Wednesday, September 24, 2014

हाईस्पीड इंटरनेट : माने सबका विकास

                 पिछलें दो दशक की दुनिया की भाग दौड़ पर अगर हम नज़र डालें तो पता चलता है क़ि हम डिजिटल युग के बीच से होकर गुज़र रहे हैं। आज जीवन जीने के लिए सब कुछ है लेकिन समय किसी के पास नहीं है। जो तेज़ गति से भाग रहा है ,वही विकास कर रहा है। एकं दुसरे से आगे बढ़ने की होड़ में सब भागे जा रहे है।पूरी दुनिया आपकी मुट्ठी में सिमट आई है। दूरियाँ मिट गयी है। आधिकारिक व्यक्ति आफिस में बैठे बैठे लोगों से सलाह मशविरा करके पलक झपकते फैसले ले रहे है। इंटरनेट आज के दौर की सबसे बड़ी व्यवस्था बन गयी है। इसके अभाव में सम्पर्क संभव नहीं हो रहे है। आज हर व्यक्ति जाने अनजाने इंटरनेट की व्यवस्था से न सिर्फ जुड़ा है बल्कि इसमें सहयोग कर रहा है। आज इंटरनेट की लोकप्रियता का राज ही इसकी आवश्यकता का जिंदगी में सुनिश्चित् हो जाना है।

         कामकाज की बहुधन्धी दुनिया में इंटरनेट लोकप्रियता के शिखर पर है। लेकिन दुःख इस बात का है क़ि भारत में इतने साल बीत जाने के बाद भी इंटरनेट अपनी गुणवत्ता और गति को लेकर चतुर्थ श्रेणी का भी नहीं है।बेशक इंटरनेट कनेक्शनो की संख्या में इजाफा हुआ है। मोबाइल फोन्स पर भी 70फ़ीसदी उपभोक्ता इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं और इतना ही नहीं 30 % लोग कई कई तरीके और डिवाइस पर इंटरनेट का उपयोग कर रहे हैं। इसकी वजह देश में अधिकतर सन्देश और संपर्क का जरिया आज इंटरनेट बन चूका है। बावजूद इसके भारत में इंटरनेट कनेक्टिविटी से इंटरनेट उपभोक्ता संतुष्ट नहीं है। देश के अधिकतर शहरों में इंटरनेट का खराब होना एक स्थायी बिमारी बन चूका है।सर्वर डाउन होने के कारण कितने ही छोटे बड़े दफ्तरों में कामकाज ठप्प हो जाता है। देश की सबसे बड़ी ब्राडबैंड कम्पनी ने अपने कनेक्शनो में बेहिसाब बढ़ोत्तरी कर ली है लेकिन उसके पास संसाधन और सुविधाएं अरसे से वही की वही बनी हुई है। निजी सेक्टर में वोडाफोन,रिलायंस,आइडिया,एयरसेल,एयरटेल,डोकोमो आदि तमाम इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर कम्पनियों के इंटरनेट कनेक्शन भी भरोसे के काबिल नहीं है। देश के तमाम शहरों में ये भी उपभोक्ताओं को रुलाती परेशान करती हैं। इनके कस्टमर केयर सेंटर किसी उपभोक्ता की कोई शिकायत दूर नहीं कर पाते। गौर तलब है क़ि इन सभी कम्पनियों की 2जी और 3जी दोनों सेवायें सुस्त और घंटों गायब रहनेवाली हैं।मजेदार बात ये है क़ि ब्राडबैंड सेवायें देने वाली कम्पनियों से 2जी और 3जी सेवायें अभी संभल नहीं रही हैं और ये 4जी को लाने का हल्ला कर रहे हैं।
      
        ब्राजील,रूस,चीन,दक्षिण अफ्रीका और अमेरिका ने हाई स्पीड इंटरनेट का ऐसा जाल बिछा दिया है क़ि इन मुल्कों में उपभोक्ता के लिए कोई काम असम्भव नहीं रह गया है। दस दस घंटें किसी मरीज़ का आपरेशन डाक्टर्स की टीम आपस में डिस्कशन करते हुए कर देती हैं और पल भर को भी नेट दगा नहीं देता। इन मुल्कों में मोबाइल पर इंटरनेट का उपयोग बहुत लोक प्रिय है। लोग स्मार्ट फोन पर एक दुसरे के संपर्क में बने रहते हैं। भारत में नेट अभी तक यह भरोसा पैदा नहीं कर पाया है। ज़ाहिर सी बात है ,कोई उपभोक्ता कितना ही महंगा मोबाइल क्यों न खरीद ले, भारत का इंटरनेट यानी ब्राडबैंड सेवायें उसे शतप्रतिशत अच्छे परिणाम दे ही नहीं सकता।
        कई देशों में उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए इंटरनेट कनेक्टिविटी से जुड़े क़ानून बनाए हैं और कम्पनियों से कहा है क़ि वे इंटरनेट क़ि सेवायें सुचारू रूप से सुनिश्चित करें। भारत में अभी ऐसा कोई क़ानून या प्रावधान नहीं है जो इंटरनेट उपभोक्ता के अधिकारों की रक्षा करता हो। नतीजा ये है क़ि इंटरनेट उपभोक्ता ब्राडबैंड कम्पनियों की दया पर सेवाएं प्राप्त करते है। और कम्पनियां उपभोक्ता की परवाह नहीं करती। जबकि सरकार चाहती है क़ि ब्राडबैंड सेवायें अच्छी हो ताकि दूरस्थ हिस्सों के लोग भी आपस में करीब आ सकें।नेशनल आप्टिक फाइबर नेटवर्क के ज़रिये ये कोशिश हुई भी लेकिन भारी भरकम बज़ट के कारण इस योजना को यथोचित सफलता नहीं मिल पायी। यह कोशिश बिखर गयी तब कई सरकारी और निजी संगठनों ने कनेक्टिविटी को लेकर पूरे देश को जोड़ने के प्रयास शुरू किये। अफ़सोस इस बात का है क़ि इस प्रयास में कनेक्टिविटी का ध्यान तो रखा गया लेकिन इंटरनेट की स्पीड को भुला दिया गया। आज देश में लगभग 16 बिलियन उपभोक्ता ब्राडबैंड का इस्तेमाल कर रहे हैं और इंटरनेट की स्लो स्पीड से परेशान हैं।
      
