Monday, November 24, 2025

संगीत और सेहत


       छोटी-सी बात का फ़साना बन जाता है....
   तन्मय व्यास
                       
               मोबाइल फोन, लैंडलाइन फोन, पब्लिक फोन अथवा मोबाइल पर लगातार संगीत सुनने की आदत आज के दौर में लोगो का टशन बन चुका है. जिसे देखिये वही हर वक्त कान में हेडफोन या इयरफोन लगाये दिखाई देता है. कान रोग विशेषज्ञों का मानना है कि एकही वोल्युम पर लगातार किसी आवाज़ को सुनते रहने के कारण पहले की तुलना में आज लोगो को सुनाई देना कम हो गया है, तनाव और सर दर्द जैसी समस्याए पैदा हो रही हैं. इयरफोन अथवा हेडफोन पर गाने सुनने में किसी को कोई ऐतराज़ नहीं है लेकिन विशेषज्ञ मानते हैं कि यदि इसे लगातार सुना जाएगा तो इसका प्रभाव केवल कान पर ही नहीं सुनने वाले के पूरे दिमागी संतुलन पर भी पड़ेगा इसलिए किसी भी दशा में संगीत को इयरफोन या हेडफोन  के माध्यम से आधे घंटे अथवा अधिकतम एक घंटे से ज्यादा नहीं सुनना चाहिए. बीच बीच में रिलीफ लेना ज़रूरी होता है. लेकिन देखा यह जा रहा है कि लोग इयरफोन या हेडफोन पर तेज आवाज़ में संगीत उस समय भी सुनते रहते हैं जब वे कोई गंभीर मानसिक कार्य कर रहे होते हैं. यह आदत लोगो के लिए घातक सिद्ध हो रही है. कॉलसेंटर में काम करने वाले लोग, डीजे व आरजे के लिए यह स्थिति और भी नुक्सान दायक है लगातार फोन को अथवा इयरफोन अथवा हेडफोन का इस्तेमाल करने वाले को सहारे की मानसिकता की ओर ले जाता है. शरीर में ऐसे रसायन पैदा होने लगते है जो मस्तिष्क की कार्य प्रणाली को नुक्सान पहुचाते हैं. जिससे मानसिक विकृतिया पैदा होती हैं धीरे धीरे मस्तिष्क पर से व्यक्ति का नियंत्रण हट जाता है और छोटी बड़ी दुर्घटनाए हो जाती हैं.
               विशेषज्ञ मानते हैं कि यदि कुछ देर संगीत सुनने के बाद कुछ देर के ब्रेक ले लिया जाए तो सुनने वाले के कानो ओर दिमाग ओर दोनों को आराम मिलता है और कान में दर्द अथवा दिमागी थकान जैसी बीमारियाँ नहीं होती. इयरबड कानो को इयरफ़ोन से ज्यादा नुकसान पहुचाते हैं इयरबड सामान्य वोल्यूम को आठ गुना बढ़ा कर कानो तक पहुचाते हैं जिसकी वजह से कानो को नुकसान पहुचने कि सम्भावना बढ़ जाती है इसीलिए विशेषज्ञ बिना इयरबड वाले इयरफ़ोन अथवा हेडफोन इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं ऐसे इयरफोन जिनमे इयरबड का इस्तेमाल होता है ओर जो कानो कि गहराई में जाकर कानो के परदे से थोड़ी ही दूर पर अवस्थित हो जाते हैं वे कानो को ज्यादा नुकसान पहुचाते हैं.
