Monday, September 22, 2014

सोशल मीडिया पर नौकरियां ही नौकरियां



नौकरी छोटी हो या बड़ी, उसे नौकरी के उम्मीदवार को खोजना ही पड़ता है | खोज लेने के बाद भी ये ज़रूरी नहीं कि खोजी गयी नौकरी उम्मीदवार को मिल ही जाएगी | एक समय था जब नौकरियां संख्या में बहुत नहीं हुआ करती थीं | समाज में गिने चुने काम होते थे लोग उन्ही के लिए कोशिश किया करते थे | आज दुनिया में जैसे–जैसे जनसंख्या बढती जा रही है, किस्म-किस्म के काम भी नौकरी के रूप में सामने आ रहे हैं | सेवा दाताओं की संख्या बढती जा रही है और नौकरी के प्रदाता भी कम नहीं हैं | नौकरी के उम्मीदवार नौकरी खोजने के अलग-आलग तरीके अपना रहे हैं लेकिन आज नौकरी खोजने का इन्टरनेट और सोशल मीडिया सर्वाधिक लोकप्रिय माध्यम बन गया है | पहले नौकरी के लिए लोग प्लेसमेंट एजेंसियों पर निर्भर थे या फिर अखबार में छपे विज्ञापनों पर लेकिन इन्टरनेट की लोकप्रियता और शोशल मीडिया के विस्तार ने रोज़गार की तालाश और प्राप्ति के न सिर्फ बहुत से विकल्प आज प्रस्तुत कर दिए हैं बल्कि हर व्यक्ति की प्रतिभा और योग्यता के इस्तेमाल के नए रास्ते खोल दिए हैं | आज हालात ये हैं कि कोई भी व्यक्ति अपनी प्रतिभा, योग्यता और उपलब्धि के आधार पर सोशल मीडिया या इन्टरनेट पर नौकरी देने वाली वेब साईट पर जा कर खोज सकता है | सोशल मीडिया आज के दौर में जहाँ किसी के भी लिए एक अच्छी नौकरी पाने में मददगार सिद्ध हो सकता है वहीँ उसके प्रति लापरवाही और आपका गैर जिम्मेदाराना रव्वैया आपका बनता काम भी बिगाड़ सकता है |
          पहले के समय में किसी नौकरी विशेष का उम्मीदवार प्लेसमेंट एजेंसियों के ज़रिये अप्लाई किया करता था | वो डाक से बायोडाटा भेजता था और फिर महीनों – महीनों अपने प्रार्थना पत्र पर नौकरी प्रदाता की प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा करता था | अब ये सिलसिला लागभग ख़त्म हो गया है | देखा जाये तो पिछले दस वर्षों में खुद इन्टरनेट ने भी नौकरी तालाशने का आपना पैटर्न और फॉरमेट बदल दिया है | shine.com, noukri.com और monsterindia.com जैसी वेब साईट इन दिनों नौकरी प्रदाता और पेशेवर नौकरी उम्मीदवारों के बीच की मज़बूत विश्वशनीय और उपयोगी कड़ी बनी हुई है | शोशल मीडिया के ज़रिये भी नौकरी के उम्मीदवार लगातार नौकरी प्रदाताओं के दरवाज़े पर दस्तक दे रहे हैं |
          आज फेसबुक, लिंकडन, ट्विटर, स्किलपेजेज़ जैसी सोशल नेटवर्किंग वेबसाईट्स ने इन्टरनेट उपभोक्ताओं के सामजिक दायरे का विस्तार उपभोक्ता की पहचान दक्षता और योग्यता के साथ सिद्ध कर दिया है | यह एक ऐसा माध्यम बन गया है जिस पर नौकरी नियोक्ता और संभावित कर्मचारी दोनों के बीच सीधा सम्वाद होता है और बिना किसी जोर सिफारिश के एक दुसरे को समझने में आसानी होती है और तेज तथा सटीक परिणाम सामने आते हैं | सबसे बड़ी बात यह है कि सोशल मीडिया नौकरी के उम्मीदवारों को पूरा – पूरा मौका देता है कि वे अपनी प्रतिभा कौशलता सर्वोतम प्रदर्शन कर सकें और यह भी दिखा सकें कि वो अपने व्यक्तित्व से कितने लोगों को प्रभावित कर सकते हैं | नियोक्ता को भी यह अवसर मिलता है कि वह नौकरी के उम्मीदवार कि हर तरह से परख कर सकें | सोशल मीडिया पर कोई इन्टरनेट उपभोक्ता जब अपनी पोस्ट अपडेट करता है और उस पर उसके मित्रों की जो प्रतिक्रिया होती है उससे उपभोक्ता की गतिविधियों और पृष्ठ भूमि की बानगी दिखाई देती