            कुछ विकासशील मुल्कों ने ब्राडबैंड इंटरनेट के विकास को अपने देश के विकास के लिए ज़रूरी माना और
 उसी तरह योजना बनाकर काम किया। इन देशों ने फाइबर आप्टिक्स को बिछाने से पहले इसकी सुरक्षा पर भी ध्यान दिया। इन देशों में फाइबर आप्टिक्स को पानी के नीचे बिछाया गया और दो लाइन बिछाई गयी। ताकि
 एक में कोई खराबी आने पर दूसरी लाइन का इस्तेमाल किया जा सके। भारत में जिन शहरों में लाइन बिछाई गयी उसमें लाइन की सुरक्षा को गंम्भीरता से नहीं लिया गया। जितने गहरे में इसे बिछाना था उससे कम में उसे बिछाया गया। काम ठेके पर हुआ इसलिएकाम की गुणवत्ता नहीं बनी। आज सरकार की कुछ लोक निर्माण की योजनाओं को पूरा करने के दौरान गड्ढों को फिर खोदा गया जिसमें बिछाया गया फाइबर आप्टिक्स जगह जगह से कट गया। नतीजा,ये हुआ क़ि जिस गुणवत्ता के साथ सिग्नल्स की आवाजाही होनी चाहिए उसमें बाधाएं आई और उपभोक्ता परेशान हो रहा हैं।आज श्रोता पहले की तुलना में बहुत ज़यादा इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं और अधिकतर महत्वपूर्ण कामों को इसी के माध्यम से अंजाम दिया जा रहा है। इंटरनेट पर आम और ख़ास की आश्रिता बढती जा रही है ।ऐसे में बहुत ज़रूरी हो गया है क़ि इंटरनेट की परफार्मेंस को हमेशा मानक के अनुरूप बनाए रखा जाए।
       आज संचार माध्यमों से जुड़े अधिकतर लोग मानते है क़ि ब्राडबैंड आज तक मानव इतिहास की सर्वाधिक लोकप्रिय प्रोद्योगिकी है। और लगातार इसके इस्तेमाल करनेवालों की संख्या बढती ही जा रही है। एक अनुमान के मुताबिक़ अगर यही स्थिति रही तो 2015 तक ब्राडबैंड यूज़र्स मोबाइल ब्राडबैंड यूज़र्स के बराबर पहुँच जायेंगे उस हालत में हो सकता हो है क़ि ब्राडबैंड के संचालन की जो सुविधाएं और संसाधन मौजूद हैं उसमें तेजी से इजाफा करना पड़े। आने वाले भविष्य को ध्यान में रख कर सरकार और प्राइवेट कम्पनियां ब्राडबैंड को लगातार अपडेट करने के प्रयास में लगी हैं लेकिन काम और विचार की गति अभी बहुत धीमी है। अधिकतर ब्राडबैंड कम्पनियां अच्छे कनेक्शन और सेवाओं का सब्ज़ बाग़ दिखाकर यूजर्स को कनेक्शन बेच कर अपनी ज़िम्मेदारी से मुक्त हो जा रही है जिसकी वजह से इंटरनेट के विकास को धक्का पहुच रहा है। भारत में अगर हम ब्राडबैंड सेवाओं को शिखर पर देखना चाहते हैं तो केवल यूज़र्स की संख्या बढाने से काम नहीं चलेगा बल्कि हमें इसके समुचित विकास की चिंता करनी होगी और इसके विकास मार्ग में आने वाली सभी बाधाओं को हटाना होगा। ब्राडबैंड बहुत संवेदनशील प्रोद्योगिकी है ।इसकी गुणवत्ता इसके सभी पहलुओं के चुस्त दुरुस्त होने पर ही निर्भर करती है। भारत में हाई स्पीड इंटरनेट तभी सफल किया जा सकता है जब हम विश्व स्तर की ब्राडबैंड प्रोद्यगिकी से जुड़कर किसी बड़े परिवर्तन का आगाज़ करें। घिसे पिटे तौर तरीके से ब्राडबैंड की दूकान तो चलाई जा सकती है लेकिन परफार्मेंस के स्तर पर यूज़र्स को संतुष्ट नहीं किया जा सकता। आज भारतीय ब्राडबैंड उद्योग पुरानी तकनीक से चल रहा है। जबकि दुनिया आज हाईस्पीड इंटरनेट से बहुत आगे निकल गयी है।
       ज़ाहिर है इंटरनेट को हाईस्पीड करना है तो आज भारतीय इंटरनेट इंडस्ट्री को न सिर्फ बड़े बजट की आवश्यकता है बल्कि बड़ा संकल्प भी लेना होगा। हाई स्पीड के लिए हाईस्पीड परफार्मेंस भी दिखाना होगा। आंशिक परिवर्तनों से कोई बात बनने वाली नहीं है। आधे अधूरे मन से आधी अधूरी योजनायें अगर पूरी करने की कोशिश की जायेगी तो नुक्सान ही होगा।
