Sunday, December 14, 2025

सुप्रीमकोर्ट का आदेश



पौर्न वेबसाईट्स पर कसेगा शिकंजा

अजामिल
         
          देश में लगातार बढ़ती बलात्कार और दूसरी यौन आपराधिक घटनाओं के पीछे बहुत से कारणों के साथ पिछले दिनों सुप्रीमकोर्ट ने इन्टरनेट पर पौर्नो ग्राफी साईट्स में हो रही बढ़ोतरी को एक बड़ा कारण माना है और इस पर अभी तक रोक लगाने के लिए कोई कारगर कदम क्यों नहीं उठाए गए, इसका जावाब सरकार से माँगा है | सायबर अपराध शाखा और ख़ुफ़िया विभाग की रिपोर्ट के मद्देनज़र देश के साठ फ़ीसदी लोग लगभग रोज़ ही पोर्न साईट्स खोलते हैं या अश्लील विडियो देखते हैं | कई बार यह भी देखने में आया है कि अपराधियों ने स्वीकार किया कि उन्हें यौन अपराध के लिए पोर्न साईट्स पर मौजूद सामग्री ने राह दिखाई | समाज में पोर्न साईट्स को बंद करने की आवाज़ लगातार उठाई जाती रही है | और सरकार से बार-बार कहा जता रहा है कि वह इन पर बैन लगाए और इनकी निगरानी करे | सुप्रीमकोर्ट ने ये भी कहा कि इन्टरनेट में चाइल्ड पौर्नो ग्राफी की प्रस्तुति बहुत हो रही है |
          सुप्रीमकोर्ट के पोर्नोग्राफी के मसले पर हस्तक्षेप किये जाने से यह सवाल उठने लगा है कि क्या चीन, रूस, गयाना, मिश्र, पकिस्तान और दक्षिणी कोरिया की तरह भारत में भी इन्टरनेट पोर्नोग्राफी को गैर कानूनी घोषित किया जाएगा और अश्लीलता परोस रही वेब साईटों पर बैन लगेगा ? क्या पोर्नोग्राफीसाईट्स पर प्रतिबन्ध लगाना इतना आसान है ? इसमें कानूनी दिक्कतें कहना पैदा होंगी ? बताया जाता है कि पकिस्तान में पोर्न साईट्स पर कड़ा प्रतिबन्ध है, बावजूद इसके पाकिस्तान के बाज़ार पोर्न मटिरियल यानी सीडी डीवीडी और अश्लील फिल्मों से पटे हुए हैं | यह सवाल भी महत्वपूर्ण है कि पोर्न साईट्स पर यदि प्रतिबंध लगा दिया जाये तो क्या इससे बलात्कार की घटनाएँ रुक जाएंगी ? क्या यह प्रतिबांध यौन हिंसा रोकने की दिशा में कोई गैरेंटी होगी ? यह भी सोचना होगा कि सरकार अगर पोर्न साईट्स पर बैन लगाती है तो इससे इन्टरनेट का कितना नुक्सान होगा | यह आश्चर्य की बात है कि इन्टरनेट पर कई मिलियन पोर्न साईट्स मौजूद हैं | भारत में दस करोड़ इन्टरनेट शहरी इलाकों के उपभोक्ता और लगभग चार करोड़ ग्रामीण इलाकों के उपभोक्ताओं को जोड़ दिया जाये तो आंकड़े बताते हैं कि उपभोक्ताओं का तकरीबन बीस फ़ीसदी ट्रैफिक पोर्न साईट्स का नियमित उपभोक्ता है | दुनिया की सबसे बड़ी पोर्न वेब साईट एक्स विडियोज़ को हर महीने पांच अरब उपभोक्ता रोज़ देखते हैं | दुनिया भर में हर सेकेण्ड तीस हज़ार लोग पोर्न वेब साईट्स या अश्लील सामग्री देखते हैं |
          समाज का अध्ययन करने वाले यह मानते हैं कि पोर्न वेब साईट्स और अश्लील सामग्री इन्टरनेट उपभोक्ता के दिमाग पर सीधा असर दाल रही है | पोर्न साईट्स देखना आज के दौर में बहुत आसान भी हो गया है | अध्ययन बताता है कि ग्यारह साल की उम्र के बच्चे पोर्न साईट्स के किसी न किसी रूप से परिचित हो चुके हैं | इन्टरनेट पर प्रति मिनट होने वाले सर्च में पच्चीस फ़ीसदी सामग्री पोर्न साईट्स से सम्बंधित होती है | पिछले पांच साल में देखि गयी गूगल सर्च साईट्स का अध्ययन करें तो आंकड़े चौकाने वाले हैं | किसी समय में लव शब्द अश्लीलता के दायरे में आता था | आज बात आई लव यू के दायरे से बहार निकल चुकी है और सेक्स और पोर्न शब्द बड़े ही आसानी से इस्तेमाल हो रहे हैं | लोग लव की बात नहीं करते, सीधे सेक्स की चर्चा करते हैं | पोर्न सर्च के मामले में भारत पहले स्थान पर है | गूगल के आंकड़े के अनुसार पटना भोपाल दिल्ली लखनऊ कोलकाता बैंगलोर और सूरत आदि शहरों में पोर्न साईट्स को प्रतिदिन सर्च करने वाले उपभोक्ता लाखों की संख्या में हैं | भारत पोर्न साईट्स उपभोक्ताओं की संख्या को लेकर दुनिया के दस बड़े देशों में एक है | गूगल का यह भी कहना है कि पोर्न साईट्स देखने वालों का अगर कोई सैंपल बनाना होता है तो सबसे पहले भारत को सामने रखना होता है | पिछले पांच वर्षों में भारत में सबसे ज्यादा पोर्न साईट्स सर्च की गयी |
          आज से 15-20 वर्ष पहले तक पोर्न सामग्री की उप्लाब्धता समाज में न के बराबर थी | और जो मिल भी जाती थी उसे सार्वजानिक करने में लोग अपने मान सम्मान के तहत बहुत डरते थे | आज पोर्न सामग्री को वितरण करने वाली एक बड़ी इंडस्ट्री पूरी दुनिया में बन चुकी है | बाकायदा पोर्न सामग्री का उत्पादन किया जा रहा है | मुनाफे के इस सौदे में दुनिया भर के अनेक बड़े-बड़े पूंजी पति शामिल हैं | इसके उत्पादन में उच्चकोटि का संसाधन इस्तेमाल किया जा रहा है | अच्छे स्टूडियोज़, महंगे कैमरे, लाईटिंग्स, डाएरेक्शन और पोर्न स्टार को कास्ट करने में हजारों करोड़ों का बजट निवेश किया जा रहा है | अब यह एक ऐसी इंडस्ट्री बन चुका है जो घातक हथियारों की तरह ही पोर्न हथियार बना रहा है | आपको यह जानकार आश्चर्य होगा कि पोर्न जैसे खतरनाक हथियार का इस्तेमाल आज अमेरिका और कुछ दुसरे देश अपने टारगेट देशों की संस्कृति और परंपरा को नष्ट करने में इस्तेमाल कर रहे हैं | इन्टरनेट की पोर्नोग्राफी साईट्स ने इस इंडस्ट्री के माल को उपलब्ध कराने में बहुत मदद की है | आज इन्टरनेट पर क्लिक करने भर की देर है, वह सब इन्टरनेट उपभोक्ता की आँखों के सामने आ जाता है, जिसे सभ्य समाज परदे में रखने की बात करता है | पोर्नोग्राफी से जुड़े सभी वेब पेज सनसनाहट और उत्तेजना की चरम अनुभूति कराने के दावे करते हैं
          भारत में भी तमाम रुकावटों की बावजूद पोर्नोग्राफी और अश्लील सामग्री का बाज़ार लुका छुपा है तो क्या, भरपूर गर्म है | भारत में ऐसी सामग्री का उत्पादन अवैद है लेकिन अवैध काम तो अपने देश में वैध काम से बहुत ज्यादा होता है | इस काम सीधे-सीधे न सही, वो लोग ज़रूर शामिल हैं जो इन्टरनेट पर परोसी गयी अश्लील सामग्री को डाउनलोड करके उनकी सीडी बनाकर बेचते हैं | ये अश्लील सीडी मनमाने दाम पर बेची जाती है | इसे खरीदने वाला कोई मोलभाव नहीं करता | और आपको आश्चर्य होगा यह जान कर कि इनके उपभोक्ता बच्चे युवा और महिलाऐं तो हैं हीं तमाम बुज़ुर्ग भी हैं | ख़ास तौर पर इन सामग्री के उपभोक्ताओं में वो लोग शामिल हैं जो किसी न किसी रूप से एकाकी जीवन व्यतीत करते हैं |
          सरकार प्रतिबंधित सामग्री वाली वेब साईट पर रोक लगाने के लिए तैयार है इसकी तयारी चल रही है | सब कुछ ठीक ठाक रहा तो तकरीबन 546 पोर्न साईट्स पर जल्दी ही ओके लगे जा सकती है | सरकार इन साईट्स पर बैन लगाने के लिए गूगल और याहू जैसी इन्टरनेट सेवा देने वाली कंपनियों की भी मदद लेगी | ऐसे सर्च इंजनों पर रोक लगाई जाएगी जो पोर्न सामग्री परोसते हैं | समाजशाश्त्री मानते हैं कि तकनीकी पक्ष में बहुत सी खामियां होने के कारण इन्टरनेट पर पोर्न साईट्स को पूरी तरह रोक पाना न मुमकिन है | इन्टरनेट पर इतनी बड़ी संख्या में पोर वेब साईट्स हैं कि सबको बैन कर पाना संभव न होगा | इन्टरनेट की बारीकियों को जानने वाला कोई भी उपभोक्ता प्रॉक्सी सर्वर अथवा वर्चुअल प्राईवेट नेटवर्क का इस्तेमाल करके पोर्न वेब साईट्स को देख सकता है | वहीँ दूसरी ओर इस बात का भी दर है कि भारत में इन्टरनेट पर अगर अश्लील सामग्री पर बैन लगेगा तो ऑनलाइन कम्युनिटी की और से इसका ज़ोरदार विरोध होगा | सुप्रीमकोर्ट के आदेशानुसार अगर ऐसी वेब साईट्स को प्रतिबंधित किया जाता है और उल्लंघन पर सजा का प्रावधान होता है तो कानून व्यवस्था बनाए रखने में अभूत सी बाधाएं आएंगी | ऑनलाइन कम्युनिटी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और मानवाधिकार का सवाल भी उठा सकती है और फिर इस बात का जवाब कौन देगा कि अगर पोर्न वेब साईट्स को बंद कर दिया जाये तो महिलाओं पर होंने वाली यौन हिंसा बंद हो जाएगी |
          भारत पोर्न वेब साईट्स के बड़े खतरों के बीच सांस ले रहा है ऐसी सामग्री जहाँ से भी आ रही है, वह भारत की सांस्कृतिक परम्पराओं को नष्ट ही करेगी | इस विषय फ़ौरन गंभीरता ज़रूरी है | जैसे भी हो पोर्न के ज़हर को फैलने से रोकना होगा क्योकि इससे देश का जैसा विनाश होगा उसे सम्हलना बहुत मुश्किल होगा |

