Wednesday, September 24, 2014

हाईस्पीड इंटरनेट : माने सबका विकास

                 पिछलें दो दशक की दुनिया की भाग दौड़ पर अगर हम नज़र डालें तो पता चलता है क़ि हम डिजिटल युग के बीच से होकर गुज़र रहे हैं। आज जीवन जीने के लिए सब कुछ है लेकिन समय किसी के पास नहीं है। जो तेज़ गति से भाग रहा है ,वही विकास कर रहा है। एकं दुसरे से आगे बढ़ने की होड़ में सब भागे जा रहे है।पूरी दुनिया आपकी मुट्ठी में सिमट आई है। दूरियाँ मिट गयी है। आधिकारिक व्यक्ति आफिस में बैठे बैठे लोगों से सलाह मशविरा करके पलक झपकते फैसले ले रहे है। इंटरनेट आज के दौर की सबसे बड़ी व्यवस्था बन गयी है। इसके अभाव में सम्पर्क संभव नहीं हो रहे है। आज हर व्यक्ति जाने अनजाने इंटरनेट की व्यवस्था से न सिर्फ जुड़ा है बल्कि इसमें सहयोग कर रहा है। आज इंटरनेट की लोकप्रियता का राज ही इसकी आवश्यकता का जिंदगी में सुनिश्चित् हो जाना है।

         कामकाज की बहुधन्धी दुनिया में इंटरनेट लोकप्रियता के शिखर पर है। लेकिन दुःख इस बात का है क़ि भारत में इतने साल बीत जाने के बाद भी इंटरनेट अपनी गुणवत्ता और गति को लेकर चतुर्थ श्रेणी का भी नहीं है।बेशक इंटरनेट कनेक्शनो की संख्या में इजाफा हुआ है। मोबाइल फोन्स पर भी 70फ़ीसदी उपभोक्ता इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं और इतना ही नहीं 30 % लोग कई कई तरीके और डिवाइस पर इंटरनेट का उपयोग कर रहे हैं। इसकी वजह देश में अधिकतर सन्देश और संपर्क का जरिया आज इंटरनेट बन चूका है। बावजूद इसके भारत में इंटरनेट कनेक्टिविटी से इंटरनेट उपभोक्ता संतुष्ट नहीं है। देश के अधिकतर शहरों में इंटरनेट का खराब होना एक स्थायी बिमारी बन चूका है।सर्वर डाउन होने के कारण कितने ही छोटे बड़े दफ्तरों में कामकाज ठप्प हो जाता है। देश की सबसे बड़ी ब्राडबैंड कम्पनी ने अपने कनेक्शनो में बेहिसाब बढ़ोत्तरी कर ली है लेकिन उसके पास संसाधन और सुविधाएं अरसे से वही की वही बनी हुई है। निजी सेक्टर में वोडाफोन,रिलायंस,आइडिया,एयरसेल,एयरटेल,डोकोमो आदि तमाम इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर कम्पनियों के इंटरनेट कनेक्शन भी भरोसे के काबिल नहीं है। देश के तमाम शहरों में ये भी उपभोक्ताओं को रुलाती परेशान करती हैं। इनके कस्टमर केयर सेंटर किसी उपभोक्ता की कोई शिकायत दूर नहीं कर पाते। गौर तलब है क़ि इन सभी कम्पनियों की 2जी और 3जी दोनों सेवायें सुस्त और घंटों गायब रहनेवाली हैं।मजेदार बात ये है क़ि ब्राडबैंड सेवायें देने वाली कम्पनियों से 2जी और 3जी सेवायें अभी संभल नहीं रही हैं और ये 4जी को लाने का हल्ला कर रहे हैं।
      