       ट्राई ने अपने एक नए प्रस्ताव में सरकार को ब्राडबैंड प्रोद्यगिकी को फ़ौरन से पेश्तर हाईस्पीड करने की सलाह दी है। प्रस्ताव में कहा गया है कि इंटरनेट को अगर हाईस्पीड किया जाएगा तो लगभग दस लाख लोगों को रोज़गार पाने के नए अवसर मिलेगें और सकल भारतीय घरेलु उत्पाद में भी बढ़ोत्तरी होगी। संकेत मिल रहे हैं क़ि ब्राडबैंड का संचालन करनेवाली कम्पनियां 3जी और4जी नेट सेवाओं की परफार्मेंस को हाईस्पीड करने की योजना पर विमर्श शुरू कर चुकी हैं। इसके लिए बजट का इंतजाम भी कम्पनियां कर लेंगी लेकिन सरकार के पचड़ों में फसने से अभी उनके कदम रुक रहे हैं। नयी सरकार इस काम में कितना मददगार साबित होगी और कमीशन खोरी को कैसे काबू में लाया जाएगा अभी ये देखना बाकी है। सबकुछ ठीक ठाक रहा तो एक और क्रान्ति का बिगुल बज जाएगा जिसका नाम होगा हाईस्पीड इंटरनेट क्रान्ति। ये क्रान्ति डिजिटल क्रान्ति से बड़ी होगी और इसका फायदा करोड़ों इंटरनेट यूज़र्स को मिलेगा।इन हालातों हाईस्पीड इंटरनेट की आवश्यकता को बल मिलता है। दूसरी ओर लेपटॉप ,मोबाइल फ़ोन इंटरनेट और टेबलेट की संख्या में हुई बढ़ोत्तरी ने भी हाईस्पीड इंटरनेट की मांग को बढ़ा दिया है। लोग 24 घंटे आजकल इन माध्यमो पर बने हुए हैं।
      हमारे कहने का यह मतलब कतई नहीं क़ि भारत में हाईस्पीड इंटरनेट है ही नहीं। कुछ कम्पनियों के पास हाईस्पीड इंटरनेट सेवाएं है लेकिन इनकी उपलब्धता अभी वाईफाई या वायरलेस मोडम पर ही है। ये हाईस्पीड इंटरनेट सेवायें बहुत महंगी है।800 से1000 तक में इनके एक माह के प्लान हैं जिनकी गति ISp पर निर्भर करतो है। इसकी मांग अभी बहुत कम है। इंटरनेट यूज़र्स द्वारा अभी इसका उपयोग कम किया जा रहा है। गौरतलब है क़ि कुछ ही कम्पनियां इस हाईस्पीड सेवा को सुचारू रूप से उपलब्ध करवा पा रहे हैं। अधिकतर के दावें स्थान बदलने पर झूठे साबित हो रहे है। कम्पनियां जिस स्पीड की दावेदारी पेश करती हैं,उसे सभी स्थानों पर निभा नहीं पाती। बहुत से स्थानों पर तो अपलोडिंग बहुत पुअर है।
       ज़रा आकड़ों को देखिये, भारत में इंटरनेट यूज़र्स की कुल संख्या का तीन चौथाई हिस्सा 512 kbps से भी कम स्पीड का इस्तेमाल इंटरनेट पर करता है। छोटे शहरों और कस्बों में इंटरनेट स्पीड 5 mbps से उपर जाती ही नहीं। भारत में इसीलिए यूज़र्स का भरोसा डगमगाता है। मुंबई में औसत इंटरनेट स्पीड एक mbps से कम है।
       मुश्किल यह भी हैं क़ि कंपनियों ने अभी तक हाईस्पीड इंटरनेट डेटा की कीमत का निर्धारण नहीं किया है। हाईस्पीड के नाम पर इंटरनेट युसर्स से मनमानी कीमत वसूली जा रही हैं। सभी कम्पनियों के नेटवर्क सभी स्थानों पर ठीक से काम करते भी नहीं। डेटा परचेज कर लेने के बाद पता चलता है क़ि कंपनी का उस क्षेत्र में अपना कोई टावर तक नहीं है। किसी दूसरी कंपनी के टावर से काम चलाया जा रहा है। कम्पनियाँ एक जीबी देता निर्धारित मुल्य से 80रुपए तक बढ़ा कर बेच रही है। जैसे जैसे हाई स्पीड इंटरनेट की मांग बढ़ रही है ,वैसे वैसे 3 जी डेटा की कीमत भी कम्पनियां बढ़ा रही है। इनपर फिलहाल कोई अंकुश नहीं है। जबकि मांग बढ़ने पर कम्पनियों को डेटा की कीमत कम करनी चाहिए। आश्चर्य इस बात का है क़ि लोग ज़यादा कीमत देकर भी हाईस्पीड इंटरनेट इस्तमाल करना चाहते हैं। कुछ महानगरों में हाईस्पीड इंटरनेट का मासिक शुल्क 750 से लेकर 2290 रूपये तक है। मुल्य जैसे जैसे बढ़ता जाता हैं ,यूज़र्स इंटरनेट का इस्तेमाल अनलिमिटेड करने का अधिकारी होता जाता है। कारपोरेट घरानों के दफ्तरों में ये प्लान काफी लोकप्रिय हैं। गौरतलब है क़ि इन अनलिमिटेड प्लानों में अधिक से अधिक 10जीबी इस्तेमाल करने के बाद डाउनलोड और अपलोड की स्पीड 512 kbps सीमित हो जाती है।
      टाटा डोकोमो एक ऐसी कम्पनी है जो हाईस्पीड डेटा उपलब्ध करवाने की कई योजनाओं के साथ है। इसके प्लान महंगे हैं लेकिन भरोसे के काबिल हैं। टाटा डोकोमो देश के सभी भागों में सक्रीय नहीं है। कुछ अन्य कम्पनियों ने भी हाईस्पीड इंटरनेट की सेवाएं उपलब्ध करवाई हैं।1600-2000 के बीच ये कम्पनियां सिम या अपने मोडम के ज़रिये दस जीबी तक हाईस्पीड इंटरनेट सेवा देते हैं उसके बाद इसकी स्पीड 512 पर पहुँच जाती है। न्यू ब्राडबैंड, जायस्तर, वोविनोट, हेयाई आदि कुछ कम्पनियां शर्तो के साथ हाईस्पीड इंटरनेट सेवायें दे रही है। लेकिन इनकी पहुँच अभी सीमित स्थानों तक है। पूरे देश को हाईस्पीड इंटरनेट सेवा सुचारू रूप से उपलब्ध हो इसके लिए बहुत ज़रूरी है क़ि यह काम स्थानीय केबल आपरेटर्स को सौपा जाए। केबल आपरेटर्स इसे आसानी से संभाल सकते हैं। ये अलग बात है क़ि केबल आपरेटर्स इस नये क्षेत्र में आना चाहेगे या नहीं यह सोचना होगा। केबल आपरेटर्स हर कदम इतने ठगे गए हैं क़ि अब वे जल्दी किसी नए व्यापार में हाथ डालने से पहले सौ बार हज़ार बार सोचेगें। सरकार कम्पनियां अगर इस हाईस्पीड इंटरनेट को नहीं संभाल प् रहे हैं तो इसे केबल आपरेटर्स की मदद से संभाला जा सकता है।