स्मार्ट फोन : हर गैजेट की मास्टर की


  पिछले एक वर्ष में बाज़ार में अपनी तमाम विशेषताओं के साथ आने वाले ब्रांडेड कंपनियों के स्मार्ट फोन ने एक ऐसे गेजेट का रूप ले लिया है जिसके ज़रिये से जीवन में उपयोग में आने वाले बहुत से मनोरंजक उपकरणों के साथ कार को भी नियंत्रित किया जा सकता है | स्मार्ट फोन में ऐसे-ऐसे फ़ीचर शामिल किये जा रहे हैं जिनके माध्यम से टेक्नोलॉजी की दुनिया सिमट कर आपकी मुट्ठी में समाती जा रही है | स्मार्ट फोन अपनी कीमतों के हिसाब से इतने स्मार्ट हो रहे हैं कि इनसे बहुत कुछ कंट्रोल किया जा सकता है  आज किसी भी स्मार्ट फोन को एक इंटेलिजेंट मशीन या गेजेट के रिमोट कंट्रोल में बदला जा सकता है और उसे एक ऐसा यूनिवर्सल रिमोट कंट्रोल बनाया जा सकता है जिसके ज़रिये से आधुनिकतम टीवी सेट, म्यूजिक सिस्टम, डीवीडी प्लेयर, डीटीएच बॉक्स, गेमिंग कंसोल, कम्पुटर, ए.सी. और कार को भी sistकमांड्स दिए जा सकते हैं | आज बहुत से गेजेट्स बाज़ार में ऐसे हैं जो आसानी से स्मार्ट फोन के सिग्नल रिसीव कर लेते है | जैसे ए.सी. एक ऐसा गेजेट है जिसे स्मार्ट फोन द्वारा दिए गए सिग्नल्स से भी कंट्रोल कर सकते हैं | आई फोन, आई पैड और आईपौड पर मौजूद एक खास अप्लिकेशन स्मार्ट फोन को इस काम की क्षमता उपलब्ध कराती है | सेमसंग, नोकिया और कुछ अन्य ब्रांडेड कंपनियों के स्मार्ट फोन से टीवी कंट्रोल किया जा सकता है |
टेलीविजन, स्टीरियो, ए.सी. आदि में इन्फ्रारेड सिग्नल रिसीव करने की व्यवस्था है लेकिन स्मार्ट फोन और टेबलेट में ऐसे सिग्नल्स भेजने की व्यवस्था अभी नही है | कुछ गेजेट्स वायर् लैस  रेडियो सिग्नल्स भेज सकते हैं लेकिन टेलीविजन और ए.सी. उन्हें रिसीव नही करते | ये गेजेट्स इंफ्रारेड सिग्नल्स को रिसीव कर पाते हैं | ऐसे हालात में एक ऐसे तीसरे सिग्नल्स की आवश्यकता होती है जो स्मार्ट फोन से निकले सिग्नल्स को टेलीविजन और ए.सी. जैसे गेजेट्स के समझने योग्य सिग्नल्स में बदल सके | इस हार्डवेयर को इन्फ्रारेड ब्लास्टर कहा जाता है | यह सात-आठ सौ की रेंज में बाज़ार में मिल जाता है |
यह सच है कि स्मार्ट फोन को तमाम दूसरे कामों को अंजाम देने के लिए डिज़ाइन किया गया है | इसका काम रिमोट सिग्नल पैदा करना नही है | शायद यही वजह है कि उसमे रिमोट कंट्रोल जैसे कमांड बटन भी नही लगाये गए हैं | स्मार्ट फोन में रिमोट कंट्रोल की भूमिका को निभाने के लिए एक खास किस्म की एप्लीकेशन जोड़ी जाती है | tतब स्मार्ट फोन रिमोट कंट्रोल की वर्चुअल भूमिका निभाता है | इस एप्लीकेशन में रिमोट सिग्नल भेजने के सभी ज़रुरी बटन मौजूद होते हैं | आई आर ब्लास्टर हार्डवेयर के ज़रिये ये  सिग्नल्स टेलीविजन तक पहुंचाए जाते हैं |
आई आर ब्लास्टर हार्डवेयर बाज़ार में कई रूपों में मिलते हैं | इनमे इंटरनेट राउटर के साथ जोड़े जा सकने वाले आई आर ब्लास्टर है तो ऐसे आई आर ब्लास्टर भी  हैं जिन्हें टेबल या घर के किसी खुली अलमारी में भी रखा जा सकता है | कुछ आई आर ब्लास्टर स्मार्ट फोन के साथ अटैच हो जाते हैं और कुछ को टेलीविजन अथवा अन्य उपकरणों के साथ जोड़ दिया जाता है | जी-मार्ट रिमोट एक ऐसा हार्डवेयर गेजेट है जो स्मार्ट मोबाइल फोन को रिमोट कंट्रोल में तब्दील कर देता है | यह युनिवेर्सल रिमोट आई oओ है | यह युनिवेर्सल रिमोट आई ऑ एस और andoid   दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम में लगाया जा सकता है |  ी केशन नही है | शायद यही वाजग यह एप्लीकेशन एप्पल के एप स्टोर अथवा गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड की जा सकती है | जी-मार्ट के ज़रिये टेलीविजन के अलावा स्टीरियो, डीवीडी प्लेयर, ब्लू रे प्लेयर, डीटीएच बॉक्स को भी कंट्रोल कर सकते हैं |
रेड आई मिनी, आई आर एमिटर एक ऐसा हार्डवेयर है जो स्मार्ट गेजेट्स को रिमोट  कंट्रोल में तब्दील कर सकता है | यह हार्डवेयर स्मार्ट फोन के हेडफोन जैक के साथ अटैच हो जाता है | बस इसके लिए उपभोक्ता को रेड आई एप, एप स्टोर से इंस्टाल करना पड़ता है | रेड आई गेजेट का थोड़ा एडवांस वर्जन लिया जाये तो ए.सी., घर की सभी लाइट और सिक्योरिटी सिस्टम भी कंट्रोल में आ जाते हैं | android तकनीक पर आधारित स्मार्ट फोन और टेबलेट के साथ जुडकर रिमोट बीन एक ऐसा गेजेट है जो स्मार्ट फोन को और भी स्मार्ट बना देता है | घर के लगभग सभी रिमोट संचालित उपकरणों को रिमोट बीन अकेले संचालित कर सकता है | यह गेजेट करीब दो हज़ार रुपये का है | रिमोट बीन के साथ करने वाले एप्लीकेशन गूगल तथा आई ओ एस के स्टोर्स पर फ्री मिलते हैं | रिमोट बीन 15 मीटर की रेंज में काम करता है |
पील एक ऐसा गेजेट है जिसे सोशल मिडिया का लिए उपयुक्त माना गया है | यह टेलीविजन को तो संचालित करता है अच्छे टीवी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी भी देता है | यही वजह है कि पील इंटेलिजेंट एप्लीकेशन आज चार करोड़ लोगों द्वारा अपनाई जा चुकी है | इसका आर आई ब्लास्टर सेमसंग गैलेक्सी एस 4 और एचटीसी स्मार्ट फोन तथा सेमसंग टेबलेट में ठीक प्रकार काम करता है |
जिन लोगों का बज़ट स्मार्ट फोन को लेकर कुछ ज़्यादा होता है उनके लिए लोजिटेक का हार्मनी अल्टीमेट हब एवी कंट्रोल यूनिट एक शानदार विकल्प हो सकती है | इस डिवाइस को वाई-फाई से जोड़ा जा सकता है और यह आर आई  ब्लास्टर और ब्लूटूथ के सिग्नल्स भी रिसीव करती है |इसके ज़रिये एक स्मार्ट फोन टेलीविजन, ए.सी., डीवीडी प्लेयर, डीटीएच और सोनी प्ले स्टेशन गेमिंग कंसोल को रिमोट कंट्रोल किया जा सकता है | इसका एप्लीकेशन android और आईओएस दोनों उपलब्ध है | गेजेट्स है तो हमें रिमोट्स भी चाहिए | पूरे घर में 50 तरह के रिमोट्स नही रखे जा सकते... ज़ाहिर है कि एक ऐसा रिमोट चाहिए जो तमाम गेजेट्स को कंट्रोल कर सके | इसके लिए स्मार्ट फोन के भीतर मौजूद रिमोट कंट्रोल डिवाइसेस से अच्छा कुछ नही हो सकता | क्योंकि स्मार्ट फोन हमेशा साथ रहता है | भारतीय बाज़ार में भी जो गेजेट्स उपलब्ध हैं ,उनके ताले खोलने के लिए एक रिमोट कंट्रोल डिवाइस बनाने पर जोर दिया जा रहा है | जापान और चाइना में ऐसे रिमोट डिवाइस बन चुके हैं जो घर में रखे लगभग सभी उपकरणों को रिमोट कंट्रोल करते हैं और इतनी कीमती रिमोट कंट्रोल चाभी को स्मार्ट फोन में ही सुरक्षित कर दिया गया है |
                                                   -अजामिल  

   