है | फिर इन्टरनेट की नज़र से उपभोक्ता की कोई जानकारी छुपी नहीं रहती | ताकतवर सर्च इंजन किसी भी नौकरी के उम्मीदवार का लेखा जोखा पेश कर देता है | ज़ाहिर है कि जब सब कुछ खुल कर सामने अजएगा तब अच्छे कर्मचारी की तालाश कर रहे नियुक्त का काम भी आसान हो जाएगा | लेकिन ये नहीं भूलना चाहिए कि शोशल मीडिया पर नौकरी की तालाश का सारा दारोमदार इस बात पर निर्भर करता है कि कोई नौकरी का उम्मीदवार मीडिया के बारे में कितनी और कैसी समझ रखता है और सोशल मीडिया को साधने में कोई कितना योग्य है |
          आज इन्टरनेट पर फेसबुक, लिंकडन, ट्विटर, स्किलपेजेज़ तथा और भी बहुत सारी सोशल नेटवर्किंग साईट मौजूद हैं जो योग्य और सक्षम व्यक्ति को समय-समय पर रेखांकित करती रहती हैं | उससे भी बड़ी बात यह है कि ये सोशल साईट्स नेटवर्किंग के लिए इस तरह से विकसित की गयी हैं ताकि उपभोक्ता अपने दायरे में या दायरे से बहार जाकर अपने लिए पेशेवराना जगह तलाश सके | लिंकडन एक ऐसा सोशल साईट है जिस पर दुनिया भर के विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवर लोग मौजूद हैं | नहीं कहा जा सकता कि इस साईट पर किसी उपभोक्ता को किस रूप में गौड़फादर मिल जाये और उसकी किस्मत चमक जाये | ये नहीं भूलना चाहिए कि पेशेवर लोगों को हमेशा अच्छे सहयोगी की तलाश रहती है और वो ऐसे लोगों को कहीं से भी उठा सकते हैं सोशल मीडिया पर मौजूद इस तरह के पेशेवर लोग सोशल साईट पर अच्छे लोगों की तालाश करते हैं और उन्हें नौकरी भी ऑफर करते हैं | न जाने कितने लाख लोग हैं जिन्हें नौकरी लिंकडन की मदद से मिल गयी है | इस शोशल साईट पर किस पेशेवर आदमी को कैसे सक्षम सहयोगी की तालाश है इसकी सूचनाएं भी आती रहती हैं और लोग एक दूसरे को सक्षम लोगों को रेफर भी करते रहते हैं | फेसबुक, लिंकडन, गूगल प्लस, स्किल पजेज़ और पिंटरेस्ट ऐसी ही उपयोगी वेबसाईट हिं जो नौकरियां देती भी हैं और नौकरी के उम्मीदवार के रूप में उपभोक्ता का परिचय भी कराती हैं |
          जिस तरह से किसी नौकरी के उम्मीदवार का एक अच्छा बायोडाटा ज़रूरी होता है ठीक उसी तरह सोशल वेबसाईट पर उपभोक्ता की विश्वसनीयता और योग्यता की विस्तार से जानकारी देता है उपभोक्ता का प्रोफाइल | लगभग सभी सोशल वेबसाईट्स पर उफोक्ता अपनी छोटी या बड़ी प्रोफाइल पोस्ट कर सकता है | ये प्रोफाइल इस तरह से पेश की जानी चाहिए कि सोशल नेट्वर्किग साईट पर कोई भी व्यक्ति उसे खोल कर देखे और उपभोक्ता से प्रभावित हो ज़ाहिर है कि प्रोफाइल में उपभोक्ता की उप्लाब्धियां अनुभव और योग्यता का सटीक ब्यौरा तो होना ही चाहिए | एक धीर गंभीर मुद्रा वाली तस्वीर भी होना चाहिए | इसके अलावा सभी वेबसाईट्स पर अपनी प्रोफाइल को समय-समय पर अपडेट भी करते रहना चाहिए | प्रोफाइल पर उतना ही लिखना चाहिए जितना ज़रूरी है | बेवजह की बातें नियोक्ता में ऊब पैदा कर सकती हैं और ये भी हो सकता है कि उपभोक्ता पर वह विशवास ही न कर पाए |
          किसी भी सोशल मीडिया साईट पर लईक करने, कमेन्ट करने अथवा कभी-कभी पोस्ट करने से नौकरी की तालाश में सफलता नहीं मिल जाती | इसके लिए सोशल साईट के उपभोक्ता को लगातार सक्रीय बने रहना होगा और यह भी बताते रहना होगा कि उपभोक्ता को नौकरी की तालाश है | यदि उपभोक्ता इसकी कोई सार्वजनिक घोषणा नहीं करना चाहता तो वह नियोक्ता के मैसेज बॉक्स में जाकर अपनी इच्छा व्यक्त कर सकता है | छोटे-छोटे संदेशों के माध्यम से भी उपभोक्ता अपनी इच्छा को प्रसारित कर सकता है | ये ज़रूर है कि कोई सोशल साईट उपभोक्ता कैसी नौकरी चाहता है यह अवश्य स्पष्ट होना चाहिए |