केबल आपरेटर्स को उनका यथोचित हक अगर इंटरनेट प्रदाता कम्पनियां देने का राज़ी हो तो फाइबर आप्टिक्स के ज़रिये नयी तकनीक का इस्तेमाल कर इंटरनेट की दुनिया को हाईस्पीड किया जा सकता हैं। और हाईस्पीड माने होता है सबका विकास| इसलिए ये मौका छोड़ना नहीं चाहिए|

                                                            -अजामिल 

टीवी रियलिटी शोज़ की रियलिटी



  पिछले वर्ष मनोरंजन से जुड़े टीवी चैनलों पर रियलिटी शोज़ की धूम रही | समाचार चैनलों पर भी तमाम रियलिटी शोज़ की क्लिप्स को समाचार बनाकर पेश किया गया | कुछ चैनलों ने तो तमाम विषयों पर जो डिबेट आयोजित किये उनमे अधिकतर ऐसी सेलेब्रेटीज को शामिल किया जो रियलिटी शोज़ के खिलाडी रहे | कार्यक्रमों की सफलता के शोर्टकट बने रियलिटी शोज़ में लोगों के व्यक्तिगत जीवन और सेक्स से जुड़े सवालों को बड़ी बेबाकी से पूछा गया और मज़ा ये कि जवाब देने वालों ने भी नंगे होने में कोई गुरेज़ नही किया | जिंदगी को जोखिम में डालकर ऐसे-ऐसे जवाब दिए गए कि पूरा रियलिटी शो ही पूर्व नियोजित दिखाई देने लगा | सच पूछिए तो बिग-बॉस जैसे रियलिटी शो ने तो लोगों की पर्सनल लाइफ में न सिर्फ ताक-झांक की बल्कि इनके किरदार किसी के बेडरूम में भी जाने से नही हई हिचिकाए  | रियलिटी के नाम पर अश्लीलता और उद्दंडता का खेल तमाशा लगभग सभी टीवी चैनलों पर दिखाई दिया | और उससे भी बड़ी बात यह है कि हमारे करोड़ो टीवी दर्शकों ने बिना किसी ऐतराज़ के सबकुछ मनोरंजन के नाम   पर इसे  देखा और स्वीकार किया | रियलिटी शोज़ का जादू टेलेंट-हंट कार्यक्रमों में भी सर चढ़कर बोला | देश भर से हजारों हज़ार प्रतिभाशाली बच्चे और कलाकार अपनी विभिन्न कलाओं के सर्वोत्तम प्रदर्शन के साथ अव्वल साबित करने की होड़ में शामिल हुए | टीवी चैनालों की सुनियोजित चालों की गिरफ्त में आकर इन कलाकारों ने करोड़ों रुपये टीवी चैनलों को दिए | कुछ लोग सम्मानित और पुरस्कृत भी हुए |
दरअसल रियलिटी शो टीवी चैनलों का सुनियोजित धंधा है | इन कार्यक्रमों को डिज़ाइन ही ऐसे किया जाता है कि इसका हर मिनट एक ईमानदार कोशिश की तरह दिखाई पड़े और लगे कि यह रियलिटी शोज़ देश के हित में बहुत बड़ा काम कर रहे हैं | और यही सब करते हुए एक दिन ये दुनिया को बदल देंगे | जबकि रियलिटी शो एक ऐसा सिक्का है जिसका एक हिस्सा चमकता है तो दूसरा बेहद काला है | चमकदार सिक्के की चमक के आगे इसका दूसरा हिस्सा हमें नही दिखाई देता | सच तो यह है कि हमारे टेलीविजन पर कुछ भी ओरिजिनल नही है | टीवी चैनल जो कुछ भी पेश कर रहें हैं ,वह सब विदेशी टेलीविजन कार्यक्रमों की फूहड़ नकल है | 60 फ़ीसदी तो हमारे टीवी चैनलों पर फ़िल्मी दुनिया का कचरा है जो दर्शकों को इतनी बार दिखाया जाता है कि ऊब हो जाती है | दरअसल भारतीय टीवी चैनल इण्डस्ट्री सफलता पाने के लिए शोर्टकट रस्ते तलाशती रहती है | कम पैसे में यह रियलिटी शोज़ बकायदा सुनियोजित षड्यंत्र की तरह आयोजित किये जाते हैं | इन षड्यंत्रों के अंतर्गत डांस, कोमेडी और अलग-अलग टैलेंट के लिए कई रियलिटी शोज़ चलते रहते हैं | लाखों बच्चे और अन्य प्रतिभाशाली लोग बकायदा मोटी-मोटी फ़ीस देकर रियलिटी शो में केवल अपनी इंट्री के लिए पूरा दम-ख़म लगा देते हैं | ओडीशन में लाखों बच्चों में से सौ बच्चे ही रियलिटी शो के कलरफुल स्टेज तक पहूँच पाते हैं | चैनल इनकी प्रतिभा को कैश करता है | पूरी चालाकी के साथ इन सौ बच्चों में से भी सर्वोत्तम की तलाश की जाती है | आश्चर्य तब होता है जब सर्वोत्तम की तलाश करने वाले एक्सपर्ट्स सर्वोत्तम प्रतिभा को सचमुच एक दिन बाहर का रास्ता दिखा देते हैं | और उस एनआरआई प्रतिभा को गले लगाते हैं जो लाखों रुपये टीवी चैनल को देकर शामिल हुआ है |