एक शानदार यात्रा संस्मरण अवश्य देखिए

https://youtu.be/KbRQGTU8Njw

Saturday, December 13, 2025

इंटरनेट एडिक्शन


जादू है नशा है मदहोशियाँ हैं... 
                           अजामिल
इंटरनेट ने पूरी दुनिया को एक बड़े गाँव में तब्दील कर दिया है | आज कई हज़ार करोड़ लोगों की ज़रूरतों को तो इंटरनेट पूरी क्षमता के साथ कम से कम समय में  पूरा कर ही रहा है, इसने सारी दूरियों को मिटा कर इन्सान को इन्सान के करीब लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है | 
         आज हालात ये हो गए हैं कि 65 फ़ीसदी दुनिया इंटरनेट के नशे में है | युवा तो युवा, किसी भी काम्क़ाज़ी आदमी के सामने से आज इंटरनेट की सुविधा हटा ली जाती है तो वह कुछ ही देर में पागलों जैसी हरकत करने लगता है | इंटरनेट के बिना लोग अपने को आधे अधूरे महसूस करते हैं | अधिकतर इंटरनेट नशेड़ियों का मानना है कि इंटरनेट उनके अकेलेपन को बाँट लेता है | अपनी तकलीफों को शेयर करके ये इंटरनेट नशेड़ी अपने को हल्का महसूस करते हैं | खास बात यह है कि ये 24 घंटे ऑनलाईन बने रहते हैं | युवाओं में 8-9 घंटे प्रतिदिन सोशल नेटवर्किंग साईट पर बने रहने की बीमारी बढ़ गई है | व्यापारिक क्षेत्र में काम करनेवाले लोग 3-4 घंटे ई मेल करने में बिताते हैं | जबकि चैटिंग करनेवालों की तो कोई समय सीमा ही नहीं है |
          अमेरिका में यूनिवर्सिटी ऑफ मैरी लैंड के इंटरनेशनल सेंटर फॉर मीडिया एंड द पब्लिक एजेंडा के एक अध्ययन के बाद यह निष्कर्ष  निकल कर आया कि जिन छात्रों को 24 घंटे के लिए इंटरनेट से दूर रखा गया ,उनके दिन की शुरुआत तो बहुत अच्छी हुई लेकिन दोपहर होते-होते तक उनमे से अधिकतर लोग इंटरनेट पर वापस होने के लिए बेचैन होने लगे | कुछ लोगों का तो व्यवहार ही बदल गया | उन्हें लगा कि वो बिल्कुल अकेले हो गए हैं और उनके साथ कोई नहीं है | कुछ लोगों ने घबराकर आईपौड का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया | दरअसल मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि इंटरनेट पर आज की नई पीढ़ी की निर्भरता इतनी ज़्यादा हो गई है कि अधिकतर युवा सेलफोन या ऑनलाईन वर्ल्ड के बिना अपने जीवन की कल्पना ही नहीं कर पाते | इंटरनेट के साथ उनकी कनेक्टिविटी अगर कहीं टूट जाती है तो उन्हें लगभग पागलपन के दौरे पड़ने लगते हैं | इतना ही नहीं ,ऐसे युवा जब नेट पर होते हैं और अचानक उनके काम में कहीं कोई बाधा आ जाती है तो वे परेशान होने लगते हैं | यहाँ तक कि  उनके सेलफोन की बैटरी खत्म हो जाए तो उनका व्यवहार बदल जाता है | इन युवाओं कों जल्दी-जल्दी अपना सेलफोन बदलने की आदत होती है और जैसे ही इनके सामने किसी नए स्मार्टफोन का विकल्प आता है, ये उस अत्याधुनिक तकनीक कों अपनाने की जुगत में लग जाते हैं | मनोवैज्ञानिक इसे युवाओं के भीतर पनप रही बिमारी मानते हैं और इसे इंटरनेट एडिक्शन डिसआर्डर का नाम देते हैं |
          वर्ल्ड वाईड वेब पर बने रहने का यह नशा युवाओं कों आत्मकेंद्रित कर रहा है और उनकी सामाजिक गतिविधियों में बहुत तेजी से गिरावट आ रही है | ऐसे युवा खामोशी से अपनी दुनिया में पड़े रहते है और नेट पर अपने सपने तालाश्ते रहते हैं | दरअसल इंटरनेट पर युवाओं की सक्रियता युवाओं के भविष्य के लिए घातक है | इसने युवाओं के सोचने के सभी रास्तों कों बंद कर दिया है | इनकी रचनात्मकता और सृजनात्मकता नष्ट हो रही है | इंटरनेट देखने पर ऐसा लगता है कि समय की बचत करता है और ऐसा होता भी है लेकिन सच यह है कि इंटरनेट नेट के नशेड़ियों का बहुत समय बरबाद करता है और मुश्किल यह है कि इंटरनेट एडिक्शन डिसआर्डर धीरे-धीरे एक ऐसी बिमारी बनती जा रही है कि अब मनोवैज्ञानिकों को डर लगने लगा है कि कहीं ये बीमारी लाइलाज न हो जाए |
          इंटरनेट पर समय बरबाद क्यों होता है इसकी बहुत सी वजह हैं लेकिन मनोवैज्ञानिक ने कुछ कारणों की ओर संकेत किया है | नेट पर सेल्फकंट्रोल (http//:visitsteve.com/made/selfcantrol) एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जो इंटरनेट एडिक्शन से निजात दिलाता है | यह  देखा गया है कि सोशल नेटवर्किंग साईट पर जो उपभोक्ता एक बार बैठ जाते हैं तो वो उसे जल्दी छोडना नहीं चाहते | सेल्फकंट्रोल सॉफ्टवेयर को नेट पर लोड करने के बाद किसी ऐसे डोमेन का नाम उसकी वेबसाइट लिस्ट में डाल दिया जाता है . उसके बाद टाइमर ऑन करके सॉफ्टवेयर को सूचित कर दिया जाता है कि कोई उपभोक्ता दिन में कितनी बार उस वेब  साईट का इस्तेमाल करना चाहता है | ऐसा करने पर कोई विशेष साईट उपभोक्ता के लिए उतनी ही देर तक उपलब्ध रहती है जितनी देर के लिए उसे सेल्फकंट्रोल सॉफ्टवेयर अनुमति देता है बाकि समय के लिए साईट ब्लॉक रहती है | सेल्फकंट्रोल एप्लीकेशन का इस्तेमाल तभी करना चाहिए जब कोई उपभोक्ता सच मुच ये तय करले कि उसे इंटरनेट एडिक्शन से छुटकारा पाना है | ध्यान रहे कि एप्लीकेशन को डीलीट करने या कम्प्यूटर को रिबूट करने से यह सॉफ्टवेयर अनब्लॉक नहीं होगा |
          ज़रा सोचिये कि जब इंटरनेट नहीं था तब भी लोग अपनी ज़रूरत की चीज़ें ज्ञान और सूचनाएं एकत्र करते ही थे | गूगल सर्च के बिना भी दुनिया चल रही थी और ये भी सच है कि हमारे बड़े बुजुर्गो के पास बिना किसी इंटरनेट के ज्ञान का अथाह भण्डार था और ये भण्डार उन्होंने मानव मस्तिष्क कम्प्यूटर में सहेज कर रखा था | पीढ़ी दर पीढ़ी वो इसे सुरक्षित भी करते जा रहे थे | कौन जाने किस कम्प्यूटर और इंटरनेट पर आज की नई पीढ़ी इतना इतराती है | वह ज्ञान भी हमें पूर्वजों से प्राप्त हुआ हो | आज नेट के ज़माने में और भी ज्यादा बेचैनी, अशांति और समय की मारा-मारी बढ़ गई है | ज़ाहिर है कि कहीं पर कुछ गडबड है ,जैसे दौड़ते चले जाना ही आज के आदमी की नियति बन गई है | इंटरनेट एडिक्शन डिसआर्डर से मुक्ति पाने के लिए बहुत ज़रूरी हो गया है कि नेट उपभोक्ता महीने में कम से कम एक बार एक सप्ताह के लिए नेट डिस्कनेक्ट करें | (www.sabbathmanifesto.org) एक ऐसी वेबसाइट है जिसे यदि स्मार्टफोन में इंस्टाल कर लिया जाए तो यह एप्लीकेशन नेट उपभोक्ता को पूरे एक दिन नेट से दूर रहने के लिए प्रेरित करती है |कोई उपभोक्ता कितनी देर तक ऑफ़लाइन रहना चाहता है ,यह उपभोक्ता को ही तय करना होता है | ट्वीटर या फेसबुक लगातार ये सूचना देते रहते हैं कि अमुक उपभोक्ता कितनी देर के लिए ऑफलाइन है | यह एप्लीकेशन मुफ्त में मिलती है लेकिन यह  आईफोन, एंड्रोइड और ब्लैकबेरी पर काम करती है |
          मैं एक ऐसे युवा को जानता हूँ जो खाते पीते उठते बैठते  हर वक्त अपने स्मार्टफोन पर जुटा रहता है |उसका इंटरनेट एडिक्शन डिसआर्डर इस सीमा तक हो गया है कि यदि उसे इसके लिए माना किया जाता है तो वह चीखने-चिल्लाने लगता है | नेट के किसी प्रेजेंटेशन पर कोई दूसरा काम करते हुए सक्रिय रहना गलत बात है | अच्छा ये होगा कि इंटरनेट पर टाईम मनेजमेंट सॉफ्टवेयर इंस्टाल कर लिया जाए ताकि ऑन्लाइन समय बच सके | याद रखें कि लगातार नेट पर काम करना असमय मौत को बुलाना है, इसलिए उपभोक्ता को नेट से ध्यान हटा कर बीच-बीच में गपशप करते रहना चाहिए | नेट पर (www.rescutime.com) एक वेब बेस्ड टाईम मैनजेमेंट एवं एनालेटिक्स टूल है जो उउत्पादकता  में बढोतरी करता है | यह  उपभोक्ता के आदेश पर उन सभी वेबसाइट को ब्लॉक कर देता है जिन पर उपभोक्ता समय बरबाद करता है | यह एप्लीकेशन उपभोक्ता को डाकुमेंट्स, वेबसाईट्स या एप्लीकेशन  की ओर भी ध्यान दिलाता है जो अधिक से अधिक इस्तेमाल होती है | ये एप्लीकेशन तीन वर्ज़न्स में मिलती हैं और इस पर करीब 500 रूपए महीने का खर्च आता है |
          इमेल भी व्यापरिक क्षेत्र से जुड़े नेट उपभोक्ताओं के लिए खासी मुसीबत है | ज़्यादातर मेल बॉक्स में ऐसी चीज़ें ज़्यादा होती हैं जिनकी उपभोक्ता को कोई ज़रूरत नहीं होती | इनके बीच से अपने काम की मेल को तलाशना भी एक मुसीबत भरा काम है | इसमें कार्य भटकाव तो होता ही है ,समय भी बरबाद होता है | (www.macfreedom.com) एक ऐसी नेट एप्लीकेशन है जो इंटरनेट को उपभोक्ता का आदेश मिलते ही 8 घंटे के लिए बंद कर देती है | ऑफ़लाइन होने पर उपभोक्ता अपनी रचनात्मकता का अधिक से अधिक इस्तेमाल कर सकता है | यह सॉफ्टवेयर और इसकी  सिस्टर एंटीसोशल में भी यह क्षमता है कि वो निशचित समय के लिए नेट को ब्लॉक कर दे | इंटरनेट पर इसका  फ्री ट्रायल वर्ज़न मौजूद है, उसके बाद ये सॉफ्टवेयर 15 डॉलर में एक बार के लिए डाउनलोड किया जा सकता है |
          देखने में यह आ रहा है कि अधिकतर नेट उपभोक्ता गूगल प्लस पर कुछ ज़रूरी तो गैर ज़रूरी चीज़ों की तलाश में लगे रहते हैं | इस तालाश में बहुत से लोगों ने अपने कीमती ऑफ़लाइन जीवन को बिल्कुल भुला दिया है | इंटरनेट पर लगभग 160 से अधिक सोशल नेटवर्किंग साईट्स हैं अगर इनमे से 10 पर भी कोई उपभोक्ता मौजूद है तो उसका ऑफलाइन जीवन प्रभावित होता है | एक से अधिक सोशल नेटवर्क अपडेट करने के लिए कई फोन और डेस्कटॉप एप्लीकेशन है | (www.digsby.com), (www.tweetdeck.com), (http://seesmic.com), (http://hootsuite.com)
ऐसी वेबसाइटस हैं जो एक ही तरीके से काम करती हैं और ये उपभोक्ता की सभी सोशल नेटवर्क को कनेक्ट करके एक ही पेज पर अपडेट करती हैं ताकि उपभोक्ता साईट्स पर हो रहे परिवर्तन को देख सकें और केवल एक माउस क्लिक पर अपनी प्रतिक्रिया दे सकें | वर्ल्ड वाईड वेब की अनेक परेशानियों से बचने के लिए निराकरण भी इंटरनेट पर ही मौजूद हैं | ब्रॉडबैंड इंडिया आपको सलाह देता है कि कम्प्यूटर पर अथवा नेट पर काम करते समय हल्का-हल्का म्युज़िक अवश्य सुनते रहें क्योंकि इससे आपके दिमाग को आराम मिलेगा | हर 10 या 15 मिनट के बाद 2-3  मिनट के लिए आँखे बंद करके चुप चाप बैठ जाएँ और फिर काम शुरू करें | आपकी आखों की थकान पहले आपके मन को प्रभावित करती हैं और फिर आपका दिमाग थक जाता है | थके हुए दिमाग से काम करने पर काम की गुणवत्ता तो प्रभावित होती ही है आपका स्वास्थ भी गिरता है |
                                                                   -अजामिल