कोई भी कम्पनी या नियुक्त किसी को युहीं नौकरी नहीं दे देती | सोशल साईट पर उपभोक्ता की औंलायीं छवि बहुत विश्वसनीय होनी चाहिए | ऑनलाइन उपभोक्ताअगर झूट बोलता है या अपने बारे में गलत प्रचार करता है तो वह अवश्य पकड़ में आजाएगा | कम्पनियां या नियुक्त जब इन्टरनेट से उपभोक्ता को नौकरी ऑफर करती है तो उसकी अच्छी तरह छानबीन करती हैं | याद रखिये गूगल के पास उपभोक्ता की हर अच्छी बुरी किस्म की जानकारियां उपलब्ध रहती हैं | इन्ही से किसी उपभोक्ता की ऐसी छवि बनती है जो उम्मीदवार नियोक्ता को प्रभावित या नाराज़ कर सकती है इसलिए इन्टरनेट पर किसी सोशल साईट पर किसी उपभोक्ता के बारे में कोई गलत जानकारी दर्ज हो गयी है तो सर्च करके उस सूचना को हटाने की कोशिश करनी चाहिए | इसके लिए वेबसाईट्स, ब्लौग संचालक, और सोशल मीडिया के दोस्तों से संपर्क करना पद सकता है | कुल मिलाकर सोशल नेटवर्किंग के ज़रिये नौकरी उसी को मिलती है जिसकी छवि साफ़ होती है |
          सोशल मीडिया पर नौकरी की उम्मीदवार को अपनी नेटवर्किंग में लगातार विस्तार करते रहना चाहिए | ऐसे लोगों की तालाश करनी चाहिए जो उपभोक्ता के लिए नौकरी में फैसले ले सकते हैं | ऐसे लोगों से भी संपर्क साधना चाहिए जो नौकरी विशेष के लिए नौकरी के उम्मीदवार को गाईड कर सकते हैं, मदद कर सकते हैं | अच्छी बात यह कि सोशल नेटवर्किंग पर मित्र बनाने के लिए उम्र और ओहदे के रुतबे का कोई मतलब नहीं है और न कोई इसकी सीमा ही है | कोई भी व्यक्ति किसी भी बड़े से बड़े व्यक्ति का मित्र बन सकता है और यह मित्रता उके लिए कहीं भी फायदे मंद हो सकती है |
          इसलिए सोशल नेटवर्किंग साईट के उपभोक्ता को लगातार अपने क्षेत्र से सम्बंधित घटना क्रमों उत्पादों और सेवाओं पर सारगर्भित पोस्ट डालते रहना चाहिए | इससे उम्मीदवार की दक्षता की अनुभव का पता चलता है | बहुत से लोग सोशल साईट्स पर बेकार की बाते लिख कर अपना और दूसरों का समय बरबाद करते हैं | जिन्हें इस माध्यम से नौकरी की तालाश है उनके लिए ज़रूरी है कि वे सोशल साईट्स पर ऐसी सामग्री डालें जो उनकी पेशेवराना छवि को मज़बूत करे | कोई सोशल नेटवर्किंग साईट उपभोक्ता अगर किसी क्षेत्र विशेष में काम करना चाहता है तो उसे उसी तरह के लोगों से लगातार समपर्क करते रहना चाहिए | मदद मांगने और मदद देने की आदत नियोक्ता को पसंद आती है | कोई भी सोशल साईट्स का उपभोक्ता अगर चाहे तो अपनी प्रायवसी की सेटिंग्स को बदल कर अपने अकाउंट को अपनी दोस्तों तक सीमित कर सकता है | इससे वही बातें लोगों तक पहुचेंगी जो आप कंपनी या नियोक्ता को बताना चाहते हैं | सबसे अच्छा तो यही रहता है कि इन्टरनेट उपभोक्ता समूहों की तालाश करे और उससे जुड़े | जिन कंपनियों में उपभोक्ता नौकरी करना चाहता है इन्टरनेट की मदद से उन कंपनियों के बारे में पर्याप्त जानकारी हांसिल करना उचित होगा | समूह से जुड़ कर उसकी सदस्यता लेना भी उपभोक्ता के हित में होगा | इसके ज़रिये से यह जानकारी मिल सकेगी कि किसी नौकरी विशेष में उपभोक्ता की क्षमताओं का अधिक से अधिक कितना उपयोग हो सकेगा और कहाँ बाधाएं आ सकेंगी |
                                                     -अजामिल

No comments:

Post a Comment