़ासा इस्कोप होता है | सोशल साईट्स पर कोई उपभोक्ता किस
अनुशाशन में रहना चाहता है और वह किससे सम्बन्ध बनाना चाहता है और किससे नहीं ये
तय कर सकता है | साथ ही इसी सेटिंग्स में उपभोक्ता ये भी बता सकते हैं कि आपकी
ईमेल आईडी और फोन नम्बर किसे दिखाई पड़े और किसे नहीं |
फेसबुक जैसी लोकप्रिय साईट ने
अब यह सुविधा भी दे दी है कि उपभोक्ता अपने किसी पहचान पत्र (ड्राइविंग लाईसेंस,
वोटर कार्ड) अथवा किसी सरकारी नौकरी के पहचान पत्र को भी फेसबुक पर अपलोड कर सकता
है ताकि कोई हैकर उसे हैक न कर पाए | अच्छी बात यह है कि इन पहचान पत्र की जानकारी
फेसबुक पर नहीं दिखाई पड़ेगी |
सोशल साईट्स पर होना एक बहुत
अच्छी बात है लेकिन इसके लिए प्राइवसी भी ज़रूरी है | खुल कर बात करें लेकिन इतना न
खुलें कि आपका खुलना ही आपको मुश्किल में दाल दे | सभी सोशल साईट्स पर सिक्योरिटी
लुक मौजूद हैं लेकिन लौक बंद करने के बाद बहुत ज़रूरी है कि आप एक बार उस लौक को
खीच कर देख लें कि वह अच्छी तरह बंद हो गया है कि नहीं और हाँ ऐसे लौक की चाभी
(पासवर्ड) बहुत सम्हाल कर रखनी पड़ती है क्योकि यह चाभी किसी के हाँथ लग गई तो ताला
खुलते देर ना लगेगी | सोशल साईट्स पर असुरक्षित वही रहता है जो लापरवाही करता है अथवा
अपने अकाउंट में बाहर का सारा माल अपलोड कर लेना चाहता है |
No comments:
Post a Comment