Friday, December 12, 2025

सोशल नेटवर्किंग साईट के लिए



सुपर सिक्योर ताले

अजामिल
   
  इंटरनेट पर मौजूद अधिकतर सोशल साइट्स कितनी सुरक्षित है, इसे लेकर चिंताएं उसी समय से है, जब से इन सोशल साइट्स को डिजाइन किया गया है। इसके हर स्टेप को अच्छी तरह जांचा परखा गया है ,बावजूद इसके कहीं न कहीं किसी भूल का लाभ उठा कर हैकर्स किसी के अकाउंट में सेंध लगाने में  कामयाब हो ही जाते हैं। तो क्या ये माना जाए कि सोशल साईट्स पर डाली गयी सूचनाएं और ज़रूरी डाटा सुरक्षित नहीं है। जब हम किसी सोशल साइट्स पर लॉग  इन होते हैं तब ये खतरा और भी बढ़ जाता है। ज़ाहिर है जो लोग सोशल साईट्स पर हमेशा लॉग  इन रहते हैं,वे इस खतरे को हमेशा उठाते हैं।
     फेसबुक को लीजिये,इस सोशल साईट को सेंधमारी के खतरे से बचाने के लिए अनेक उपाए किये गए हैं,लेकिन इसके बावजूद फेसबुक के मालिक मार्क जुकर बर्ग का ही  फेसबुक पेज हैक कर लिया गया। फिलिस्तीन के उस हैकर में ऐसा करके मार्क जुकर बर्ग को फेसबुक की इस खामी के बारे में बताया। हैकर की इस कारस्तानी को जुकर बर्ग ने गंभीरता से लिया और फेसबुक पर मौजूद सिक्योरिटी  फीचर की समीक्षा की और यह माना क़ि फेसबुक भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। इसके भी कुछ तालों को आसानी से खोला जा सकता है। सायबर अपराध करने वाले ज़यादातर वे लोग होते हैं ,जो किसी सोशल साईट्स अथवा ऐप का ताला खोलने की कला में माहिर होते हैं। इनका सारा शोध ही इसी पर केन्द्रित होता है।किसी नयी साईट के लांच होते ही ये हैकर्स उसके तालों को खोलकर लोगों के गुप्त डाटाज़ और सूचनाओं को हासिल कर उसका गलत सही  इस्तेमाल शुरू कर देते है। दुनिया भर की सोशल साईट्स इनसे बचने का एक ही उपाय बताती है और वह है सावधानी। उनका मानना है क़ि हैकर्स अधिकतर अकाउंट होल्डर की लापरवाही का फायदा उठाते हैं जोकि कभी न कभी सबसे ही ही जाती है। सोशल साईट पर अपना अकाऊंट लॉग  आउट न करना और उसे हमेशा लॉग  इन रखना एक बड़ा जोखिम तो है ही ,हैकर्स के लिए दावत भी है। इनसे बचने के उपाय क्या हैं, जिनपर भरोसा किया जा सकता है। पहली बात तो ये क़ि लगभग सभी सोशल साईट्स ने अपने सिक्योरिटी फीचर्स को न सिर्फ अपने साईट में शामिल किया है बल्कि अकाउंट होल्डर के डाटास की सुरक्षा के  दावे भी किये हैं ।सिक्योरिटी फीचर्स में सबसे पहला उपाय है पासवर्ड। ई मेल अकाउंट को सिक्योर रखने के साथ यह ज़रूरी होता है क़ि पासवर्ड ऐसा रखा जाए जिसमें नम्बर्स, लेटर्स और स्पेशल कैरेक्टर शामिल किये गए हो। सामान्य पास वर्ड नहीं रखने चाहिए।
आपस में कंप्यूटर शेयर करना भी आज हमारी आदत में शुमार है, ऐसा अगर किया जाये तो सुरक्षा की दृष्टि से काम समाप्त होने के बाद कंप्यूटर दुसरे को देने से पहले लॉग आउट अवश्य कर दिया जाये | एक्सपर्ट मानते हैं कि कंप्यूटर में एक अच्छा एंटीवायरस ही इस्तमाल करना चाहिए | बहुत बार जब फोटो अथवा कोई दूसरी सामग्री किसी दूसरी साईट से डाउनलोड की जाती है तब उसके साथ वायरस के आने का खतरा बहुत ज्यादा होता है | कोई अच्छा एंटीवायरस इस खतरे को पूरी तरह से दूर कर देता है | आखिरी बार अकाउंट होल्डर ने अपनी साईट कहाँ खोली थी और किस डिवाईस पर खोली थी, यह अक्सर याद नहीं रहता | किसी विशेष साईट को खोलने के बाद उसे लॉग आउट किया था या नहीं, यह और भी याद नहीं रहता | तमाम सोशल साईट्स पर ऐसे फीचर्स हैं जो इन बातों को याद रखते हैं और एक निश्चित समय के बाद अगर भूल से अकाउंट होल्डर ने अपना अकाउंट लॉग आउट नहीं किया है तो ये उसे स्वतः लॉग आउट कर देते हैं | इस विशेष फीचर से जुड़ने के लिए पहले अकाउंट होल्डर को अकाउंट सेटिंग में जाकर सिक्युरिटी ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और इसी के साथ ही उसने कब कहाँ अपना कंप्यूटर मोबाइल टैबलेट किस डिवाईस पर और किस ऑपरेटिंग सिस्टम यानि विन्डोज़ या एंड्राइड या किसी और ब्राउज़र में अपना पेज खोला था, इसकी जानकारी मिल जाती है | अकाउंट होल्डर एक से ज्यादा एक्टिव सेंसेज़ को एंड एक्टिविटी पर क्लिक करके उसे बंद भी कर सकते हैं |
          सिक्युरिटी पेज पर लॉगिन करके अकाउंट होल्डर नौटिफिकेशन पर क्लिक करके अपने सोशल साईट पेज को और भी ज्यादा सिक्योर कर सकते हैं इसमें चेक बॉक्स में ईमेल टेक्स्ट मेसेज/पुश नोटिफिकेशन में से किसी एक विकल्प का चयन किया जा सकता है | सेव चेंज करने के बाद जब कभी भी अकाउंट होल्डर अपना अकाउंट किसी एनी कंप्यूटर अथवा मोबाइल डिवाईस पर खोलेगा जिसका कि पहले कभी इस्तेमाल नहीं किया गया है तो तुरंत उसके पास एक मेसेज आजाएगा जो सतर्कता की घंटी होगी |
          कोई अकाउंट होल्डर किसी लाएब्रेरी अथवा साईबर कैफे में अगर फेसबुक, ट्विटर, इन्स्टाग्राम जैसी लोकप्रिय सोशल साईट्स का इस्तेमाल करना चाहता है और वह पासवर्ड का प्रयोग नहीं करना चाहता तो इसकी भी सुविधा सुरक्षा के मद्देनज़र सोशल साईट्स पर मौजूद है | फेसबुक पर वन टाइम पासवर्ड की भी व्यवस्था है | इसके प्रयोग से सोशल साईट लॉग इन हो जायेगी | इस पासवर्ड की खासियत यह है कि यह केवल एक बार ही इस्तेमाल किया जा सकता है | और केवल 20 मिनट के लिए ही वैध होता है यानी 20 मिनट के बाद यह किसी काम का नहीं होता | इसके लिए फेसबुक के साथ रजिस्टर्ड अपने मोबाइल से अंग्रेजी में OTP 51555 (टाटा इंडिकॉम, एयरसेल, विडियोकौन मोबाइल सर्विस) और अगर कोई अन्य मोबाइल है तो 9232232665 पर भेजना होता है| ऐसा करने पर उपभोक्ता मोबाइल पर 1 टाइम पासवर्ड आ जाएगा जिसका आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है |
          सिक्योरिटी पेज में ट्रस्टेड कॉन्टेक्ट्स पर क्लिक कर के तीन से पांच फेसबुक दोस्तों को शामिल किया जा सकता है जिन्हें उपभोक्ता व्यक्तिगत तौर पर जानते हों और फ़ोन पर भी उनकी बात चीत होती रहती हो | इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि अगर कभी कोई उपभोक्ता फेसबुक पासवर्ड भूल जाये और ईमेल की मदद से भी वह अपना पासवर्ड रिसेट न कर पा रहा हो तो ये दोस्त उसकी मदद कर सकते हैं | फेसबुक का पासवर्ड भूलने की हालत में उपभोक्ता फॉरगेट योर पासवर्ड पर क्लिक करके निर्देशों का पालान करते हुए उपभोक्ता किसी एक दोस्त का चयन करके उससे अपना पासवर्ड ले सकता है | इसके लिए इन तीन दोस्तों को फोन पर कहना होगा कि जो लिंक उनके पास आया है उस पर क्लिक करें और सिक्योरिटी कोड उन्हें बता दें | ये सावधानी रखनी होगी कि सिक्योरिटी कोड दोस्तों से ही लिया जाये क्योकि इस बात की सम्भावना भी हो सकती है कि किसी हैकर ने आपका फेसबुक पेज तो हैक किया ही हो और ईमेल आई डी भी हैक करली हो |
          लगभग सभी सोशल साईट पर प्राइवसी सेटिंग्स का ख़ासा इस्कोप होता है | सोशल साईट्स पर कोई उपभोक्ता किस अनुशाशन में रहना चाहता है और वह किससे सम्बन्ध बनाना चाहता है और किससे नहीं ये तय कर सकता है | साथ ही इसी सेटिंग्स में उपभोक्ता ये भी बता सकते हैं कि आपकी ईमेल आईडी और फोन नम्बर किसे दिखाई पड़े और किसे नहीं |
          फेसबुक जैसी लोकप्रिय साईट ने अब यह सुविधा भी दे दी है कि उपभोक्ता अपने किसी पहचान पत्र (ड्राइविंग लाईसेंस, वोटर कार्ड) अथवा किसी सरकारी नौकरी के पहचान पत्र को भी फेसबुक पर अपलोड कर सकता है ताकि कोई हैकर उसे हैक न कर पाए | अच्छी बात यह है कि इन पहचान पत्र की जानकारी फेसबुक पर नहीं दिखाई पड़ेगी |
          सोशल साईट्स पर होना एक बहुत अच्छी बात है लेकिन इसके लिए प्राइवसी भी ज़रूरी है | खुल कर बात करें लेकिन इतना न खुलें कि आपका खुलना ही आपको मुश्किल में दाल दे | सभी सोशल साईट्स पर सिक्योरिटी लुक मौजूद हैं लेकिन लौक बंद करने के बाद बहुत ज़रूरी है कि आप एक बार उस लौक को खीच कर देख लें कि वह अच्छी तरह बंद हो गया है कि नहीं और हाँ ऐसे लौक की चाभी (पासवर्ड) बहुत सम्हाल कर रखनी पड़ती है क्योकि यह चाभी किसी के हाँथ लग गई तो ताला खुलते देर ना लगेगी | सोशल साईट्स पर असुरक्षित वही रहता है जो लापरवाही करता है अथवा अपने अकाउंट में बाहर का सारा माल अपलोड कर लेना चाहता है |