        ब्राजील,रूस,चीन,दक्षिण अफ्रीका और अमेरिका ने हाई स्पीड इंटरनेट का ऐसा जाल बिछा दिया है क़ि इन मुल्कों में उपभोक्ता के लिए कोई काम असम्भव नहीं रह गया है। दस दस घंटें किसी मरीज़ का आपरेशन डाक्टर्स की टीम आपस में डिस्कशन करते हुए कर देती हैं और पल भर को भी नेट दगा नहीं देता। इन मुल्कों में मोबाइल पर इंटरनेट का उपयोग बहुत लोक प्रिय है। लोग स्मार्ट फोन पर एक दुसरे के संपर्क में बने रहते हैं। भारत में नेट अभी तक यह भरोसा पैदा नहीं कर पाया है। ज़ाहिर सी बात है ,कोई उपभोक्ता कितना ही महंगा मोबाइल क्यों न खरीद ले, भारत का इंटरनेट यानी ब्राडबैंड सेवायें उसे शतप्रतिशत अच्छे परिणाम दे ही नहीं सकता।
        कई देशों में उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए इंटरनेट कनेक्टिविटी से जुड़े क़ानून बनाए हैं और कम्पनियों से कहा है क़ि वे इंटरनेट क़ि सेवायें सुचारू रूप से सुनिश्चित करें। भारत में अभी ऐसा कोई क़ानून या प्रावधान नहीं है जो इंटरनेट उपभोक्ता के अधिकारों की रक्षा करता हो। नतीजा ये है क़ि इंटरनेट उपभोक्ता ब्राडबैंड कम्पनियों की दया पर सेवाएं प्राप्त करते है। और कम्पनियां उपभोक्ता की परवाह नहीं करती। जबकि सरकार चाहती है क़ि ब्राडबैंड सेवायें अच्छी हो ताकि दूरस्थ हिस्सों के लोग भी आपस में करीब आ सकें।नेशनल आप्टिक फाइबर नेटवर्क के ज़रिये ये कोशिश हुई भी लेकिन भारी भरकम बज़ट के कारण इस योजना को यथोचित सफलता नहीं मिल पायी। यह कोशिश बिखर गयी तब कई सरकारी और निजी संगठनों ने कनेक्टिविटी को लेकर पूरे देश को जोड़ने के प्रयास शुरू किये। अफ़सोस इस बात का है क़ि इस प्रयास में कनेक्टिविटी का ध्यान तो रखा गया लेकिन इंटरनेट की स्पीड को भुला दिया गया। आज देश में लगभग 16 बिलियन उपभोक्ता ब्राडबैंड का इस्तेमाल कर रहे हैं और इंटरनेट की स्लो स्पीड से परेशान हैं।
      