सच तो यह है कि रियलिटी शो टीवी चैनलों की एक सोची समझी रणनीति है जिसमे खर्च से कई सौ  गुना ज़्यादा कमाई होती है | इसकी मांग इतनी ज़्यादा है कि हर कोई इसमें शामिल होना चाहता है किसी भी रूप में | और जो ओडीशन क्वालीफाई नही कर पाते या कुछ दूर तक जाने के बाद उन्हें रियलिटी शो से बाहर कर दिया जाता है, उनका रोना-धोना भी टीवी चैनल बकायदा बेच लेता है | रियलिटी शो में उनका भी मज़ाक बनाया जाता है जो प्रतिभाशाली होने या न होने के कारण नहीं चुने गए | रियलिटी शो प्रतिभाओं की कमज़ोरी और प्रतिभा दोनों बेचता है | रियलिटी शोज़ में फिनाले तक पहुँचते-पहुँचते दो या तीन प्रतिभाएं बचती हैं | टाईट पोज़िशन में निर्णायक अपना फैसला सुनाते हैं | इसके बाद जीत की खुशी और हारने का दुःख दोनों रियलिटी शोज़ में एक साथ बिकता है | यही व्यापार है और इसी को रियलिटी शो कहते हैं |
रियलिटी शोज़ ने हमारे देश के युवाओं को स्वप्नजीवी बना दिया है | मेहनत करके अपने रास्ते बनाने की जगह वो रातोंरात करोड़पति बनने का सपना देख रहें हैं | यह सोच खतरनाक है | रियलिटी शोज़ के बारे में एक और आश्चर्यजनक सच है | यह शो किसी भी प्रतिभाशाली को कोई आर्थिक मदद नही करता बल्कि प्रतिभाओं से अधिक से अधिक पैसा वसूलने के चक्कर में रहता है | टैलेंट शो के सामाजिक सरोकार गहरे होते है इसलिए इसके प्रसारणों की टीआरपी भी काफ़ी ज़्यादा होती है और यह लगातार बढती रहे इसकी कोशिश में भद्दे डांस ,दो अर्थीय  संवाद, भौड़ा सेक्स सबकुछ बेझिझक परोसा जाता है | किसी प्रतिभा के परफेक्ट न होने पर उसकी हंसी उड़ाई जाती है | लड़कियों और औरतों पर भद्दी टिप्पणया की जाती है और यह माना जाता है कि यही चीजें जिंदगी की रियलिटी है | सुनते यक  nकमज़ोरी और प्रतिभा दोनkरियलिटी शोज़ हमें सिखातें है कि किसी की परवाह किये बिना हमें आगे निकलना है | प्रतियोगिता में सभी कुछ जायज़ है |ोने भा ईक्व् और जो ओडीशन क्व्लि क्योंकि रियलिटी शोज़ खुद तमाम दूसरे रियलिटी शोज़ के साथ प्रतियोगिता करता है |
भारतीय टीवी चैनलों पर दिखाई जाने वाले रियलिटी शोज़ का प्रेरणाश्रोत क्या है, जब हम इस पर गौर करतें हैं तो पता चलता है कि यह सारा तमाशा विदेशी रियलिटी शोज़ से प्रभावित है | विदेशी रियलिटी शोज़ में अश्लीलता की कोई सीमा नही है | इन पर वो सब दिखाया जाता है जो बिकता है | एक विदेशी रियलिटी शो में एक माँ को बच्चे को जन्म देते हुए दिखाया गया | पूरे परिवार ने उस दृश्य को देखा | इस रियलिटी शो को प्रसारण के दिन आठ करोड़ दर्शक अपने टीवी सेट पर देख रहे थे | एक और विदेशी रियलिटी शो बिग-ब्रदर में बलात्कार के दृश्य को लाइव दिखाया गया | इसमें ब्राज़ील के मशहूर अभिनेता और अभिनेत्री ने इस लाइव प्रसारण को पेश किया | पोर्न स्टार सनी लियोन अक्सर विदेशी टेलीविजन पर वो सब कुछ करती हैं जो वर्जित है | लेकिन लियोन लेट-नाईट-शो का आकर्षण हैं | गनीमत यही है कि अभी भारतीय रियलिटी शोज़ इस सीमा तक नही पहुँचे हैं | लेकिन कुछ ऐसे रियलिटी शोज़ जैसे बिग-बॉस, इमोशनल अत्याचार, बिंदास, एम-टीवी रोडीज़ आदि ज़रूर ऐसे हैं जिनमे साहस का चोला पहनाकर बेशर्मी को परोसा गया | बिग-बॉस में पोर्न स्टार सनी लियोन को 5 करोड़ रूपए देकर टीआरपी बढ़ाने की उद्देश्य से लाया गया था | बहुत से रियलिटी शोज़ में बेधड़क अन्तरंग क्षणों की चर्चा की जा रही है | जिसके चलते यह शोज़ परिवार के साथ बैठने के योग्य नही रह गया | बिंदास और दादागिरी ऐसे रियलिटी शोज़ है जिनमे प्रतिभागी सड़कछाप गालियाँ बकते हैं और बीप के ज़रिये उसे दबाने का नाटक किया जाता है | बिग-बॉस में भी गाली-गलौज मौजूद हैं |
पिछले दिनों सुर-संग्राम रियलिटी शो में हिंदुस्तान और पाकिस्तान के प्रतिभागी शामिल हुए | इनके बीच कार्यक्रम में कहासुनी भी हुई | निर्णायकों ने भी दोनों के बीच झगड़े को प्रोत्साहित किया | ऐसा लगा की सुर-संग्राम दो गायकों के बीच न होकर दो मुल्कों के बीच हो रहा है जिसमे दोनों को दुश्मन की पहचान कराई जा रही है | इस शो में ऐसे-ऐसे कमेन्ट किये गए कि लगा पडोसी देश के साथ सम्बन्ध सुधरने के बजाये बिगड सकते हैं |