हैसियत बताते हैं आपके फॉलोवर्स

सोशल साइट्स फेसबुक, ट्विटर, यू-ट्यूब और तमाम दूसरी बहुत सी सोशल साइट्स पर आज यूज़र्स की संख्या एक अरब से ऊपर पहुँच गयी है | ज़ाहिर है कि सोशल साइट्स की यह तादाद एक दिन में नही बढ़ी है | पूरी दुनिया के लोग सोशल साइट्स की उपयोगिता को अच्छी तरह से सोचने समझने और परखने के बाद ही इस बिरादरी में शामिल हुए है | कहा तो यहाँ तक जाता है कि सोशल साइट्स यूज़र्स ने अपनी एक काल्पनिक दुनिया बसा लिया है जहाँ सभी के सुख-दुःख एक हो गए हैं और समस्याओं के बाँटने की ज़िम्मेदारी किसी एक पर नही रह गयी | यह एक ऐसा संसार है जहाँ लोग वास्तविक लोकतंत्र का आनंद उठा रहे हैं | यह चमत्कार एक दिन में नही हो गया है | पिछले कई वर्षों से तमाम लोकप्रिय सोशल साइट्स की संचालक कम्पनियाँ इस वर्चुअल वर्ल्ड को बसाने और इसे तमाम एप्स के ज़रिये सुविधाओं से लैस करने में जुटी रहीं हैं | सोशल साइट्स की सफलता पर लगभग एक अरब लोगों ने अपने विश्वास की मोहर लगाकर इसकी उपयोगिता को सिद्ध कर दिया है |