               दुनिया के बदलते पर्यावरण में ध्वनि प्रदूषण आज सीमा से ज्यादा बढ़ चुका है. आदमी लगातार भयानक और कानो के पर्दे को नुकसान पहुचने वाली आवाजे सुनने के लिए मजबूर होता जा रहा है नयी रिकॉर्डिंग तकनीक ने तो जैसे गीत संगीत की स्वभाविक मिठास छीन ली है. बहरापन इतना बढ़ गया है कि ज्यादातर लोग अपनी प्रकृतिजन्य आवास कि तुलना में ज्यादा तेज बोलने लगे हैं और आज दूसरे को सुनने के लिए भी ज्यादा ध्यान देना पड़ रहा है. इसलिए आवश्यक है कि इयरफोन अथवा हेडफोन का जब भी इस्तेमाल किया जाये वोल्यूम पर पूरा नियन्त्रण रखा जाये वोल्यूम को लेकर कुछ वैज्ञानिक सावधनिया अपेक्षित होती हैं डॉक्टरों का मानना है कि लोगों को एक ऐसे वॉल्यूम लेवल पर संगीत सुनना चाहिए जितना वो आसानी से बर्दाशत कर सके. डीटेलिंग के चक्कर में बार-बार वॉल्यूम को कम ज्यादा करना उचित नहीं है किसी आवाज की फ्रीक्वेंसी बार-बार घटने बढाने से उस आवाज को सुनने के लिए मस्तिष्क को बार बार अपने को प्रोसेस करना पड़ता है इससे परहेज करना चाहिए आमतौर पर लोग मीडियम लेवल पर गीत संगीत सुनते हैं लेकिन जैसे-जैसे भीड़-भाड़ वाले इलाके में वे पहुचते हैं इयरफोन अथवा हेडफोन कि वॉल्यूम बढ़ा देते हैं यह उचित नहीं है अच्छा तो यही होगा कि उतनी देर तक संगीत न सुना जाए संगीत सुनते हुए यदि किसी को लगे कि वह शांत महसूस करने की जगह तनाव महसूस कर रहा है तो उसे वह संगीत नहीं सुनना चाहिए. आज का तेज बीट्स वाला धमाके दार संगीत कुछ देर के लिए सुनने वाले को झुमा सकता है लेकिन यही संगीत यदि लगातार सुना जाए तो पागल पन का दौरा पड़ने का कारण भी बन सकता है ऐसा संगीत दिमाग ओर ह्रदय दोनों को बीमार कर सकता है.
               विशेषज्ञों का मानना है कि कभी भी एक कान में इयर फोन लगाकर संगीत नहीं सुनना चाहिए इयर फोन दोनों कानो में लगा होना चाहिए आजकल ऐसे इयरफोन अथवा हेडफोन आ रहे हैं जो गीत संगीत की फ्रीक्वेंसी को दो भागो में विभाजित कर देते हैं जिसके चलते संगीत की मिठास बढ़ जाती है. लेकिन इधर युवाओं का संगीत सुनने का टशन खतरनाक मोड़ लेता जा रहा है वो संगीत को नशे की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं. धीमे संगीत सुनने में उन्हें मज़ा नहीं आता वो अपनी मोटरसाइकिल अथवा कार चलाते समय आईपॉड अथवा ऍम पी-३ पर धमाके दार आवाज़ में संगीत सुनना चाहते हैं नतीजा यह होता है कि उन्हें अपने दाये-बाये अथवा पीछे आ रहे ट्रैफिक के होर्न की आवाज़ सुनाई भी नहीं पड़ती ओर दुर्घटनाए हो जाती हैं. सच तो यह है कि जब आज संगीत सुनते हुए वॉल्यूम तय करते हैं तो यह पता चल जाता है कि आप संगीत का कितना ओर कैसा सम्मान करते हो संगीत सुनते समय इयरफोन ओर हेडफोन पर भी यह बात लागू होती है कि आप वॉल्यूम उतना ही रखे जितना आराम से सुना जा सके यह नहीं भूलना चाहिए कि तेज वोल्यूम में बजाया जा रहा संगीत एक ऐसा नशा है जिसके उतर जाने के बाद आदमी को देर तक कुछ भी सुनाई नहीं पड़ता और कही ये नशा आदत बन जाए तो मस्तिष्क को ऐसे नुकसान पहुचा  सकता है जिसकी भरपाई आसानी से संभव नहीं होती. ऐसे लोगो को संगीत बंद हो जाने के बाद भी कानों में घंटी बजनी अथवा सायें-सायें की आवाज़ सुनाई देने कि शिकायत हो जाती है ऐसा खतरा हो तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना चाहिए.
