छोटी-सी
बात का फ़साना बन जाता है....
तन्मय व्यास
मोबाइल फोन, लैंडलाइन फोन,
पब्लिक फोन अथवा मोबाइल पर लगातार संगीत सुनने की आदत आज के दौर में लोगो का टशन
बन चुका है. जिसे देखिये वही हर वक्त कान में हेडफोन या इयरफोन लगाये दिखाई देता
है. कान रोग विशेषज्ञों का मानना है कि एकही वोल्युम पर लगातार किसी आवाज़ को सुनते
रहने के कारण पहले की तुलना में आज लोगो को सुनाई देना कम हो गया है, तनाव और सर
दर्द जैसी समस्याए पैदा हो रही हैं. इयरफोन अथवा हेडफोन पर गाने सुनने में किसी को
कोई ऐतराज़ नहीं है लेकिन विशेषज्ञ मानते हैं कि यदि इसे लगातार सुना जाएगा तो इसका
प्रभाव केवल कान पर ही नहीं सुनने वाले के पूरे दिमागी संतुलन पर भी पड़ेगा इसलिए
किसी भी दशा में संगीत को इयरफोन या हेडफोन
के माध्यम से आधे घंटे अथवा अधिकतम एक घंटे से ज्यादा नहीं सुनना चाहिए.
बीच बीच में रिलीफ लेना ज़रूरी होता है. लेकिन देखा यह जा रहा है कि लोग इयरफोन या
हेडफोन पर तेज आवाज़ में संगीत उस समय भी सुनते रहते हैं जब वे कोई गंभीर मानसिक
कार्य कर रहे होते हैं. यह आदत लोगो के लिए घातक सिद्ध हो रही है. कॉलसेंटर में
काम करने वाले लोग, डीजे व आरजे के लिए यह स्थिति और भी नुक्सान दायक है लगातार
फोन को अथवा इयरफोन अथवा हेडफोन का इस्तेमाल करने वाले को सहारे की मानसिकता की ओर
ले जाता है. शरीर में ऐसे रसायन पैदा होने लगते है जो मस्तिष्क की कार्य प्रणाली
को नुक्सान पहुचाते हैं. जिससे मानसिक विकृतिया पैदा होती हैं धीरे धीरे मस्तिष्क
पर से व्यक्ति का नियंत्रण हट जाता है और छोटी बड़ी दुर्घटनाए हो जाती हैं.
विशेषज्ञ मानते हैं कि
यदि कुछ देर संगीत सुनने के बाद कुछ देर के ब्रेक ले लिया जाए तो सुनने वाले के
कानो ओर दिमाग ओर दोनों को आराम मिलता है और कान में दर्द अथवा दिमागी थकान जैसी
बीमारियाँ नहीं होती. इयरबड कानो को इयरफ़ोन से ज्यादा नुकसान पहुचाते हैं इयरबड
सामान्य वोल्यूम को आठ गुना बढ़ा कर कानो तक पहुचाते हैं जिसकी वजह से कानो को
नुकसान पहुचने कि सम्भावना बढ़ जाती है इसीलिए विशेषज्ञ बिना इयरबड वाले इयरफ़ोन
अथवा हेडफोन इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं ऐसे इयरफोन जिनमे इयरबड का इस्तेमाल
होता है ओर जो कानो कि गहराई में जाकर कानो के परदे से थोड़ी ही दूर पर अवस्थित हो
जाते हैं वे कानो को ज्यादा नुकसान पहुचाते हैं.