रियलिटी शोज़ पर यह आरोप लगते हैं कि इन्हें चर्चा में लाने के लिए स्क्रिप्ट पहले से ही प्लान कर ली जाती है | लड़ना-झगडना, रोना-धोना, गाली-गलौज और बदतमीजियों को जानबूझ कर रियलिटी शोज़ का हिस्सा बनाया जाता है | और यह दिखाया जाता है कि पूरा कार्यक्रम पूरी ईमानदारी से बनाया जा रहा है | बिग-बॉस में लोग किसी को भी किसी भी सीमा तक अपमानित कर सकते हैं |
                        टीवी रियलिटी शोज़ बनाने वाले निर्माता और अन्य एक्सपर्ट का कहना है कि एक साथ बहुत सारे रियलिटी शोज़ का प्रसारण होने की वजह से ये कार्यक्रम अनजाने ही ज़बरदस्त कम्पटीशन में फँस गए हैं | टीआरपी बढ़ाने की नयी-नयी तरकीबें खोजना मजबूरी हो गयी हैं | दर्शक ड्रामेबाजी पसंद करते हैं और प्रायोजित लड़ाई झगड़े का रियलिटी शोज़ में आनंद उठाते हैं | जाने-माने रियलिटी शोज़ के जज और प्रसिद्द संगीतकार आदेश श्रीवास्तव कहते हैं कि रियलिटी शोज़ में जो कुछ भी होता है उसमे कुछ भी झूठ नहीं होता  | इसके ऊपर लगाए जाने वाले भावनात्मक शोषण के आरोप झूठे हैं | रियलिटी शोज़ में यदि ये तनाव पैदा नहीं किया जाएगा तो इन शोज़ को कौन देखेगा | रियलिटी शोज़ के डिज़ाईनर गजेन्द्र सिंह कहते हैं कि करोड़ो रूपए खर्च करके बनाए गए कार्यक्रमों से अगर चैनलों को फ़ायदा नहीं होगा तो इसे बनाने का मकसद क्या है | रियलिटी शोज़ ने  समाज सुधार का ठेका नहीं लिया है | वही बनाया जाता है जिसे दर्शक पसंद करते हैं | गायक और संगीतकार हिमेश रेशमिया रियलिटी शोज़ पर लगे गए सभी आरोपों को निराधार बताते हैं | उनका कहना है कि इन कार्यक्रमों ने बच्चों, महिलाओं और कलाकरों को प्रोत्साहित किया है और इन्हें आगे आने में मदद की है | देश में ऐसा कौन सा मनोरंजन है जो किसी टैलेंट को पांच करोड़ रुपया देता हो.. अश्लीलता को रियलिटी शोज़ का हिस्सा नहीं बनने देना चाहिए, इसके साथ वो अपनी सहमति भी जताते हैं |
कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि रियलीटी शोज़ में अभी सुधार की बहुत सम्भावना है और इन संभावनाओं पर काम करने में कोई हर्ज भी नहीं है | व्यापर अपनी जगह है लेकिन समाज के प्रति टीवी चैनलों और कलाकारों की जिम्मेदारी भी कम नहीं है | पैसा केवल आज काम आएगा लेकिन रियलिटी शोज़ समाज में जिन संस्कारों को रखेंगे, हो सकता है कि वो कई सौ और कई हज़ार वर्ष की पूँजी हो जाएँ  और आने वाली पीढ़ी को प्रोत्साहित करते रहें |

-अजामिल          दिन चभा म र्ट्साश कारणव  की तलछ

Monday, September 22, 2014

सोशल मीडिया पर नौकरियां ही नौकरियां



नौकरी छोटी हो या बड़ी, उसे नौकरी के उम्मीदवार को खोजना ही पड़ता है | खोज लेने के बाद भी ये ज़रूरी नहीं कि खोजी गयी नौकरी उम्मीदवार को मिल ही जाएगी | एक समय था जब नौकरियां संख्या में बहुत नहीं हुआ करती थीं | समाज में गिने चुने काम होते थे लोग उन्ही के लिए कोशिश किया करते थे | आज दुनिया में जैसे–जैसे जनसंख्या बढती जा रही है, किस्म-किस्म के काम भी नौकरी के रूप में सामने आ रहे हैं | सेवा दाताओं की संख्या बढती जा रही है और नौकरी के प्रदाता भी कम नहीं हैं | नौकरी के उम्मीदवार नौकरी खोजने के अलग-आलग तरीके अपना रहे हैं लेकिन आज नौकरी खोजने का इन्टरनेट और सोशल मीडिया सर्वाधिक लोकप्रिय माध्यम बन गया है | पहले नौकरी के लिए लोग प्लेसमेंट एजेंसियों पर निर्भर थे या फिर अखबार में छपे विज्ञापनों पर लेकिन इन्टरनेट की लोकप्रियता और शोशल मीडिया के विस्तार ने रोज़गार की तालाश और प्राप्ति के न सिर्फ बहुत से विकल्प आज प्रस्तुत कर दिए हैं बल्कि हर व्यक्ति की प्रतिभा और योग्यता के इस्तेमाल के नए रास्ते खोल दिए हैं | आज हालात ये हैं कि कोई भी व्यक्ति अपनी प्रतिभा, योग्यता और उपलब्धि के आधार पर सोशल मीडिया या इन्टरनेट पर नौकरी देने वाली वेब साईट पर जा कर खोज सकता है | सोशल मीडिया आज के दौर में जहाँ किसी के भी लिए एक अच्छी नौकरी पाने में मददगार सिद्ध हो सकता है वहीँ उसके प्रति लापरवाही और आपका गैर जिम्मेदाराना रव्वैया आपका बनता काम भी बिगाड़ सकता है |
