छोटा
नहीं है ‘आकाश’ का विस्तार
-अजामिल
लंबे
इंतज़ार और तमाम विवादों के बाद आखिरकार दुनिया का सबसे सस्ता टैबलेट आकाश एक
बेहतरीन कंप्यूटर के नए रूप में सामने आ ही गया | शतप्रतिशत स्वदेशी आकाश के पहले
संस्करण को पिछले साल अक्टूबर में मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने एक औपचारिक
कार्यक्रम में लॉन्च किया था | आकाश के दुसरे संस्करण की लौन्चिंग भारत के
राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने विज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में सभी
औपचारिकताओं के साथ की | इसे लॉन्च करते हुए प्रणव मुखर्जी ने अपने वक्तव्य में
कहा कि आकाश हमारी तकनीकी दुनिया में उम्मीदों का आकाश है | यह अभी और विस्तृत
होगा | इसने अपने जन्म के साथ ही पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है | सबसे
बड़ी बात ये है कि यह टैबलेट कम कीमत में हमारे देश के आम आदमी की ज़रूरतों को पूरा
करने में सक्षम है | आने वाले समय में यह सभी के हाथ में दिखाई देने वाला है और इसे
वे लोग भी एक बार ज़रूर इस्तेमाल करेंगे जिनके पास लाख रूपए तक के स्मार्ट टैबलेट
हैं |
दरअसल आकाश टैबलेट को विशेष रूप से
युवाओं की ज़रूरतों को ध्यान में रख कर बनाया गया है कि सरकार का यह प्रोजेक्ट एक
लंबे समय तक तमाम गैरज़रूरी विवादों और लाल फीताशाही से घिरा रहा | कुछ लोगों ने
अपने हितों में ध्यान में रखकर ऐसी चालें चली कि विलम्ब पर विलम्ब होता चला गया | तकनीकी
विशेषज्ञों ने आकाश की गुणवत्ता पर सवालिया निशान लगाये | देखा जाए तो इसका परिणाम
बुरा भी नहीं हुआ | जिन कम्पनियों को आकाश टैबलेट को बनाना था उनके रिसर्च विंग ने
जम कर मेहनत की नतीजा यह हुआ कि आकाश टैबलेट का जांचने परखने के बाद जो संस्करण
सामने आया वह उपयोगी और विश्वसनीय दोनों है | इसके उन्नत वर्जन को सभी कम्पनियों
ने सराहा है और इस संकरण की सफलता पर सरकार को बधाई दी है |
आकाश टैबलेट का पहला संस्करण जब सामने
आया था तब इससे ज़्यादातर शिकायते इसकी कम बैटरी लाईफ और स्लो प्रोससर को लेकर थी |
इन शिकायतों के चलते यह सच है कि इसकी कितनी भी कम कीमत रखी जाती, इसे खरीदने में
ग्राहक रूचि नहीं दिखाते | आकाश टैबलेट के दुसरे संस्करण में कम बैटरी लाईफ और
स्लो प्रोसेसर की समस्या को दूर कर दिया है | नया संकरण एंड्रोइड 4 पर आधारित है, इसमें
1 गीगाहर्ट्ज़ का प्रोसेसर लगा हुआ है और इसकी बैटरी 4 घंटे तक चलती है |
भारत में इसकी लौन्चिंग के बाद पूरा विश्व आकाश
के ओर देख रहा है | आकाश 2 को जल्दी ही संयुक्त राष्ट्र में प्रदर्शित किया जायेगा
देश में आकाश की जबरदस्त मांग अभी से है | युवा इसे एक बार इस्तेमाल करके देखने के
लिए उत्साहित और उत्तेजित दिखाई दे रहे हैं | विशेषज्ञों का माना है कि देश में
कंप्यूटर से जुड़े बहुत सारे उत्पाद इसके पहले भी लॉन्च किये गए हैं लेकिन जो
रिस्पॉन्स स्वदेशी उत्पाद आकाश को मिल रहा है वह तकनीकी क्रांति के सफल या असफल
होने के की उत्तेजना है | ये क्रांति अगर सफल होती है तो इसके साथ इस
देश के करोड़ो लोग होंगे और आकाश के गीत गाँव, कसबे और शहरों महानगरों तक तो गाये
जायेंगे ही इसकी कीर्ति विदेशों तक भी जायेगी |
आकाश 2 को देखने और इसे अपनाने की ललक आम और खास में दिखाई दे रही है | हमारे देश में तकनीकी क्रांतियों का
हमेशा यह दुर्भाग्य रहा है कि जब तक लोग इसे गंभीरता से लेते हैं तब तक इसकी आग
ठंडी पड़ने लगती है | सरकार तो उसी तकनीकी क्रांति को क्रांति मानती है जो कल सरकार
को फायदा पहुँचाने वाला धंधा बन सके | सरकार में बैठे लोग अपना फायदा देखते हैं
देश और समाज का हित उनके लिए उनकी तमाम ज़रूरतें पूरी हो जाने के बाद आता है | आकाश
भी लंबे समय तक ऐसी ही रीति नीति के दुर्भाग्य में फसा रहा शायद यही वजह है कि लोग