               आम धारणा है कि शान्त वातावरण में थोड़ी देर तक इयरफोन या हेडफोन पर गीत संगीत सुनने से मन को शान्ति मिलती है इससे डिप्रेशन में कमी आती है ऐसा करना सेहत के लिए मुफीद है लेकिन यह तभी होता है जब कोई व्यक्ति पन्द्रह से तीस मिनट तक किसी शान्त कमरे में बैठ कर संगीत सुने रेडियो एक्टिव तरंगे दिमाग और शरीर को उस समय नुकसान पहुचती हैं जब कोई व्यक्ति लगातार ऊँचे स्वर में इयरफोन अथवा हेडफोन पर संगीत सुनता है मनोवैज्ञानिक मानते हैं कि संगीत सुनते समय यदि चुप न रह कर धीरे-धीरे गुनगुनाया जाए तो संगीत एक्सप्रेशन थेरेपी का काम करेगा. विशेषज्ञों की सलाह है कि हमेशा ब्रान्डेड कंपनियो के इयरफोन अथवा हेडफोन ही इस्तेमाल करने चाहिए ब्रान्डेड कम्पनियां ऐसे इयरफोन अथवा हेडफोन बनाती हैं जिनका वॉल्यूम किसी व्यक्ति कि सुनने की क्षमताओं को ध्यान में रख कर तय किया जाता है इयरबड वाले इयरफोन इस्तेमाल नहीं करने चाहिए और ऐस इयरफोन से परहेज करना चाहिए जो कानो की गहराई में जाकर कान के परदे पर धमक पैदा कतरे हैं. जिन लोगो के सर बड़े हैं, उन्हें फुल साइज़ हेडफोन से बचना चाहिए क्योकि ऐसे हेडफोन कानो को गरम करते है जो कि नुकसान पहुचाता है. इयरफोन अथवा हेडफोन की क्वॉलिटी अच्छी होगी तो आपकी सेहत को उतना ही कम नुकसान होगा. बहुत से लोग अक्सर रात में इयरफोन लगाकर सो जाते हैं जोकि नुकसान पहुचाता है.
               बहुत से लोग इयरफोन के ज़रिये मोबाइल पर गीत-संगीत सुनते रहते हैं बहुत-बहुत देर तक बाते करते हैं यह भी उतना ही घातक है जितना की इयरफोन से तेज वॉल्यूम पर संगीत सुनना. इसलिए आवश्यक है कि ज़रूरत के अनुसार ही इयरफोन के जरिये मोबाइल अथवा किसी अन्य माध्यम पर संगीत सुने. यदि आप बीमार हैं तो मोबाइल फोन अथवा किसी अन्य माध्यम पर तेज संगीत कदापि न सुने. कोशिश करे कि आपको किसी और का इयरफोन इस्तेमाल न करना पड़े. इयरफोन के प्रयोग के पहले और बाद में उसकी सफाई जरूर करे. इयरफोन का इस्तेमाल करते समय भी यदि बीच-बीच में ब्रेक लिया जाये तो मानसिक तनाव पैदा होने की सम्भावना कम रहती है. इयरफोन खरीदते समय जल्दबाजी न करे. दस मिनट तक इस्तेमाल करने के बाद अगर कानो को सही लग रहा है तभी उस इयरफोन को खरीदना चाहिये लंबे समय तक संगीत सुनने के लिए एयर ड्राइव इयर फोन का इस्तेमाल करना चाहिए इन् दिनों बाज़ार चाइनीस इयरफोन अथवा हेडफोन से भरा हुआ है. कम कीमतों वाले ये उपकरण देखने में सुन्दर हैं लेकिन इनमे से अधिकतर की क्वालिटी बस काम चलाऊ है. इसलिये इनपर गीत संगीत सुनना खतरे से खाली नहीं हैं. ये नहीं भूलना चाहिए कि कानो की चिंता किये बगैर सस्ते इयरफोन अथवा हेडफोन इस्तेमाल करने से कान ओर मस्तिष्क दोनों बीमार हो सकते हैं...