          पहले के समय में किसी नौकरी विशेष का उम्मीदवार प्लेसमेंट एजेंसियों के ज़रिये अप्लाई किया करता था | वो डाक से बायोडाटा भेजता था और फिर महीनों – महीनों अपने प्रार्थना पत्र पर नौकरी प्रदाता की प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा करता था | अब ये सिलसिला लागभग ख़त्म हो गया है | देखा जाये तो पिछले दस वर्षों में खुद इन्टरनेट ने भी नौकरी तालाशने का आपना पैटर्न और फॉरमेट बदल दिया है | shine.com, noukri.com और monsterindia.com जैसी वेब साईट इन दिनों नौकरी प्रदाता और पेशेवर नौकरी उम्मीदवारों के बीच की मज़बूत विश्वशनीय और उपयोगी कड़ी बनी हुई है | शोशल मीडिया के ज़रिये भी नौकरी के उम्मीदवार लगातार नौकरी प्रदाताओं के दरवाज़े पर दस्तक दे रहे हैं |
          आज फेसबुक, लिंकडन, ट्विटर, स्किलपेजेज़ जैसी सोशल नेटवर्किंग वेबसाईट्स ने इन्टरनेट उपभोक्ताओं के सामजिक दायरे का विस्तार उपभोक्ता की पहचान दक्षता और योग्यता के साथ सिद्ध कर दिया है | यह एक ऐसा माध्यम बन गया है जिस पर नौकरी नियोक्ता और संभावित कर्मचारी दोनों के बीच सीधा सम्वाद होता है और बिना किसी जोर सिफारिश के एक दुसरे को समझने में आसानी होती है और तेज तथा सटीक परिणाम सामने आते हैं | सबसे बड़ी बात यह है कि सोशल मीडिया नौकरी के उम्मीदवारों को पूरा – पूरा मौका देता है कि वे अपनी प्रतिभा कौशलता सर्वोतम प्रदर्शन कर सकें और यह भी दिखा सकें कि वो अपने व्यक्तित्व से कितने लोगों को प्रभावित कर सकते हैं | नियोक्ता को भी यह अवसर मिलता है कि वह नौकरी के उम्मीदवार कि हर तरह से परख कर सकें | सोशल मीडिया पर कोई इन्टरनेट उपभोक्ता जब अपनी पोस्ट अपडेट करता है और उस पर उसके मित्रों की जो प्रतिक्रिया होती है उससे उपभोक्ता की गतिविधियों और पृष्ठ भूमि की बानगी दिखाई देती है | फिर इन्टरनेट की नज़र से उपभोक्ता की कोई जानकारी छुपी नहीं रहती | ताकतवर सर्च इंजन किसी भी नौकरी के उम्मीदवार का लेखा जोखा पेश कर देता है | ज़ाहिर है कि जब सब कुछ खुल कर सामने अजएगा तब अच्छे कर्मचारी की तालाश कर रहे नियुक्त का काम भी आसान हो जाएगा | लेकिन ये नहीं भूलना चाहिए कि शोशल मीडिया पर नौकरी की तालाश का सारा दारोमदार इस बात पर निर्भर करता है कि कोई नौकरी का उम्मीदवार मीडिया के बारे में कितनी और कैसी समझ रखता है और सोशल मीडिया को साधने में कोई कितना योग्य है |
          आज इन्टरनेट पर फेसबुक, लिंकडन, ट्विटर, स्किलपेजेज़ तथा और भी बहुत सारी सोशल नेटवर्किंग साईट मौजूद हैं जो योग्य और सक्षम व्यक्ति को समय-समय पर रेखांकित करती रहती हैं | उससे भी बड़ी बात यह है कि ये सोशल साईट्स नेटवर्किंग के लिए इस तरह से विकसित की गयी हैं ताकि उपभोक्ता अपने दायरे में या दायरे से बहार जाकर अपने लिए पेशेवराना जगह तलाश सके | लिंकडन एक ऐसा सोशल साईट है जिस पर दुनिया भर के विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवर लोग मौजूद हैं | नहीं कहा जा सकता कि इस साईट पर किसी उपभोक्ता को किस रूप में गौड़फादर मिल जाये और उसकी किस्मत चमक जाये | ये नहीं भूलना चाहिए कि पेशेवर लोगों को हमेशा अच्छे सहयोगी की तलाश रहती है और वो ऐसे लोगों को कहीं से भी उठा सकते हैं सोशल मीडिया पर मौजूद इस तरह के पेशेवर लोग सोशल साईट पर अच्छे लोगों की तालाश करते हैं और उन्हें नौकरी भी ऑफर करते हैं | न जाने कितने लाख लोग हैं जिन्हें नौकरी लिंकडन की मदद से मिल गयी है | इस शोशल साईट पर किस पेशेवर आदमी को कैसे सक्षम सहयोगी की तालाश है इसकी सूचनाएं भी आती रहती हैं और लोग एक दूसरे को सक्षम लोगों को रेफर भी करते रहते हैं | फेसबुक, लिंकडन, गूगल प्लस, स्किल पजेज़ और पिंटरेस्ट ऐसी ही उपयोगी वेबसाईट हिं जो नौकरियां देती भी हैं और नौकरी के उम्मीदवार के रूप में उपभोक्ता का परिचय भी कराती हैं |
          जिस तरह से किसी नौकरी के उम्मीदवार का एक अच्छा बायोडाटा ज़रूरी होता है ठीक उसी तरह सोशल वेबसाईट पर उपभोक्ता की विश्वसनीयता और योग्यता की विस्तार से जानकारी देता है उपभोक्ता का प्रोफाइल | लगभग सभी सोशल वेबसाईट्स पर उफोक्ता अपनी छोटी या बड़ी प्रोफाइल पोस्ट कर सकता है | ये प्रोफाइल इस तरह से पेश की जानी चाहिए कि सोशल नेट्वर्किग साईट पर कोई भी व्यक्ति उसे खोल कर देखे और उपभोक्ता से प्रभावित हो ज़ाहिर है कि प्रोफाइल में उपभोक्ता की उप्लाब्धियां अनुभव और योग्यता का सटीक ब्यौरा तो होना ही चाहिए | एक धीर गंभीर मुद्रा वाली तस्वीर भी होना चाहिए | इसके अलावा सभी वेबसाईट्स पर अपनी प्रोफाइल को समय-समय पर अपडेट भी करते रहना चाहिए | प्रोफाइल पर उतना ही लिखना चाहिए जितना ज़रूरी है | बेवजह की बातें नियोक्ता में ऊब पैदा कर सकती हैं और ये भी हो सकता है कि उपभोक्ता पर वह विशवास ही न कर पाए |