            कुछ विकासशील मुल्कों ने ब्राडबैंड इंटरनेट के विकास को अपने देश के विकास के लिए ज़रूरी माना और
 उसी तरह योजना बनाकर काम किया। इन देशों ने फाइबर आप्टिक्स को बिछाने से पहले इसकी सुरक्षा पर भी ध्यान दिया। इन देशों में फाइबर आप्टिक्स को पानी के नीचे बिछाया गया और दो लाइन बिछाई गयी। ताकि
 एक में कोई खराबी आने पर दूसरी लाइन का इस्तेमाल किया जा सके। भारत में जिन शहरों में लाइन बिछाई गयी उसमें लाइन की सुरक्षा को गंम्भीरता से नहीं लिया गया। जितने गहरे में इसे बिछाना था उससे कम में उसे बिछाया गया। काम ठेके पर हुआ इसलिएकाम की गुणवत्ता नहीं बनी। आज सरकार की कुछ लोक निर्माण की योजनाओं को पूरा करने के दौरान गड्ढों को फिर खोदा गया जिसमें बिछाया गया फाइबर आप्टिक्स जगह जगह से कट गया। नतीजा,ये हुआ क़ि जिस गुणवत्ता के साथ सिग्नल्स की आवाजाही होनी चाहिए उसमें बाधाएं आई और उपभोक्ता परेशान हो रहा हैं।आज श्रोता पहले की तुलना में बहुत ज़यादा इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं और अधिकतर महत्वपूर्ण कामों को इसी के माध्यम से अंजाम दिया जा रहा है। इंटरनेट पर आम और ख़ास की आश्रिता बढती जा रही है ।ऐसे में बहुत ज़रूरी हो गया है क़ि इंटरनेट की परफार्मेंस को हमेशा मानक के अनुरूप बनाए रखा जाए।
       आज संचार माध्यमों से जुड़े अधिकतर लोग मानते है क़ि ब्राडबैंड आज तक मानव इतिहास की सर्वाधिक लोकप्रिय प्रोद्योगिकी है। और लगातार इसके इस्तेमाल करनेवालों की संख्या बढती ही जा रही है। एक अनुमान के मुताबिक़ अगर यही स्थिति रही तो 2015 तक ब्राडबैंड यूज़र्स मोबाइल ब्राडबैंड यूज़र्स के बराबर पहुँच जायेंगे उस हालत में हो सकता हो है क़ि ब्राडबैंड के संचालन की जो सुविधाएं और संसाधन मौजूद हैं उसमें तेजी से इजाफा करना पड़े। आने वाले भविष्य को ध्यान में रख कर सरकार और प्राइवेट कम्पनियां ब्राडबैंड को लगातार अपडेट करने के प्रयास में लगी हैं लेकिन काम और विचार की गति अभी बहुत धीमी है। अधिकतर ब्राडबैंड कम्पनियां अच्छे कनेक्शन और सेवाओं का सब्ज़ बाग़ दिखाकर यूजर्स को कनेक्शन बेच कर अपनी ज़िम्मेदारी से मुक्त हो जा रही है जिसकी वजह से इंटरनेट के विकास को धक्का पहुच रहा है। भारत में अगर हम ब्राडबैंड सेवाओं को शिखर पर देखना चाहते हैं तो केवल यूज़र्स की संख्या बढाने से काम नहीं चलेगा बल्कि हमें इसके समुचित विकास की चिंता करनी होगी और इसके विकास मार्ग में आने वाली सभी बाधाओं को हटाना होगा। ब्राडबैंड बहुत संवेदनशील प्रोद्योगिकी है ।इसकी गुणवत्ता इसके सभी पहलुओं के चुस्त दुरुस्त होने पर ही निर्भर करती है। भारत में हाई स्पीड इंटरनेट तभी सफल किया जा सकता है जब हम विश्व स्तर की ब्राडबैंड प्रोद्यगिकी से जुड़कर किसी बड़े परिवर्तन का आगाज़ करें। घिसे पिटे तौर तरीके से ब्राडबैंड की दूकान तो चलाई जा सकती है लेकिन परफार्मेंस के स्तर पर यूज़र्स को संतुष्ट नहीं किया जा सकता। आज भारतीय ब्राडबैंड उद्योग पुरानी तकनीक से चल रहा है। जबकि दुनिया आज हाईस्पीड इंटरनेट से बहुत आगे निकल गयी है।
       ज़ाहिर है इंटरनेट को हाईस्पीड करना है तो आज भारतीय इंटरनेट इंडस्ट्री को न सिर्फ बड़े बजट की आवश्यकता है बल्कि बड़ा संकल्प भी लेना होगा। हाई स्पीड के लिए हाईस्पीड परफार्मेंस भी दिखाना होगा। आंशिक परिवर्तनों से कोई बात बनने वाली नहीं है। आधे अधूरे मन से आधी अधूरी योजनायें अगर पूरी करने की कोशिश की जायेगी तो नुक्सान ही होगा।
       ट्राई ने अपने एक नए प्रस्ताव में सरकार को ब्राडबैंड प्रोद्यगिकी को फ़ौरन से पेश्तर हाईस्पीड करने की सलाह दी है। प्रस्ताव में कहा गया है कि इंटरनेट को अगर हाईस्पीड किया जाएगा तो लगभग दस लाख लोगों को रोज़गार पाने के नए अवसर मिलेगें और सकल भारतीय घरेलु उत्पाद में भी बढ़ोत्तरी होगी। संकेत मिल रहे हैं क़ि ब्राडबैंड का संचालन करनेवाली कम्पनियां 3जी और4जी नेट सेवाओं की परफार्मेंस को हाईस्पीड करने की योजना पर विमर्श शुरू कर चुकी हैं। इसके लिए बजट का इंतजाम भी कम्पनियां कर लेंगी लेकिन सरकार के पचड़ों में फसने से अभी उनके कदम रुक रहे हैं। नयी सरकार इस काम में कितना मददगार साबित होगी और कमीशन खोरी को कैसे काबू में लाया जाएगा अभी ये देखना बाकी है। सबकुछ ठीक ठाक रहा तो एक और क्रान्ति का बिगुल बज जाएगा जिसका नाम होगा हाईस्पीड इंटरनेट क्रान्ति। ये क्रान्ति डिजिटल क्रान्ति से बड़ी होगी और इसका फायदा करोड़ों इंटरनेट यूज़र्स को मिलेगा।इन हालातों हाईस्पीड इंटरनेट की आवश्यकता को बल मिलता है। दूसरी ओर लेपटॉप ,मोबाइल फ़ोन इंटरनेट और टेबलेट की संख्या में हुई बढ़ोत्तरी ने भी हाईस्पीड इंटरनेट की मांग को बढ़ा दिया है। लोग 24 घंटे आजकल इन माध्यमो पर बने हुए हैं।