दुनिया के बदलते पर्यावरण में
ध्वनि प्रदूषण आज सीमा से ज्यादा बढ़ चुका है. आदमी लगातार भयानक और कानो के पर्दे
को नुकसान पहुचने वाली आवाजे सुनने के लिए मजबूर होता जा रहा है नयी रिकॉर्डिंग
तकनीक ने तो जैसे गीत संगीत की स्वभाविक मिठास छीन ली है. बहरापन इतना बढ़ गया है
कि ज्यादातर लोग अपनी प्रकृतिजन्य आवास कि तुलना में ज्यादा तेज बोलने लगे हैं और
आज दूसरे को सुनने के लिए भी ज्यादा ध्यान देना पड़ रहा है. इसलिए आवश्यक है कि
इयरफोन अथवा हेडफोन का जब भी इस्तेमाल किया जाये वोल्यूम पर पूरा नियन्त्रण रखा
जाये वोल्यूम को लेकर कुछ वैज्ञानिक सावधनिया अपेक्षित होती हैं डॉक्टरों का मानना
है कि लोगों को एक ऐसे वॉल्यूम लेवल पर संगीत सुनना चाहिए जितना वो आसानी से
बर्दाशत कर सके. डीटेलिंग के चक्कर में बार-बार वॉल्यूम को कम ज्यादा करना उचित
नहीं है किसी आवाज की फ्रीक्वेंसी बार-बार घटने बढाने से उस आवाज को सुनने के लिए
मस्तिष्क को बार बार अपने को प्रोसेस करना पड़ता है इससे परहेज करना चाहिए आमतौर पर
लोग मीडियम लेवल पर गीत संगीत सुनते हैं लेकिन जैसे-जैसे भीड़-भाड़ वाले इलाके में
वे पहुचते हैं इयरफोन अथवा हेडफोन कि वॉल्यूम बढ़ा देते हैं यह उचित नहीं है अच्छा
तो यही होगा कि उतनी देर तक संगीत न सुना जाए संगीत सुनते हुए यदि किसी को लगे कि
वह शांत महसूस करने की जगह तनाव महसूस कर रहा है तो उसे वह संगीत नहीं सुनना
चाहिए. आज का तेज बीट्स वाला धमाके दार संगीत कुछ देर के लिए सुनने वाले को झुमा
सकता है लेकिन यही संगीत यदि लगातार सुना जाए तो पागल पन का दौरा पड़ने का कारण भी
बन सकता है ऐसा संगीत दिमाग ओर ह्रदय दोनों को बीमार कर सकता है.
विशेषज्ञों का मानना है कि कभी
भी एक कान में इयर फोन लगाकर संगीत नहीं सुनना चाहिए इयर फोन दोनों कानो में लगा
होना चाहिए आजकल ऐसे इयरफोन अथवा हेडफोन आ रहे हैं जो गीत संगीत की फ्रीक्वेंसी को
दो भागो में विभाजित कर देते हैं जिसके चलते संगीत की मिठास बढ़ जाती है. लेकिन इधर
युवाओं का संगीत सुनने का टशन खतरनाक मोड़ लेता जा रहा है वो संगीत को नशे की तरह
इस्तेमाल कर रहे हैं. धीमे संगीत सुनने में उन्हें मज़ा नहीं आता वो अपनी
मोटरसाइकिल अथवा कार चलाते समय आईपॉड अथवा ऍम पी-३ पर धमाके दार आवाज़ में संगीत
सुनना चाहते हैं नतीजा यह होता है कि उन्हें अपने दाये-बाये अथवा पीछे आ रहे
ट्रैफिक के होर्न की आवाज़ सुनाई भी नहीं पड़ती ओर दुर्घटनाए हो जाती हैं. सच तो यह
है कि जब आज संगीत सुनते हुए वॉल्यूम तय करते हैं तो यह पता चल जाता है कि आप
संगीत का कितना ओर कैसा सम्मान करते हो संगीत सुनते समय इयरफोन ओर हेडफोन पर भी यह
बात लागू होती है कि आप वॉल्यूम उतना ही रखे जितना आराम से सुना जा सके यह नहीं
भूलना चाहिए कि तेज वोल्यूम में बजाया जा रहा संगीत एक ऐसा नशा है जिसके उतर जाने
के बाद आदमी को देर तक कुछ भी सुनाई नहीं पड़ता और कही ये नशा आदत बन जाए तो
मस्तिष्क को ऐसे नुकसान पहुचा सकता है
जिसकी भरपाई आसानी से संभव नहीं होती. ऐसे लोगो को संगीत बंद हो जाने के बाद भी
कानों में घंटी बजनी अथवा सायें-सायें की आवाज़ सुनाई देने कि शिकायत हो जाती है
ऐसा खतरा हो तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना चाहिए.