** अजामिल

Sunday, November 16, 2025

इलेक्ट्रानिक कचरा

खतरा या सोने की खान ?
             दुनिया भर की सरकारों द्वारा गठित इंटर-गवर्नमेंटल पैनल ऑन क्लाइमेट चेंज ने अपनी रिपोर्टं में साफ़ कहा है क़ि ग्लोबल वार्मिंग की वजह से पूरी दुनिया के पर्यावरण में जो बदलाव हो रहे हैं ,उससें मौसम का मिजाज़ तो संकट में पड़ ही जाएगा, करोडो लोगों के सामने रोज़गार का संकट भी पैदा होगा। औद्योगिक इकाईयो के अलावा पूरी दुनिया के इलोक्ट्रानिक सेक्टर से जो कचरा निकल रहा है ,वह भी विश्व पर्यावरण को नुकसान पंहुचा रहा है। जबकि लगभग सभी देश इस कचरे के अधिक से अधिक हिस्से की रीसाइकिलिंग कर रहे हैं और सभी बेकार की चीजों का इस्तेमाल कर रहे हैं। बावजूद इसके करोड़ों टन ई-कचरा बाहर आ रहा है और विश्व पर्यावरण को प्रभावित कर रहा है। विशेषज्ञों का मानना है क़ि ई-कचरे की इतनी तेज़ी हो रही बढ़त का कारण हमारी तेज़ी से बदलती जीवन शैली है। हमने अपने जीवन को अधिक से अधिक सुविधाजनक बनाने की कोशिश में बाज़ार में आ रहे नए से नए इलेकट्रानिक उपकरणों को अपनाना शुरू कर दिया है। आदमी को नयी तकनीक के प्रति आग्रह और नशा दोनों बढ़ा है। नतीजा ये हो रहा है क़ि केवल भारत में ही इलेकट्रानिक कचरा प्रति वर्ष दस फ़ीसदी की दर से बढ़ रहा है। इस कचरे से देश का पर्यावरण तो प्रभावित हो ही रहा है ,इसने आदमी कि सेहत को भी अपनी गिरफ्त में लेना शुरू कर दिया है। ई-कचरे के प्रदुषण से गुर्दे,यकृत,और हृदय रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या में तेज़ी से बढ़ोत्तरी हो रही है।इन इलेकट्रानिक उपकरणों को बनाने के दौरान बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रानिक कचरा फैक्ट्रियों से निकलता है जो सही और उचित डिस्पोज़ल व्यवस्था न होने के कारण महीनों फैक्टरियो में ही पड़ा रहता है और कर्मचारियों की सेहत को नुकसान पहुँचाता है।
     
आज इलेक्ट्रानिक उपकरणों का बाज़ार परिवर्तनं की तेज़ हवा में उड़ा जा रहा है। एक उपकरण बहुत तेज़ी से बासी हो जाता है और उसकी जगह कोई दूसरा उपकरण ले लेता है। पुराना उपकरण कुछ दिनों तक घर में या फैक्टरी में यूँ ही पड़ा रहता है, उसके बाद उसके डिस्पोज़ल की समस्या आ जाती है। टीवी,मोबाइल,कैमरे,उसके लेंस,बैटरीज लैपटॉप ,वाशिंग मशीन ,एयर कंडिशनर और कम्प्यूटर आदि ऐसे उपकरण हैं ,जिनका ई-कचरा सबसे ज़यादा निकलता है और पर्यावरण के लिए हानिकारक है। भारत में इस ई-कचरे को डंप करके इसे नष्ट करने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। जबकि विदेशों में ई-कचरे के डिस्पोज़ल के लिए वैज्ञानिक व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है। विदेशों में कोई ई-कचरे चाहे जहां नहीं फेंक सकता। और न समुद्र में डाल सकता है। ऐसा करने पर कड़ी सजा का प्रावधान भी है। इसलिए वहां लोग खराब टीवी उस कम्पनी को देदेते हैं, जो ई-कचरे को डिस्पोज़ करती है। भारत में लगभग सभी शहरों में वोल्टेज प्रोब्लम रहती है,इसीलिए अपने यहाँ इलेक्टानिक उपकरण जल्दी खराब होते हैं। ये बनवाये जाते हैं और खतरनाक होते जाते हैं।