             भारत में सोशल साइट्स पर लगभग दस करोड़ लोग हैं जो बाकायदा सोशल साइट्स की लोकतान्त्रिक व्यवस्था का न सिर्फ उपयोग कर रहे हैं बल्कि एक बड़ी ताक़त के रूप में विरोध की आवाज़ बनकर उभरे हैं | आपको आश्चर्य होगा कि सत्ता को सबसे ज्यादा परेशानी या विरोध का सामना करना पड़ रहा है तो सोशल साइट्स के कई करोड़ उपभोक्ताओं का | आज पूरी दुनिया ने यह मान लिया है कि सोशल साइट्स का प्रचार तंत्र सबसे ज्यादा मजबूत है और इसके ज़रिये से दुनिया के किसी भी कोने में अपनी बात पहुँचाई जा सकती है |
             एक समय ऐसा था जब फिल्मों में काम करने वाले अभिनेता और अभिनेत्रियों को अपनी लोकप्रियता और बाज़ार में अपनी मांग बनाये रखने के लिए बेतहाशा पैसा मिडिया पर ख़र्च करना पड़ता था | आज वक़्त बदल गया है | सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सरीखे अभिनेता ट्विटर और फेसबुक जैसी सोशल साइट्स पर बाकायदा आसन जमाकर बैठे हुए हैं और हर दिन अपने प्रसंशकों की भीड़ में बढ़त बनाये हुए हैं | आज हालात ये है कि फेसबुक पर अमिताभ बच्चन के किसी सौ शब्दों के पोस्ट को पांच से सात मिनट में कई लाख लोग लाइक करते हैं और ट्विटर पर ट्वीट किये गए उनके 160 शब्दों से हंगामा हो जाता है | बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध अभिनेता आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख़ खान उन अभिनेताओं में हैं जो अपनी लोकप्रियता साबित करने के लिए सोशल साइट्स को ही आधार बनाये हुए हैं | आज शायद ही कोई ऐसा फ़िल्म या टीवी कलाकार हो जो किसी न किसी सोशल साईट पर मौजूद न हो | मज़े की बात यह है कि फिल्मों के निर्माता और निर्देशक भी सोशल साइट्स पर किसी अभिनेता या अभिनेत्री की लोकप्रियता का ग्राफ देखकर ही उसे कास्ट कर रहें हैं |
             राजनीति के मैदान में भी सोशल साइट्स की तूती बोल रही है | आज बड़े से बड़ा नेता वक़्त निकालकर ट्वीट करता है, बड़े-बड़े मंत्री और प्रधानमंत्री तक ट्विटर पर मौजूद है | अमेरिका में राष्ट्रपति भी अपनी बात कहने के लिए सोशल साइट्स का इस्तेमाल कर रहें हैं | भारत में चुनावों में प्रचार पर होने वाले खर्च में सोशल साइट्स के चलते बजट में काफी कमी आई है | मुफ़्त के इस प्रचारतंत्र की गंगा में जिसे देखिये वही गोते लगाने को उतावला दिखाई दे रहा है | दरअसल सोशल साइट्स ने बड़ी से बड़ी दूरियों को लगभग मिटा दिया है | दुनिया के किसी भी कोने में पहुँचने के लिए बस आपकी एक क्लिक ही काफी हो गयी है | सच मानिए तो सोशल साइट्स के कारण पूरी दुनिया का भूमंडलीकरण हो गया है और हम सभी एक ही गाँव के वासी हो गए हैं |
             सोचने वाली बात है कि आखिर सोशल साइट्स पर ऐसा क्या है जिसने पूरी दुनिया को अपनी मुठ्ठी में कर लिया है | फेसबुक निर्माता मार्क जुबेर में कभी सोचा भी नही होगा कि वह एक नयी दुनिया ही बसाने जा रहा है | एक ऐसी दुनिया जिसमे जीने के लिए स्पेस ही स्पेस होगा | आखिर क्या है इस सफलता का राज़ ?
             सोशल साइट्स की सफलता का राज़ हैं वो फॉलोवर्स जो इन  माध्यमों पर एकाउन्ट बनते ही एक दूसरे का हाथ पकड़ कर एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा बन जाते हैं | ये फॉलोवर्स फेसबुक, ट्विटर, यू-ट्युब के आलावा किसी भी सोशल साइट्स पर सेलिब्रिटीज़ के प्रसंशकों के रूप में लाखों की संख्या में मौजूद रहते हैं | यह सवाल पूछा जा सकता है कि आखिर इतनी बड़ी तादाद में किसी व्यक्ति विशेष की दीवानगी का मतलब क्या है ? क्या इन फ़ॉलोवर्स के होने का कोई फायदा है ? और यह सवाल भी है कि क्या सोशल साइट्स का हर उपभोक्ता इतनी बड़ी संख्या में फॉलोवर्स जूटा सकता है ? दरअसल ये फॉलोवर्स किसी लोकप्रिय हस्ती का वोट बैंक होता है | यह वोट बैंक साबित करता है कि उस हस्ती की समाज में जगह क्या है ? सेलेब्रिटीज़ द्वारा लगातार ऐसे काम किये जाते हैं जिससे उनके फॉलोवर्स बढ़ते रहें और उन्हें अपने काम के पक्ष में समर्थन मिलता रहे. फॉलोवर्स किसी हस्ती की ताक़त होते हैं | मौजूदा दौर में फेसबुक और ट्विटर ऐसी बड़ी सोशल साइट्स हैं जिनका क्रेज़ आज हर उस आदमी के सर चढ़कर बोल रहा है जो बाज़ार की प्रतियोगिता में अपनी मांग को बढ़ाये रखने के लिए प्रचार के मुफ़्त संसाधन इस्तेमाल करना चाहता है |
             भारत में सोशल साइट्स पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराये रखने का क्रेज़ कितना बढ़ चुका है, इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उत्तराखंड की त्रासदी पर सोशल साइट्स पर लोगों ने इतने पोस्ट और ट्वीट किये कि वहाँ के चप्पे-चप्पे की ख़बर पूरी दुनिया को हो गई | सोशल साइट्स पर आई सामग्री अन्य प्रचार माध्यमों के लिए फीडबैक बनी | उत्तराखंड त्रासदी की तस्वीरें सबसे पहले सोशल साइट्स पर पोस्ट की गई और ऐसा करने वाले और कोई नही वो लोग थे, जो उत्तराखंड त्रासदी में इधर-उधर लापता हो गए थे |
             दरअसल सोशल साइट्स की ताक़त का एहसास और इस प्लेटफ़ार्म पर होने का मज़ा तभी है जब किसी एकाउन्ट होल्डर के पास फॉलोवर्स की संख्या अच्छी खासी हो | अगर आपकी पोस्ट पर या ट्वीट पर कोई प्रतिक्रिया नही आती तो कोई कितनी महत्वपूर्ण बात क्यों न करें, सोशल साइट्स पर उसका कोई असर नही होगा | बहुत बार बहुत सी पोस्ट और ट्वीट बेकार चली जाती है क्योंकि फॉलोवर्स की कमी के कारण वह सूचना लोगों तक नही पहूँच पाती | मान लीजिये कि आप किसी दुर्घटना के शिकार हो गए हैं | आपने अपने मोबाइल फोन से अपने फेसबुक एकाउन्ट पर अथवा ट्विटर एकाउन्ट पर कोई सूचना पोस्ट या ट्वीट की | अगर आपके फॉलोवर्स  हज़ारों लाखों में हों तो आपके मुसीबत में फंसे होने की ख़बर कुछ ही मिनट में सबको मिल जाएगी और आपको यथोचित मदद उपलब्ध करायी जा सकेगी लेकिन आपके सोशल साइट्स एकाउन्ट पर फॉलोवर्स की संख्या दो चार ही है तब सोशल साइट्स आपकी कोई मदद नही कर पायेगा |
              शायद यही वजह है कि सोशल साइट्स का सांचालन करने वाली कंपनिया आपका एकाउन्ट साईट पर बनने के फ़ौरन बाद आपसे नए-नए मित्रों को जोड़ने का आग्रह लगातार करता है | वह जनता है कि किसी एकाउन्ट होल्डर के फॉलोवर्स जितने ज्यादा होंगें, उसे उतना ही फ़ायदा होगा | सोशल साइट्स एक बड़े जंगल की तरह है जिसमे कोई सूचना फॉलोवर्स के बीच जंगल की आग की तरह फ़ैल जाती है |
              फॉलोवर्स की संख्या के कारण ही सोशल साइट्स को उत्पादों के प्रचार का भी सशक्त माध्यम माना गया है | आज छोटी-बड़ी लगभग सभी सोशल साइट्स अपने एक अरब एकाउन्ट होल्डर्स की वॉल अथवा पेज पर जमकर विभिन्न उत्पादों का विज्ञापन कर हज़ारों करोड़ की कमाई कर रहें हैं | सोशल साइट्स पर यह ज़रूरी नही है कि किसी सेलेब्रिटी को ही महत्व दिया जाये | सोशल साइट्स के लिए वे सभी लोग महत्वपूर्ण हैं जिनके हज़ारों लाखों फॉलोवर्स है या हज़ारों दोस्त हैं | सोशल साइट्स पर किसी कंपनी के विज्ञापन की कीमत एकाउन्ट होल्डर के फॉलोवर्स की संख्या पर तय होती है | सुप्रसिद्ध क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन और फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने फॉलोवर्स की संख्या के आधार पर सोशल साइट्स का संचालन करने वाली कंपनियों से मोटी कमाई की है |
              अमेरिका और जर्मनी के बाद भारत तीसरा ऐसा देश है जहाँ सोशल साइट्स पर फॉलोवर्स की संख्या का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है | अमेरिका में कई हस्तियाँ ऐसी हैं जिनके फॉलोवर्स की संख्या दो करोड़ पार कर गई है | कई बॉलीवुड अभिनेता ऐसे हैं जिनके फॉलोवर्स की बढ़ती संख्या को एक निश्चित सीमा के बाद कुछ तकनीकी कारणों से रोक देना पड़ा | देश में अमिताभ के फॉलोवर्स लगभग दस लाख हैं | उनसे ज्यादा फॉलोवर्स नरेन्द्र मोदी के हैं | बीच में एक समय ऐसा भी आया था जब समाजसेवी अन्ना हजारे और बाबा रामदेव के फॉलोवर्स सोशल साइट्स पर काफी थे लेकिन बाद में लोगों की रूचि इनमे कम हो गई | विदेशों में सोशल साइट्स पर मौजूद लोग खुद पोस्ट या ट्वीट करते हैं | भारत में इस काम के लिए तमाम हस्तियों ने कुछ लोगों की तैनाती कर दी है जो दिन भर उनके नाम से ट्वीट करते रहते हैं | अमिताभ बच्चन कभी-कभी फेसबुक अथवा ट्विटर पर पोस्ट या ट्वीट करते हों लेकिन अधिकतर इनके माताहत ही यह काम करते रहते हैं |
               जानकारों का मानना है कि सोशल साइट्स न सिर्फ आपको सही और काम की सूचनाये देती हैं बल्कि यह आपके सामाजिक दायरे को भी बढ़ाती है, आपके ज्ञान में वृद्धि करती है | इसलिए यदि आप किसी सोशल साइट्स पर मौजूद हैं तो लगातार अपने फॉलोवर्स बढ़ाने की कोशिश कीजिये | यह एक कठिन काम है लेकिन नामुमकिन नही है | जानकारों का कहना है की फॉलोवर्स की संख्या कम इसलिए रहती हैं क्योंकि अधिकतर लोगों को आपकी रूचि और आपकी योग्यता के बारे में पता नही होता | इसलिए आवश्यक है कि पहले आप अपने रूचि के लोगों को फॉलो कीजिये, उनके बारे में जानकारी हासिल कीजिये और उन्हें अपने साथ जुड़ने के लिए निमंत्रित कीजिये | कभी मत भूलिए कि सोशल साइट्स पर होना ही काफी नही है फॉलोवर्स बढ़ाना भी यहाँ पर आपकी ज़िम्मेदारी है | सोशल साइट्स पर मौजूद आम लोग अक्सर सोचते हैं कि उनकी लोकप्रियता किसी विशेष हस्ती जैसी नही है इसलिए उनके फॉलोवर्स हज़ारो लाखों में नही हो सकते | यह गलत सोच है | सोशल साइट्स आपको भी हस्ती बना सकती है | बस आपके पास फॉलोवर्स होने चाहिए | जितने फॉलोवर्स होंगे, आपकी बात उतनी दूर तक जाएगी | किसी भी चीज़ को प्रोमोट करने के लिए सोशल साइट्स से बेहतर कुछ भी नही | और एक शुभ सूचना भी....बहुत जल्दी सोशल साइट्स ऐसी व्यवस्था करने जा रही है जिस पर आप अपने फॉलोवर्स की संख्या में इज़ाफा करके हर महीने खासी कमाई भी कर सकते हैं | ब्रॉड्बैंड इण्डिया का सुझाव है कि सोशल साइट्स पर फॉलोवर्स की संख्या बढ़ाने के चक्कर में हर किसी को फॉलोवर्स या मित्र मत बना लीजियेगा | इसमें बहुत लोगों को धोखा भी हुआ है | इसलिए ज़रूरी है कि आपके पास क्वालिटी के फॉलोवर्स हों | हमारी शुभकामनाएं......|