          किसी भी सोशल मीडिया साईट पर लईक करने, कमेन्ट करने अथवा कभी-कभी पोस्ट करने से नौकरी की तालाश में सफलता नहीं मिल जाती | इसके लिए सोशल साईट के उपभोक्ता को लगातार सक्रीय बने रहना होगा और यह भी बताते रहना होगा कि उपभोक्ता को नौकरी की तालाश है | यदि उपभोक्ता इसकी कोई सार्वजनिक घोषणा नहीं करना चाहता तो वह नियोक्ता के मैसेज बॉक्स में जाकर अपनी इच्छा व्यक्त कर सकता है | छोटे-छोटे संदेशों के माध्यम से भी उपभोक्ता अपनी इच्छा को प्रसारित कर सकता है | ये ज़रूर है कि कोई सोशल साईट उपभोक्ता कैसी नौकरी चाहता है यह अवश्य स्पष्ट होना चाहिए |
कोई भी कम्पनी या नियुक्त किसी को युहीं नौकरी नहीं दे देती | सोशल साईट पर उपभोक्ता की औंलायीं छवि बहुत विश्वसनीय होनी चाहिए | ऑनलाइन उपभोक्ताअगर झूट बोलता है या अपने बारे में गलत प्रचार करता है तो वह अवश्य पकड़ में आजाएगा | कम्पनियां या नियुक्त जब इन्टरनेट से उपभोक्ता को नौकरी ऑफर करती है तो उसकी अच्छी तरह छानबीन करती हैं | याद रखिये गूगल के पास उपभोक्ता की हर अच्छी बुरी किस्म की जानकारियां उपलब्ध रहती हैं | इन्ही से किसी उपभोक्ता की ऐसी छवि बनती है जो उम्मीदवार नियोक्ता को प्रभावित या नाराज़ कर सकती है इसलिए इन्टरनेट पर किसी सोशल साईट पर किसी उपभोक्ता के बारे में कोई गलत जानकारी दर्ज हो गयी है तो सर्च करके उस सूचना को हटाने की कोशिश करनी चाहिए | इसके लिए वेबसाईट्स, ब्लौग संचालक, और सोशल मीडिया के दोस्तों से संपर्क करना पद सकता है | कुल मिलाकर सोशल नेटवर्किंग के ज़रिये नौकरी उसी को मिलती है जिसकी छवि साफ़ होती है |
          सोशल मीडिया पर नौकरी की उम्मीदवार को अपनी नेटवर्किंग में लगातार विस्तार करते रहना चाहिए | ऐसे लोगों की तालाश करनी चाहिए जो उपभोक्ता के लिए नौकरी में फैसले ले सकते हैं | ऐसे लोगों से भी संपर्क साधना चाहिए जो नौकरी विशेष के लिए नौकरी के उम्मीदवार को गाईड कर सकते हैं, मदद कर सकते हैं | अच्छी बात यह कि सोशल नेटवर्किंग पर मित्र बनाने के लिए उम्र और ओहदे के रुतबे का कोई मतलब नहीं है और न कोई इसकी सीमा ही है | कोई भी व्यक्ति किसी भी बड़े से बड़े व्यक्ति का मित्र बन सकता है और यह मित्रता उके लिए कहीं भी फायदे मंद हो सकती है |
          इसलिए सोशल नेटवर्किंग साईट के उपभोक्ता को लगातार अपने क्षेत्र से सम्बंधित घटना क्रमों उत्पादों और सेवाओं पर सारगर्भित पोस्ट डालते रहना चाहिए | इससे उम्मीदवार की दक्षता की अनुभव का पता चलता है | बहुत से लोग सोशल साईट्स पर बेकार की बाते लिख कर अपना और दूसरों का समय बरबाद करते हैं | जिन्हें इस माध्यम से नौकरी की तालाश है उनके लिए ज़रूरी है कि वे सोशल साईट्स पर ऐसी सामग्री डालें जो उनकी पेशेवराना छवि को मज़बूत करे | कोई सोशल नेटवर्किंग साईट उपभोक्ता अगर किसी क्षेत्र विशेष में काम करना चाहता है तो उसे उसी तरह के लोगों से लगातार समपर्क करते रहना चाहिए | मदद मांगने और मदद देने की आदत नियोक्ता को पसंद आती है | कोई भी सोशल साईट्स का उपभोक्ता अगर चाहे तो अपनी प्रायवसी की सेटिंग्स को बदल कर अपने अकाउंट को अपनी दोस्तों तक सीमित कर सकता है | इससे वही बातें लोगों तक पहुचेंगी जो आप कंपनी या नियोक्ता को बताना चाहते हैं | सबसे अच्छा तो यही रहता है कि इन्टरनेट उपभोक्ता समूहों की तालाश करे और उससे जुड़े | जिन कंपनियों में उपभोक्ता नौकरी करना चाहता है इन्टरनेट की मदद से उन कंपनियों के बारे में पर्याप्त जानकारी हांसिल करना उचित होगा | समूह से जुड़ कर उसकी सदस्यता लेना भी उपभोक्ता के हित में होगा | इसके ज़रिये से यह जानकारी मिल सकेगी कि किसी नौकरी विशेष में उपभोक्ता की क्षमताओं का अधिक से अधिक कितना उपयोग हो सकेगा और कहाँ बाधाएं आ सकेंगी |
                                                     -अजामिल