आम धारणा है कि शान्त वातावरण
में थोड़ी देर तक इयरफोन या हेडफोन पर गीत संगीत सुनने से मन को शान्ति मिलती है
इससे डिप्रेशन में कमी आती है ऐसा करना सेहत के लिए मुफीद है लेकिन यह तभी होता है
जब कोई व्यक्ति पन्द्रह से तीस मिनट तक किसी शान्त कमरे में बैठ कर संगीत सुने
रेडियो एक्टिव तरंगे दिमाग और शरीर को उस समय नुकसान पहुचती हैं जब कोई व्यक्ति
लगातार ऊँचे स्वर में इयरफोन अथवा हेडफोन पर संगीत सुनता है मनोवैज्ञानिक मानते
हैं कि संगीत सुनते समय यदि चुप न रह कर धीरे-धीरे गुनगुनाया जाए तो संगीत एक्सप्रेशन
थेरेपी का काम करेगा. विशेषज्ञों की सलाह है कि हमेशा ब्रान्डेड कंपनियो के इयरफोन
अथवा हेडफोन ही इस्तेमाल करने चाहिए ब्रान्डेड कम्पनियां ऐसे इयरफोन अथवा हेडफोन
बनाती हैं जिनका वॉल्यूम किसी व्यक्ति कि सुनने की क्षमताओं को ध्यान में रख कर तय
किया जाता है इयरबड वाले इयरफोन इस्तेमाल नहीं करने चाहिए और ऐस इयरफोन से परहेज करना
चाहिए जो कानो की गहराई में जाकर कान के परदे पर धमक पैदा कतरे हैं. जिन लोगो के
सर बड़े हैं, उन्हें फुल साइज़ हेडफोन से बचना चाहिए क्योकि ऐसे हेडफोन कानो को गरम करते
है जो कि नुकसान पहुचाता है. इयरफोन अथवा हेडफोन की क्वॉलिटी अच्छी होगी तो आपकी
सेहत को उतना ही कम नुकसान होगा. बहुत से लोग अक्सर रात में इयरफोन लगाकर सो जाते
हैं जोकि नुकसान पहुचाता है.
बहुत से लोग इयरफोन के ज़रिये
मोबाइल पर गीत-संगीत सुनते रहते हैं बहुत-बहुत देर तक बाते करते हैं यह भी उतना ही
घातक है जितना की इयरफोन से तेज वॉल्यूम पर संगीत सुनना. इसलिए आवश्यक है कि ज़रूरत
के अनुसार ही इयरफोन के जरिये मोबाइल अथवा किसी अन्य माध्यम पर संगीत सुने. यदि आप
बीमार हैं तो मोबाइल फोन अथवा किसी अन्य माध्यम पर तेज संगीत कदापि न सुने. कोशिश
करे कि आपको किसी और का इयरफोन इस्तेमाल न करना पड़े. इयरफोन के प्रयोग के पहले और
बाद में उसकी सफाई जरूर करे. इयरफोन का इस्तेमाल करते समय भी यदि बीच-बीच में
ब्रेक लिया जाये तो मानसिक तनाव पैदा होने की सम्भावना कम रहती है. इयरफोन खरीदते
समय जल्दबाजी न करे. दस मिनट तक इस्तेमाल करने के बाद अगर कानो को सही लग रहा है
तभी उस इयरफोन को खरीदना चाहिये लंबे समय तक संगीत सुनने के लिए एयर ड्राइव इयर
फोन का इस्तेमाल करना चाहिए इन् दिनों बाज़ार चाइनीस इयरफोन अथवा हेडफोन से भरा हुआ
है. कम कीमतों वाले ये उपकरण देखने में सुन्दर हैं लेकिन इनमे से अधिकतर की
क्वालिटी बस काम चलाऊ है. इसलिये इनपर गीत संगीत सुनना खतरे से खाली नहीं हैं. ये
नहीं भूलना चाहिए कि कानो की चिंता किये बगैर सस्ते इयरफोन अथवा हेडफोन इस्तेमाल
करने से कान ओर मस्तिष्क दोनों बीमार हो सकते हैं...
** अजामिल

No comments:
Post a Comment