                                                     अजामिल

Tuesday, December 9, 2025

टी आर पी चक्रम




सब गोलमाल है भई गोलमाल है
      भारत में टेलीविज़न प्रसारण का सफर 15 अगस्त 1959 को दूरदर्शन टी.वी. चैनल के साथ हुआ था यह एक सरकारी टी.वी. चैनल था और सरकार की गाईड लाईन्स पर सरकार के लिए ही काम कर रहा था इसकी बंधी-बंधाई सीमा थी सरकारी नीतियों और योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना इसका मुख्य काम था उस समय दूरदर्शन चैनल की विकास की गति को देख कर कोई सोच भी नहीं सकता था कि पांच दशक पूरा करते-करते तक टेलिविज़न प्रसारण देश के सबसे बड़े उद्योगों की पहली पंक्ति में पहुँच जायेगा. आज टेलिविज़न इंडस्ट्री का जो विस्तार हमें दिखाई दे रहा है वह केबल क्रांति का नतीजा तो है ही लाखों केबल ऑपरेटर्स के समर्पण, त्याग और परिश्रम का भी फल है. उन लाखों केबल ऑपरेटर्स का जिन्होंने विषम से विषम परिस्थितियों में इस उद्योग को संभाले रखा ये अलग बात है कि आज मलाई और मख्खन खाने के लिए बड़े उद्योग पतियों और विदेशी कम्पनियों की जमात इस धंधे में कूद पड़ी है और केबल ऑपरेटर्स के हक और हुकूक संकट में आ गये हैं. दरअसल टेलिविज़न उद्योग ने सामाजिक सरोकारों को हाशिए पर डाल दिया है और अब इस इंडस्ट्री में सारा खेल अधिक से अधिक मुनाफा कमाने को लेकर चल रहा है. ज़ाहिर है कि प्रतिस्पर्धा प्रतियोगता में बदल चुकी है आज अच्छे बुरे 200 के लगभग विभिन्न भाषाओँ के राष्ट्रीय और क्षेत्रीय टी.वी. चैनल मैदान में हैं. इनके बीच दांत काट प्रतिस्पर्धा है. सभी की कोशिश ये है कि जैसे भी हो बाज़ार में आगे बने रहो. मूल्यों और संस्काओं की चिन्ता अब इन चैनलों को नहीं है. ये अपना काम बनता, भाड़ में जाए जनता के सिद्धांत पर चल रहे हैं. तभी तो इतना लंबा सफर तय कर लेने के बाद भी भारतीय टेलिविज़न की कोई पहचान नही बन पायी है. इन टेलिविज़न चैनलों से अगर फिल्म इंडस्ट्री का कचरा साफ़ कर दिया जाए तो इन चैनलों के पास दिखने को कुछ नहीं बचेगा.
            लंबे समय तक दूरदर्शन के पास कोई ऐसा रास्ता नहीं था जिससे दूरदर्शन चैनल दर्शकों के बीच अपनी लोकप्रियता का आकलन कर पाता और ना ही विज्ञापन दाताओं के पास ऐसा कोई साधन था कि वे ये पता लगा पाते कि कौन सा चैनल दर्शकों के बीच ज्यादा लोकप्रिय हो रहा है. इस अभाव के बावजूद 70-80 के दशक में दूरदर्शन के पास काफी विज्ञापन थे. भारत में टी.वी. कार्यक्रमों की लोकप्रियता को मापने का काम 1983 में शुरू हुआ. हिन्दुस्तान थॉमसन एसोशिएट और सर्वे एजेंसी इंडियन मार्केट रिसर्च ब्यूरो ये दो ऐसी एजेंसीज़ थी जिन्होंने पहली बार दूरदर्शन कार्यक्रमों की लोकप्रियता का दर्शकों के बीच जाकर सर्वेक्षण किया और यह बताया कि कौन सा कार्यक्रम कितना लोकप्रिय है और लोग उसे किस समय में देखते हैं. बाद में इस एजेंसी के साथ आई.एम्.आरपी. और एम्.आर.एस.ब्रुक एजेंसियां भी जुड गयी. इन एजेंसियों के एक साथ काम करने पर सर्वेक्षण का यह काम ज्यादा गंभीरता से होने लगा. विज्ञापन दाताओं को यह सूचना आसानी से मिलने लगी कि उनके उत्पाद का विज्ञापन टेलिविज़न सेट पर कब देखा जा रहा है उस दौर में इस सर्वेक्षण के दौरान दर्शकों को एक डायरी में टी.वी. कार्यक्रमों के बारे में अपनी राय दर्ज करने के लिए कहा गया था गौरतलब है कि उस ज़माने में दर्शकों की तुलना में टेलिविज़न सेट्स कम हुआ करते थे मोहल्ले में पैसे वाले घरों में टेलिविज़न सेट होता था अडोस-पड़ोस के लोग सुबह-शाम टी.वी. देखने के लिए पहुँच जाया करते थे. लिहाज़ा सर्वेक्षण कंपनियों ने जो डायरी बाटी दर्शकों ने उसमे काफी रूचि दिखाई एजेंसियों ने इस डायरी में दर्शकों के कमेंट्स को टी.वी. कार्यक्रमों की लोकप्रियता का आधार बनाया और इस तरह टी.आर.पी. की सहेजने की प्रक्रिया शुरू हुई. आगे चल कर केबल टी.वी. के आने के बाद सीएनएन, स्टार और एम् टी.वी. जैसे बड़े चैनल जब मैदान में आये और इनका प्रसारण शुरू हुआ तब टी.आर.पी. तय करते समय इनके कार्यक्रमों को भी शामिल कर लिया गया ये अलग बात है कि ये टी.वी. चैनल लंबे समय तक दूरदर्शन के विकल्प के रूप में देखे जाते रहे.
            शुरूआती दौर में दूरदर्शन ने टी.आर.पी. के चक्कर और ज़रूरत से निपटने के लिए दूरदर्शन ऑडियंस रिसर्च टेलिविज़न रेटिंग विंग तैयार किया था यह विंग दूरदर्शन की दर्शक अनुसन्धान इकाई द्वारा 40 केन्द्रों और 100 आकाशवाणी केन्द्रों द्वारा दर्शक और श्रोता की कार्यक्रम लोकप्रियता के आंकड़े एकत्र करता था धीरे-धीरे सर्वेक्षण का यह काम विस्तृत होता गया तब इसमें कठिनाइयाँ पैदा होने लगीं दर्शकों की संख्या में इजाफा हुआ तब दर्शकों तक पहुंचना मुश्किल हो गया डायरी सर्वेक्षण न काफी और अमहत्वपूर्ण दिखाई देने लगा लेकिन टी.आर.पी. का जानना बेहद ज़रूरी था. विज्ञापन दाताओं सर्वेक्षण एजेंसियों और चैनल के प्रतिनिधियों ने मिलजुल कर इस समस्या से निपटने के लिए एक संयुक्त समिति बनाई तय यह किया गया कि टी.आर.पी. को जानने की व्यवस्था पारदर्शी और वैज्ञानिक होने चाहिए ताकि अविश्वसनीयता की कहीं कोई गुन्जायिश न रहे. आई.एम्.आर.बी. और ए.सी.नीलसन ने मिलकर उस समय यह प्रस्ताव रखा कि टी.आर.पी. का काम टैम से करवाया जाना चाहिए यह प्रस्ताव स्वीकार भी कर लिया गया लेकिन बजट से बाहर की यह योजना थी लिहाज़ा टैम के साथ सौदा नहीं पट पाया इस बीच ओ.आर.जी. मार्ग ने इन टैम के माध्यम से टेलिविज़न रेटिंग के सर्वेक्षण का काम शुरू किया. 1998 में टैम के ज़रिये से यह काम विधिवत शुरू हो गया दरअसल टैम को इस काम में उतारने का श्रेय इंडियन सोसायटी ऑफ एडवरटाईजर्स, इंडियन ब्रोडकास्ट फौंडेशन और एडवरटाईजिंग एजेंसीज़ असोशिएसन ऑफ इंडिया को दिया जाना चाहिए.
            2002 में एसी नीलसन का अधिग्रहण ओ.आर.जी. मार्ग की प्रमुख कम्पनी वी.एन.यू. ने कर लिया इसी के साथ इनटैम टैम में मर्ज हो गयी और नई कम्पनी का नाम टैम मिडिया रिसर्च टी.वी. रेटिंग सर्वेक्षण करने वाली भारत की अकेली संस्था बन गयी. 2004 में एक और कम्पनी एमैप भी बाज़ार में आई लेकिन टैम नीलसन कम्पनी और कंटर मिडिया रिसर्च के काम को आज ज्यादा महत्व दिया जा रहा है.
            टेलिविज़न रेटिंग पॉइंट की आकलन व्यवस्था को दुरस्त किये जाने के प्रयास अभी भी चल रहे हैं टी.वी. चैनल प्रसारकों और विज्ञापन क्षेत्र की बड़ी कम्पनियों ने मिलकर इस काम के लिए ब्रोडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउन्सिल यानी बार्क का गठन किया है यह कम्पनी अधिनियम 1956 की धारा 25 के तहत काम कर रही है यह एक गैर लाभकारी संस्था है और ब्रिटेन की ब्रोडकास्टर्स ऑडियंस रिसर्च बोर्ड यानी बार्ब के मॉडल को अपनाये हुए है विशेषज्ञों का मानना है कि यह मॉडल भारतीय टेलिविज़न इंडस्ट्री का आकलन ठीक प्रकार नहीं कर पाता शायद यही वजह है कि बार्ब अभी तक कुछ भी उल्लेखनीय परिणाम नहीं दे पाया जबकि कुछ विशेषज्ञ भारतीय टेलिविज़न इंडस्ट्री के हालातों का आकलन करते हुए बार्ब की कार्य पद्धिति को सबसे ज्यादा उपयोगी मान रहे हैं उनका मानना है कि इसके पैनल का डिजाईन सामान अनुपात में है और भौगोलिक और जनसँख्या से जुड़े अनुपात हीनता को दूर करने में सक्षम है. बार्ब के पैनल में समाज के सभी आयु वर्ग और सामाजिक  वर्ग का प्रतिनिधित्व सुनिशिचित किया गया है बाब अपने सर्वेक्षण के दौरान लगभग 52,000 लोगो से मिलता है और इंटरव्यू के ज़रिये निष्कर्षों पर पहुचता है बार्ब एक ऐसी सर्वेक्षण कम्पनी है जो अकेले काम नहीं करती यह अपना हर काम किसी दूसरी कम्पनी या एजेंसी के साथ मिलकर करती है इसका परिणाम यह होता है कि इस कम्पनी द्वारा संकलित आंकड़ो के साथ छेड़-छाड संभव नहीं हो पाती. बार्ब के आंकड़े हर रोज भी मिल सकते हैं और साप्ताहिक स्तर पर भी. इसके बावजूद टी.आर.पी. ज़ारी करने वाली एजेंसी टैम मिडिया रिसर्च के सर्वेक्षण में आई.आर.एस.और एन.आर.एस. की तरह न तो पारदर्शिता है और न आंकड़ो की जाँच की कोई व्यवस्था. इसीलिए टैम का टी.आर.पी. सर्वेक्षण संदेह के दायरे में रहता है जब तक इसे जांचने का कोई रास्ता नहीं निकलता तब तक टी.आर.पी. का खेल ऐसे ही चलेगा.