इसके आने पर अतिरिक्त खुश हैं | अब देखना ये है कि सरकार ने आम लोगों को सपने
दिखाए हैं उसे कैसे पूरा करती है | यह तो मानना ही होगा कि आकाश परियोजना को लेकर
सरकार की ओर से भयंकर लापरवाही की गयी | जिस समय आकाश का पहला संकरण लॉन्च हुआ था
उसी समय इसकी शिकायतों को दूर करके इसे अपग्रेड करने का काम पूरा कर दिया होता तो
इसके दुसरे संस्करण को लॉन्च करने की ज़रूरत ही न पड़ती | फिलहाल नए संस्करण आकाश 2 के बनाने की ज़िम्मेदारी तमाम जानेमाने
कम्पनियों को सरकार सौंपने जा रही है वही इसे अपग्रेड भी करेंगे |
आकाश 2 का नया संस्करण जब बाज़ार में आएगा तब
उम्मीद की जाना चाहिए कि इसकी सभी कमियां दूर हो चुकी होंगी | खास तौर पर इसका
प्रोसेसर काफी तेज होगा | यूट्यूब से वीडियो डाउनलोड करने के लिए एंड्रोइड
एप्लीकेशन की सुविधा भी होगी जिससे छात्रों को काफी मदद मिलेगी | आकाश 1 का टच
पैनल इलेक्ट्रौनिक प्रतिरोध प्रकृति का है जबकि आकाश 2 में मल्टीटच पैनल है |
आकाश के पहले
संस्करण का प्रोसेसर 366 से 512 मेगाहर्ट्ज़ का था जबकि आकाश 2 का प्रोसेसर 1 गीगाहर्ट्ज़
का है | आकाश 1 की मेमोरी 2 जीबी थी आकाश 2 की मेमोरी 4 जीबी है | आकाश 1 में
ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रोइड 2.2 का था जबकि आकाश 2 का ऑपरेटिंग सिस्टम 4.0.3 दर्जे
का है | आकाश 1 में कोई सेंसर नहीं है जबकि आकाश 2 में सेंसर जोड़ा गया है | आकाश 1
की बैटरी 2100 एम्एएच क्षमता की है आकाश 2 में तह क्षमता 3000 एम्ऐएच है | आकाश 1
में कैमरा नहीं है आकाश 2 वीजीऐ कैमरा है
और वाईफाई कनेक्टिविटी है |
इतनी कम कीमत में दुनिया की कोई कम्पनी इतनी
गुणवत्ता के साथ अभ तक कोई टैबलेट नहीं बना पाया है | रिसर्च की आगे भी संभावना है
तब इनोवेशन को भी इससे जोड़ा जा सकता है | यह और भी उपयोगी उपकरण हो सकता है | खास
कर ई-बुक रीडिंग जैसी इंटरनेट रहित एप्लीकेशन के लिए आने वाले दिनों में आई पैड के
कॉन्सेप्ट का असर हमारे पढ़ने की आदत को भी बदल सकता है | इसकी महेंगे आईपौड की
गुणवत्ता से तुलना तो नहीं की जा सकती लेकिन इसके ज़रिये प्राईज़ बैरिअर को तोडा तो
जा ही सकता है |
इतनी कम कीमत में इतनी सारी चीज़ों को एक जगह पर
ले आना आसान काम नहीं था | इसके ज़रिये से ज़मीनी स्तर पर खड़े लोगों को भी कम्पूटर
शिक्षा और साक्षरता से जोड़ पाना आसान होगा उम्मीद की जाती है कि आकाश 2 की पहली
खेप में लगभग एक लाख छात्रों को यह उपकरण 1132 रूपए में उपलब्द्ध हो जायेगा जबकि
खुले बाज़ार में इसकी कीमत 2999 रूपए में होगी | यह स्वदेशी टैबलेट कम्पूटर की कीमत
2276 रूपए रखी गयी है | यह सस्ता टैबलेट उन 22 करोड़ लोगों तक जाएगा जो गरीबी से
पार पाने व कमज़ोर शिक्षा का सामना करने में अपने को तकनीकी स्तर पर कमज़ोर मानते
हैं | आकाश 2 भारत के लिए उपलब्द्धि है और पक्षिमी देशों के लिए चुनौती | आकाश 2
का यह संस्करण दुनिया को यह सोचने पर मजबूर कर रहा है कि आखीर इतनी कीमत में यह
संभव कैसे हो गया | सबसे अच्छी बात ये है कि दुनिया के सबसे सस्ते टैबलेट आकाश के
विकास के लिए अनेक अन्तराष्ट्रीय कम्पनियां भारत से जुड़ना चाहती हैं | आई बी एम् और
इंटेल जैसे कम्पनियों ने आकाश के साथ अपनी भागीदारी सुनश्चित करने के प्रस्ताव
भेजें हैं | आकाश 2 की कीमत में आज इंटरनेट कनेक्टिविटी वाले सस्ते फोन भी बाजार
में नहीं मिलेंगे ऐसे में आक्ष 2 को टच स्क्रीन और टैबलेट एक्सपीरियंस के लिए एक
अच्छा प्रोडेक्ट कहा जा रहा है |
देश में आकाश की आज जो मांग है उसकी आपूर्ति
गुणवत्ता के साथ करना सरकार के सामने एक चुनौती है | देखना यह है कि सरकार इस
चुनौती का सामना कैसे करती है | खतरा बस यही है कि सरकार में बैठे प्रतिनिधि कहीं
इस परियोजना को विदेशी कम्पनियों के हवाले न कर दें और कम्पनियों से मिले कमीशन की
जूठन को उपलब्धि मान कर अपनी पीठ न थपथपाने लगें |


No comments:
Post a Comment