      हमारे कहने का यह मतलब कतई नहीं क़ि भारत में हाईस्पीड इंटरनेट है ही नहीं। कुछ कम्पनियों के पास हाईस्पीड इंटरनेट सेवाएं है लेकिन इनकी उपलब्धता अभी वाईफाई या वायरलेस मोडम पर ही है। ये हाईस्पीड इंटरनेट सेवायें बहुत महंगी है।800 से1000 तक में इनके एक माह के प्लान हैं जिनकी गति ISp पर निर्भर करतो है। इसकी मांग अभी बहुत कम है। इंटरनेट यूज़र्स द्वारा अभी इसका उपयोग कम किया जा रहा है। गौरतलब है क़ि कुछ ही कम्पनियां इस हाईस्पीड सेवा को सुचारू रूप से उपलब्ध करवा पा रहे हैं। अधिकतर के दावें स्थान बदलने पर झूठे साबित हो रहे है। कम्पनियां जिस स्पीड की दावेदारी पेश करती हैं,उसे सभी स्थानों पर निभा नहीं पाती। बहुत से स्थानों पर तो अपलोडिंग बहुत पुअर है।
       ज़रा आकड़ों को देखिये, भारत में इंटरनेट यूज़र्स की कुल संख्या का तीन चौथाई हिस्सा 512 kbps से भी कम स्पीड का इस्तेमाल इंटरनेट पर करता है। छोटे शहरों और कस्बों में इंटरनेट स्पीड 5 mbps से उपर जाती ही नहीं। भारत में इसीलिए यूज़र्स का भरोसा डगमगाता है। मुंबई में औसत इंटरनेट स्पीड एक mbps से कम है।
       मुश्किल यह भी हैं क़ि कंपनियों ने अभी तक हाईस्पीड इंटरनेट डेटा की कीमत का निर्धारण नहीं किया है। हाईस्पीड के नाम पर इंटरनेट युसर्स से मनमानी कीमत वसूली जा रही हैं। सभी कम्पनियों के नेटवर्क सभी स्थानों पर ठीक से काम करते भी नहीं। डेटा परचेज कर लेने के बाद पता चलता है क़ि कंपनी का उस क्षेत्र में अपना कोई टावर तक नहीं है। किसी दूसरी कंपनी के टावर से काम चलाया जा रहा है। कम्पनियाँ एक जीबी देता निर्धारित मुल्य से 80रुपए तक बढ़ा कर बेच रही है। जैसे जैसे हाई स्पीड इंटरनेट की मांग बढ़ रही है ,वैसे वैसे 3 जी डेटा की कीमत भी कम्पनियां बढ़ा रही है। इनपर फिलहाल कोई अंकुश नहीं है। जबकि मांग बढ़ने पर कम्पनियों को डेटा की कीमत कम करनी चाहिए। आश्चर्य इस बात का है क़ि लोग ज़यादा कीमत देकर भी हाईस्पीड इंटरनेट इस्तमाल करना चाहते हैं। कुछ महानगरों में हाईस्पीड इंटरनेट का मासिक शुल्क 750 से लेकर 2290 रूपये तक है। मुल्य जैसे जैसे बढ़ता जाता हैं ,यूज़र्स इंटरनेट का इस्तेमाल अनलिमिटेड करने का अधिकारी होता जाता है। कारपोरेट घरानों के दफ्तरों में ये प्लान काफी लोकप्रिय हैं। गौरतलब है क़ि इन अनलिमिटेड प्लानों में अधिक से अधिक 10जीबी इस्तेमाल करने के बाद डाउनलोड और अपलोड की स्पीड 512 kbps सीमित हो जाती है।
      टाटा डोकोमो एक ऐसी कम्पनी है जो हाईस्पीड डेटा उपलब्ध करवाने की कई योजनाओं के साथ है। इसके प्लान महंगे हैं लेकिन भरोसे के काबिल हैं। टाटा डोकोमो देश के सभी भागों में सक्रीय नहीं है। कुछ अन्य कम्पनियों ने भी हाईस्पीड इंटरनेट की सेवाएं उपलब्ध करवाई हैं।1600-2000 के बीच ये कम्पनियां सिम या अपने मोडम के ज़रिये दस जीबी तक हाईस्पीड इंटरनेट सेवा देते हैं उसके बाद इसकी स्पीड 512 पर पहुँच जाती है। न्यू ब्राडबैंड, जायस्तर, वोविनोट, हेयाई आदि कुछ कम्पनियां शर्तो के साथ हाईस्पीड इंटरनेट सेवायें दे रही है। लेकिन इनकी पहुँच अभी सीमित स्थानों तक है। पूरे देश को हाईस्पीड इंटरनेट सेवा सुचारू रूप से उपलब्ध हो इसके लिए बहुत ज़रूरी है क़ि यह काम स्थानीय केबल आपरेटर्स को सौपा जाए। केबल आपरेटर्स इसे आसानी से संभाल सकते हैं। ये अलग बात है क़ि केबल आपरेटर्स इस नये क्षेत्र में आना चाहेगे या नहीं यह सोचना होगा। केबल आपरेटर्स हर कदम इतने ठगे गए हैं क़ि अब वे जल्दी किसी नए व्यापार में हाथ डालने से पहले सौ बार हज़ार बार सोचेगें। सरकार कम्पनियां अगर इस हाईस्पीड इंटरनेट को नहीं संभाल प् रहे हैं तो इसे केबल आपरेटर्स की मदद से संभाला जा सकता है।केबल आपरेटर्स को उनका यथोचित हक अगर इंटरनेट प्रदाता कम्पनियां देने का राज़ी हो तो फाइबर आप्टिक्स के ज़रिये नयी तकनीक का इस्तेमाल कर इंटरनेट की दुनिया को हाईस्पीड किया जा सकता हैं। और हाईस्पीड माने होता है सबका विकास| इसलिए ये मौका छोड़ना नहीं चाहिए|

                                                            -अजामिल 

No comments:

Post a Comment