      भारत सरकार ने सन 2011 में ई-कचरे के बढते खतरे के मद्देनजर  ई-कचरे के मैनेजमेंट और हैडलिंग के लिए नियम बनाए और उन्हें लागू भी किया नियमों के पालन में सख्ती न बरते जाने के कारण किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। ई-कचरा यत्र तत्र सर्वत्र फेका जा रहा है। पर्यावरण विदों का कहना है क़ि विदेशों की तुलना में भारत अभी सामान्य कचरा प्रबंधन के मामले में बहुत पीछे है। जबकि ई-कचरे के साथ कैसे निबटना है उस चिंता को लेकर सरकार और उसकी मशीनिरियों को होश तक नहीं है।
        राज्य सभा के आदेश पर इस मुद्दे पर कई शोध करवाए गए। केन्द्रीय प्रदुषण बोर्ड ने अपनी रिपोर्ट में कहा क़ि 2005 में देश में प्रति दिन  1.47लाख टन ई-कचरा निकलता था। आज यानी 2013 में850 हज़ार टन ई-कचरा निकला। दुखद ये है क़ि इस ई-कचरे का आज 5फ़ीसदी का ही निस्तारण हो पा रहा है।और हमारी सरकार निस्तारण का कोई उपाय न खोज कर विकसित देशों से मुक्त व्यापार संधि के नाम पर लगातार ई-कचरा आयात कर रही है। आंकड़े बताते हैं क़ि भारत सरकार हर साल 60 लाख टन ई-कचरा आयात करती है।कई बार हमने जो इलेक्ट्रोनिक उत्पाद आयात किये ,वे बाद में कूड़ा साबित हुए ।नतीजा ये हुआ क़ि इस कचरे को ठिकाने लगाने में ही कम्पनियों को खासा खर्च करना पड़ा। पिछले 15 वर्षों से हमारे देश में चायनीज़ इलेक्ट्रोनिक उत्पाद की मांग बढ़ गयी है। अरबों रूपये के प्रोडक्टस आयात किये जा रहे हैं। एक अनुमान के अनुसार करोड़ों रूपये के टी इलेक्ट्रानिक खिलौने ही आयात हो रहे है। डिजिटली करण के दौरान कई अरब रूपये के चायनीज़ मेक सेट टॉप बॉक्स मंगाए गए जो 6महीने भीं नहीं चले। चायनीज़ प्रोडक्ट के बारे में ये बात प्रचलित है क़ि उनकी न तो आयु होती है और न गुणवत्ता ही। वन टाइम यूज़ के लिए बनाए गए ये प्रोडक्ट कुछ ही दिनों में खराब हो जाते हैं ,उसके बाद उनका ई-कचरा देश के किसी कोने अतरे में जमा होता रहता है। इस ई-कचरे में काम की चीज़े इतनी कम होती है ,क़ि इनकी रीसाइकिलिंग पर पैसा खर्च करने पर भी कुछ नहीं मिलता। जाहिर है क़ि यह ई-कचरा एक बोझ बन जाता है और पर्यावरण को सीधे सीधे या परोक्ष में नुक्सान पहुंचाता है। गौरतलब है क़ि सारे के सारे ई-कचरे रिसाइकिलिंग संभव नहीं होती। कचरा निकलता ही है इसका डिस्पोज़ल एक मुसीबत बन जाती है। इस कचरे को न नदी या समुद्र में बहा सकते हैं और न ज़मीन में गाड़ सकते हैं। इसे जला भी नहीं सकते क्योकि इसके जलने पर ज़हरीली गैस निकलती है जिससे वायु प्रदुषण होता है। इस तरह हर साल करोड़ों टन ई-कचरा ज़मीन पर पड़ा रहता है और पर्यावरण को नुक्सान पहुंचाता रहता है।