            टी.आर.पी. के खेल को एक लंबे समय तक महत्वपूर्ण मानकर अपने टी.वी. चैनलों की रीति-नीति तय करने वाले चैनल इन दिनों टी.आर.पी. नाम की खराब व्यवस्था से खुद बहुत परेशान है और उनकी समझ में नहीं आ रहा है कि वे कार्यक्रमों की गुणवत्ता देखे या टी.आर.पी. की प्रतिस्पर्धा में खुद को बरबाद करते रहें उनका मानना है कि टी.आर.पी. की पूरी व्यवस्था ही बीमार और संदेहास्पद है इसमें न तो अभी तक सामाज के हर तबके की भागीदारी सुनिशिचित हो पायी है और न हर क्षेत्र की. टी.आर.पी. को लेकर टी.वी. चैनलों में 24 घंटे तनाव बना रहता है चैनल प्रमुखों के दिलों की धडकन इन दिनों टी.आर.पी. के उतार चढ़ाव पर ही निर्भर कर रही हैं न्यूज़ ब्रेक करने की जल्दबाजी में बड़ी से बड़ी खबर टी.वी. से गायब हो जाती हैं. टी.आर.पी. ने हालात ऐसे कर दिए हैं कि कई चैनलों में तो चैनल प्रमुख की नौकरी मुश्किल में पड़ गयी है इन चुनौतियों के चलते कुछ भी नया करने की न सम्भावना बची है और न उत्साह ही. दूसरी ओर टी.आर.पी. की व्यवस्था पर भी सवाल या निशान लाग रहे हैं.
            सर्विक्षण एजेंसी एमैप के बंद होने की खबर आ रही है लेकिन कम्पनी के प्रबंध निर्देशक का कहना है कि कम्पनी अपना कारोबार समेट नहीं रही है बल्कि इसमें तकनीकी बदलाव किये जा रहे हैं यह कम्पनी अपने शुरूआती दौर में 7200 मीटरों के ज़रिये रेटिंग तैयार कर रही थी उधर 1998 में शुरू हुई टैम के पास कुल मीटरों की संख्या 8150 थी इनमे से 1007 मीटर डी.टी.एच. कैस और आई.पी.टी. वाले घरों में है जबकि 5532 मीटर एनालॉग केबल और 1611 मीटर गैर केबल यानी दूरदर्शन वाले घरों में है. कुल मिलाकर यह भारी भरकम निवेश पर आधारित व्यवस्था है एक मीटर की लागत 75000 से लेकर 100000 रुपये के बीच बैठती है टी.आर.पी. की प्रतिस्पर्धा में बने रहना टी.वी. चैनलों की विवशता भी है उन्हें विज्ञापन दाताओं को अपने चैनलों और कार्यक्रमों के बारे में बताने का टी.आर.पी. के अलावा और कोई जरिया भी नहीं है हालाकि ज़्यादा तर विज्ञापन दाता कम्पनियाँ और ब्रोडकास्ट एडिटर असोशिएसन से जुड़े लोग यह मानते हैं कि टी.आर.पी. के आकलन में तकनीकी बदलाव की बहुत आवश्यकता है. किसी उत्पाद की खपत का बाज़ार में पैटर्न क्या है इसे सिर्फ टी.आर.पी. के ज़रिये कैसे निर्धारित किया जा सकता है विज्ञापन दाताओं को अपने उत्पाद की खपत का आधार और रणनीति खुद बनानी होगी. टी.आर.पी. तो एक इशारा है, फैसला नहीं. दरअसल किसी भी टी.आर.पी. सर्वेक्षण एजेंसी की भूमिका आंकड़े एकत्र करके टेलिविज़न, विज्ञापन उद्योग से जुड़े लोगों और शोध करने वालों को सौंप देने तक ही सीमित है एजेंसियां कभी नहीं कहती कि कोई चैनल टी.आर.पी. के आधार पर कार्यक्रमों में किसी तरह का परिवर्तन करे. कार्यक्रम बनाने और उसे परोसने कि रणनीती चैनल जब चाहे तब बना सकते हैं. आज बहुत से टी.वी. चैनलों के कार्यक्रम प्रमुखों ने खुल कर यह कहना शुरू कर दिया है कि वे दर्शकों के लिए काम नहीं कर रहे हैं उन्हें तो हर हाल में विज्ञापन दाताओं को खुश करना है. आखिर रोटी तो विज्ञापन के बढ़ने पर ही मिलेगी.
            सवाल उठता है कि क्या यह कह देने भर से टी.आर.पी. को लेकर चल रही बहस खत्म हो जाती आंकड़े बताते हैं कि करीब 10,000 करोड़ रुपय की भारी रकम किन चैनलों पर खर्च की जाये यह टी.आर.पी. ही तय करती है. ऐसे में तकनीकी स्तर पर टी.आर.पी. से मिलने वाले निष्कर्ष महत्वपूर्ण होते हैं देश में 607 के लगभग अच्छे बुरे टी.वी. चैनल देखे जा रहे हैं और 250 के लगभग नए चैनल खोलने के आवेदन सूचना प्रसारण मंत्रालय के पास हैं ज़ाहिर है कि आने वाले समय में टी.आर.पी. में घमासान युद्ध की संभावनाएं और बढेंगी. भूत-प्रेत, चुड़ैल और सनसनी बेचने वाले चैनलों को अपनी टी.आर.पी. बढ़ाने के लिए नए-नए तरीके खोजने पड़ेंगे. जिस चैनल की टी.आर.पी जितनी ज़्यादा होगी उसकी कमाई भी उतनी ज़्यादा होगी आईबीएन 7 के सम्पादक आशुतोष टी.आर.पी. व्यवस्था को बंद करने की मांग कर रहे हैं वो इसे दोषपूर्ण और अवैज्ञानिक मानते हैं उनका मानना है कि किसी भी तबके की क्रय क्षमता से कार्यक्रम या चैनल की लोकप्रियता तय किया जाना गलत है टी.आर.पी. के लिए चैनलों के लगातार आग्रह ने हिन्दी चैनलों के सोच को ही बदल दिया है. तमाम देशी-विदेशी टी.वी. चैनलों के मालिकान व्यापारी हो गए हैं और इनकी नज़र सिर्फ अपने फायेदे पर टिकी हुई है क्रिकेट, क्राईम और सिनेमा न हो तो किसी भी चैनल की टी.आर.पी. को धराशाई होते वक्त नहीं लगेगा.
            ये सच है कि हजारों-हज़ार करोड़ के इस व्यापार से अब लाभ कमाने की होड़ को डीलीट कर पाना आसान नहीं है लेकिन उन 13.8 करोड़ घरों में कैसे परिवर्तन होंगे जहाँ टेलिविज़न पहुँच गया है यह भी तो देखना होगा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भी यह मानता है कि एजेंसियों द्वारा किये गए सर्वेक्षण के आधार पर तैयार की गयी टी.आर.पी. रिपोर्ट में कई तरह की खामियां हैं आखिर ये भरोसा कैसे किया जाए कि एजेंसियां टी.आर.पी. आंकड़ों के साथ छेड़-छाड नहीं करती होंगी इन आंकड़ों को कोई बाहरी एजेंसी द्वारा ऑडिट भी तो नहीं कराया जाता सब मानते हैं कि टी.आर.पी. सर्वेक्षण में कमियां हैं और विज्ञापन दाता काफी समय से इन कमियों को नज़रअंदाज करते हुए 10,000 करोड़ का दांव बाज़ार में हर साल लगा रहे हैं कोई पूछने वाला नहीं है कि 150 करोड़ की आबादी वाले इस देश में टी.वी. दर्शकों की पसंद न पसंद कुछ सर्वेक्षण एजेंसियां 165 शहरों में लगे 8150 मीटरों के ज़रिये कैसे तय कर दे रहीं है. सेम्पल सिर्फ सेम्पल होते हैं प्रयोग के बाद सेम्पल की आखरी हैसियत तय हो पाती है. चैनल भी मानते हैं कि यह व्यवस्था न काफी है आंकड़ों पर नज़र डालिए तो लगभग 60 करोड़ लोग टेलिविज़न देखते हैं. 10.3 करोड़ घरों में केबल और डी.टी.एच के ज़रिये टी.वी. देखा जा रहा है शहरों में टी.आर.पी. तय करने के लिए मीटर लगाये गए हैं. गाँवों और कस्बों में यह व्यवस्था नहीं है. पूर्वोत्तर और जम्मू-कश्मीर तक तो ये मीटर पहुंचे ही नहीं हैं बिहार में 165 मीटर लगे हैं सबसे ज़्यादा मीटर दिल्ली और मुंबई में हैं तमाम टी.वी. चैनलों का दबाव पड़ने पर एक सर्विक्षण एजेंसी ने 165 मीटर और जोड़ दिए हैं लगातार मीटरों की संख्या बढ़ा कर 30,000 किये जाने की सिफारिश की जा रही है यह मांग भी है कि इनमे से 15,000 मीटर ग्रामीण क्षेत्रों में लगाये जाएँ इस पर तकरीबन 660 करोड़ रुपय का खर्च आएगा.
            टी.आर.पी. को लेकर चैनलों द्वारा कमोबेश उठाये जा रहे अनैतिक क़दमों से भी टी.आर.पी. की शुचिता प्रभावित हो रही है तमाम चैनलों के एजेंट उन घरों के दर्शकों को उपहार आदि देकर चैनलों को अधिक से अधिक देखने का आग्रह कर रहे हैं और मीटर रीडिंग पर सीधा असर पड़ रहा है मुश्किल ये है कि मीटर में चैनल का नाम कहीं नहीं आता बस किसी विशेष चैनल के फ्रीक्वेंसी ही दर्ज होती है अब किसी विशेष चैनल की टी.आर.पी. गिरानी होगी तो केबल ऑपरेटर उस चैनल की फ्रीक्वेंसी को बार-बार बदल कर खेल करता रहेगा और इस तरह किसी विशेष चैनल की टी.आर.पी. गिर जायेगी सर्वेक्षण एजेंसियां ये मानती हैं कि केबल ऑपरेटर के इस खेल पर कोई अन्खुश नहीं लगाया जा सकता सिवा इसके हम उन पर भरोसा करें. टी.आर.पी. के लिए काम करने वाली एजेंसियों का न तो पंजीकरण किया गया है और न इनके लिए कोई आचार सहिंता ही है. इनकी कहीं कोई शिकायत नहीं की जा सकती और इनके द्वारा किये गए नुकसान की भरपाई के लिए किसी तरह का क्लेम पाने का मुकदमा ही दर्ज हो सकता है.
            टी.आर.पी. को लेकर केबल टी.वी. चैनलों में जो आपाधापी मची हुई है उसमे परिवर्तन बेहद आवश्यक हैं. नियम अधिनियम बनाकर सबसे पहले सर्वेक्षण एजेंसियों की सीमा निर्धारित होनी चाहिए चैनलों को उनके कार्यक्रमों और उनके चैनलों की लोकप्रियता के बारे में साप्ताहिक रिपोर्ट न देकर उन्हें 6 महीने में एक बार टी.आर.पी. से जोड़ा जाए. ऐसा करने पर चैनलों के बीच की प्रतिस्पर्धा कम होगी और कार्यक्रमों की गुणवत्ता बढ़ेगी. विज्ञापन दाताओं को भी विज्ञापन पर निवेश करने में आसानी होगी टी.आर.पी. का मुद्दा एक महत्वपूर्ण मुद्दा है इसे गंभीरता से लिया जायेगा तो इससे केबल टी.वी. चैनल इंडस्ट्री का विकास हो पायेगा.
                                                            -अजामिल है ा ेशक  nा ह्लं   a inidhitvसामाजिक kमें सक्षम है ै कि बार्क