       इस कचरे को रिसाइकिलिंग करने वाली यूनिट के एक अधिकारी ने बताया--हम स्थानीय स्तर पर ई-कचरा जमा करनेवाले कबाड़ियों से माल खरीदते हैं और इसमें से काम की चीज़ों की छटाई कराते हैं। ये काम एक्सपर्ट करते हैं। जिन्हें पता होता है क़ि किस कचरे में क्या काम की चीज़ है और कितना कचरा है। इस काम में पैसा तो खर्च होता ही है हमें बड़ी जगह की भी ज़रूरत होती है। अच्छा और बुरा दोनों ही तरह के माल को हम खुले आकाश के नीचे नहीं छोड़ सकते। ई-कचरे से भी छटाई के बाद ई-कचरा निकलता है और उसका डिस्पोज़ल एक मुसीबत होती है।....ई-कचरा हमेशा फायदे का सौदा नहीं होता। कई बार माल ठीक न मिलने पर लाखों का घाटा भी हमें होता है।...ई--कचरे का धंधा नम्बर दो का धंधा है। फायदे और नुक्सान की कोई बैलेंस शीट नही होती।
        ज़रा देखिये,अगर 14 इंच के किसी टीवी के स्क्रीन ट्यूब को रिसाइकिल किया जाए तो करीब 2 किलोग्राम सीसा मिलता है। इसके अलावा ई-कचरे से रिसाइकिलिंग के बाद आर्सेनिक,बेरियम,कोबाल्ट,निकेल,क्रोम,कैडिमियम,जस्ता जैसे ज़हरीले पदार्थ निकलते हैं जो अगर ज़मीन के भीतर या बाहर यूँही छोड़ दिए जाएँ तो पर्यावरण और जीवन को इतना नुक्सान पहुंचा सकते हैं क़ि जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। इतने ज़हरीले ई- कचरे को ठिकाने लगाने की भी हमारे देश में कोई सुनिश्चित वैज्ञानिक व्यवस्था नहीं है। ई-कचरा इधर उधर या नदियों किनारे डंप किया जाता है या चोरी छुपे नदियों में फेंका जाता है। शहर के बाहर ई-कचरे को सामान्य कचरे के साथ डंप किये जाने के कारण कोबाल्ट -60 के विकिरण के कारण दिल्ली के एक औद्योगिक क्षेत्र में कुछ लोगो की मौत हो गयी थी। कूड़ा बिन कर जीविकोपार्जन करने वाले लोग ई-कचरे के खतरे से परिचित नहीं हैं। इनके लिए ई-कचरे की कीमत प्लास्टिक और टूटी चप्पल से अधिक नहीं है जबकि खतरे कई हज़ार गुना जयादा है। ई-कचरे के कारण ही आज वायु प्रदुषण का स्तर पिछले 10 साल में तीन गुना बढ़ गया है। जिसके ऍम होने की संभावना फिलहाल नज़र नहीं आ रही है।
       योरोप में जब यह खतरा बढ़ने लगा तब वहां की सरकार ने एक क़ानून बनाया क़ि ई-कचरा हर हाल में उत्पादक कम्पनी को वापस लेना होगा और उसके एवज में ग्राहक को उचित मुल्य चुकाना होगा। सरकार ने ई- कचरे के डिस्पोज़ल की ज़िम्मेदारी उत्पादक पर दाल दी। भारत में भी इस तरह का क़ानून है लेकिन इसकी जानकारी न उत्पादक के पास है ,न ग्राहक के पास। जानकारी के अभाव में ये तय कर पाना मुशिकल होता है क़ि ई-कचरे का डिस्पोज़ल किसे करना है। एक और मुशिकल है क़ि आम भारतीय किसी उत्पात की तब तक रिपेरिंग करवाता है जब तक वह बिलकुल काम करना बंद न करदे। ऐसे में भी ई-कचरा किसी काम का नहीं होता। भारत में ई-कचरे के डिस्पोजल के सिलसिले में कोई कम्पनी किस नियम का पालन कर रही है ,इसकी कोई जानकारी कंपनी के कस्टमर केयर के पास भी नहीं होती। फिलहाल कुछ कम्पनियां बैटरी ,मोबाइल,और कम्प्यूटर आदि वापस लेने लगी है ,लेकिन ई-कचरे के नाम पर इतनी कोशिश काफी नहीं है। ई-कचरा किसी भी दशा में कबाड़ी को नहीं बेचा जाना चाहिए। कबाड़ी न तो रिसाइकिलिंग कर सकता है और न उसे ई-कचरा मैनेजमेंट के बारे में कोई जानकारी होती है।ई-कचरे से कबाड़ी अपने काम की चीज़े चुनकर बाकी सब कुछ फेक देता है। जो यहाँ वहां ढेर में इक्कट्ठा होता रहता है और पर्यावरण को नुक्सान पहुंचाता है। सरकार के कचरा मैनेजमेंट से जुड़े नियमों की न उसे जानकारी होती है और न परवाह ही। सरकार ने इसके अंतर्गत बनाए नियमों में साफ़ कर दिया है क़ि हर शहर में ई-कचरे के लिए कलेक्शन सेंटर बनाए जायेंगे जिनके हेल्पलाइन नम्बर सार्वजनिक किये जायेंगे। कम्पनियों को स्पष्ट आदेश दिए गए हैं क़ि वे अपने उत्पादों में सीसा,पारा,कैडियम,हेक्सावेलेट क्रोमियम जैसे तत्वों का इस्तेमाल नहीं करेंगे। लेकिन क्या क़ानून बना देने से इस देश में कोई व्यवस्था सुधर जाती है। लोग अपनी आदतें बदल देते हैं।
         सरकार ई-कचरे के डिस्पोज़ल के मसले को जब तक गंभीरता से नहीं लेगी और ई-कचरा कलेक्शन सेंटर नहीं खोले जायेंगे तब तक कोई बात बनने वाली नहीं है। ई-कचरा डिस्पोज़ल के लिए उत्पादक कंपनी को जवाबदेह बनाना होगा। उत्पादक कम्पनियों को बेकार हो गए उपकरणों को वापस लेना होगा। और 180 दिन के भीतर उसे रिसाइकिल करना होगा। भारत में ई-कचरा डिस्पोज़ल की कोई व्यवस्था अभी तक नहीं की गयी है। यह 'खतरा'अभी भी स्टोर्स या घरों के अँधेरे में कैद रहता है।
       ई-कचरा के बढ़ते संकट को देखते हुए झारखंड के जमशेदपुर स्थित राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला के धातु निष्कर्ष्ण विभाग ने ई- कचरे में छुपे सोने को खोजने की सस्ती तकनीक खोज ली है। इसके माध्यम से एक टन ई-कचरे से 350 ग्राम सोना निकाला जा सकता है। जानकारी है की मोबाइल फोन पीसीबी बोर्ड की दूसरी तरफ कीबोर्ड के पास सोना लगा होता हैं। सायनाइड थियोयुरिया जैसे रासायनिक पदार्थ का इस्तेमाल कर यह सोना निकाला जाता है।
        ज़ाहिर है ई-कचरा सिर्फ कचरा भी नहीं है। सोने की खान भी है। तो क्यों न इससे जुड़े मसलों को गंभीरता से लिया जाए ?
                                                                  -अजामिल